- Hindi News »
- Maharashtra »
- Yavatmal »
- Kelapur Overbridge Service Road Potholes
Yavatmal News: केलापूर ओवरब्रिज के पास सर्विस रोड में गड्ढे, वाहन चालकों को हो रही भारी परेशानी
Kelapur Overbridge: राष्ट्रीय राजमार्ग 44 पर केलापूर ओवरब्रिज के पास सर्विस रोड में गड्ढों और उड़ती धूल से वाहन चालकों को भारी परेशानी हो रही है।
- Written By: आंचल लोखंडे

poor road condition (सोर्सः सोशल मीडिया)
National Highway 44: राष्ट्रीय राजमार्ग 44 पर केलापूर में पिछले एक वर्ष से ओवरब्रिज का निर्माण कार्य जारी है। इस दौरान भारी यातायात दबाव के चलते यहां की सर्विस रोड पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई है। बावजूद इसके, राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण द्वारा इस ओर कोई ठोस ध्यान नहीं दिया जा रहा है, जिससे वाहन चालकों को रोजाना गंभीर समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है।
ओवरब्रिज निर्माण के लिए पूरे वर्ष बड़े पैमाने पर खुदाई का कार्य किया जा रहा है। खुदाई से निकली मिट्टी, मुरूम और राख को सड़क किनारे ही डाल दिया गया है। इसके कारण राजमार्ग से गुजरने वाले दोपहिया एवं चारपहिया वाहन चालकों को उड़ती धूल से भारी परेशानी झेलनी पड़ रही है।
सड़कों का निर्माण घटिया गुणवत्ता का
निर्माण कार्य के चलते नागरिकों तथा भारी मालवाहक वाहनों की आवाजाही के लिए राजमार्ग के दोनों ओर सर्विस रोड बनाई गई है, लेकिन इन सड़कों का निर्माण घटिया गुणवत्ता का होने से ये पूरी तरह गड्ढों में तब्दील हो चुकी हैं। भारी वाहन गुजरने पर गड्ढों में पड़ी गिट्टी उछलकर उड़ती है, जिससे गांव के नागरिकों और दोपहिया वाहन चालकों को चोट लगने का खतरा बना रहता है। स्थानीय नागरिकों के अनुसार, इस वजह से कई छोटी-बड़ी दुर्घटनाएं भी हो चुकी हैं।
सम्बंधित ख़बरें
Yavatmal जिले में महावितरण के अधीक्षक अभियंता प्रवीण दरोली का तबादला, बढ़ती शिकायतों के बाद कार्रवाई
यवतमाल में 45 डिग्री पारे के साथ गहराया जलसंकट: पुसद के मालपठार समेत 7 तहसीलों में टैंकरों से जलापूर्ति शुरू
अधूरे हाईवे निर्माण से हादसे का खतरा बढ़ा, पवनी-भंडारा NH-247 पर सड़क किनारे गहरी दरारें
किसानों के लिए शुरू होगी खेत पांदण सड़क और जल पुनर्भरण योजना, अमरावती में लोकसहभाग से होंगे विकास कार्य
ये भी पढ़े: गोंदिया में 10वीं-12वीं परीक्षा की तैयारी पूरी, 38,564 विद्यार्थी देंगे बोर्ड परीक्षा
सड़कों का निर्माण घटिया गुणवत्ता का
राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण से मांग की जा रही है कि वह शीघ्र ही इन सर्विस रोड के गड्ढों की मरम्मत कराकर यातायात को सुचारू बनाए। साथ ही संबंधित ठेकेदार द्वारा सड़क किनारे डाली गई मिट्टी, मुरूम और राख को हटाया जाए, ताकि राजमार्ग पर फैल रही धूल पर नियंत्रण पाया जा सके। धूल के कारण कई नागरिकों को श्वसन संबंधी समस्याएं भी होने लगी हैं। वाहन चालकों और स्थानीय नागरिकों ने की है।
Kelapur overbridge service road potholes nh44
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
IPL 2026 के आखिरी लीग मैच में दिल्ली कैपिटल्स की जीत, ईडन गार्डन्स में KKR को 40 रनों से दी करारी शिकस्त
May 24, 2026 | 11:30 PMUP के 19 बाहुबलियों पर चला हाईकोर्ट का हंटर! शस्त्र लाइसेंस पर योगी सरकार से मांगा जवाब- VIDEO
May 24, 2026 | 11:15 PMGold-Silver Outlook: क्या इस हफ्ते सस्ता होगा सोना-चांदी…या रिकॉर्ड हाई पर चढ़ेगा भाव? जानें एक्सपर्ट की राय
May 24, 2026 | 11:00 PMI Love Modi…ट्रंप ने दिल्ली में मार्को रुबियो को किया वीडियो कॉल, खुद को बताया PM मोदी का बड़ा फैन
May 24, 2026 | 11:00 PM‘हिटमैन’ के क्लब में KL राहुल की एंट्री, IPL में मचाया ऐसा गदर कि रोहित शर्मा के खास रिकॉर्ड की कर ली बराबरी
May 24, 2026 | 10:40 PM‘भारत को निशाना बनाना ट्रंप का मकसद नहीं’, टैरिफ विवाद पर अमेरिकी विदेश मंत्री; बताया कब होगी ट्रेड डील?
May 24, 2026 | 10:39 PMचुनाव हारते ही ममता बनर्जी को लगा बड़ा झटका! सांसद काकोली घोष ने दिया इस्तीफा, किस पर धमकी देने का लगाया आरोप?
May 24, 2026 | 09:58 PMवीडियो गैलरी

सिर कलम करने पर 1 करोड़ का इनाम! भाजपा नेता की धमकी पर टीएमसी सांसद सायोनी घोष का करारा जवाब
May 24, 2026 | 02:38 PM
हरे गमछे वालों को ढूंढो..सम्राट चौधरी के विवादित बयान पर छिड़ी बहस, तेजस्वी यादव ने दिया करारा जवाब- VIDEO
May 24, 2026 | 02:33 PM
ईरान ने मानी Trump की बात? दुनिया से छिपी इस डील में क्या-क्या? VIDEO
May 24, 2026 | 02:12 PM
…अपना मानसिक संतुलन खो बैठे हैं, राहुल और अखिलेश पर OP राजभर ने कसा तंज, बोले- सरकार बनाने का सपना छोड़ें
May 24, 2026 | 12:50 PM
गद्दार की परिभाषा में तो उनका परिवार… राहुल गांधी के ‘गद्दार’ बयान पर भाजपा नेता का पलटवार
May 24, 2026 | 12:31 PM
स्ट्रेट ऑफ होर्मुज बंद तो दुनिया बंद? IEA की डराने वाली चेतावनी में क्या-क्या? VIDEO
May 23, 2026 | 10:47 PM














