- Hindi News »
- Maharashtra »
- Nashik »
- Nashik Municipal Corporation 24 Villages Development Crisis
विकास का मुखौटा महासभा में उतरा, मनपा में शामिल 24 गांवों की बदहाल स्थिति उजागर
Nashik 24 Villages Issue: नासिक महानगरपालिका की महासभा में 24 गांवों की बदहाल स्थिति उजागर हुई, जहां नगरसेवकों ने विकास के दावों पर सवाल उठाते हुए अतिरिक्त निधि बहाल करने की मांग की।
- Written By: आंचल लोखंडे

rural development fund Maharashtra (सोर्सः सोशल मीडिया)
Nashik Development News: स्मार्ट सिटी और बड़े विकास कार्यों के दावों पर नासिक महानगरपालिका की महासभा में सत्ता पक्ष और विपक्ष के नगरसेवकों ने ही सवाल उठाते हुए विकास के दावों की पोल खोल दी। मनपा में शामिल 24 गांवों की बदहाल स्थिति और मूलभूत समस्याओं को लेकर सभागृह में गंभीर चर्चा हुई, जिसमें नगरसेवकों ने तीव्र नाराजगी जताई। अंततः इन गांवों के लिए महानगरपालिका बजट से अतिरिक्त निधि देने की घोषणा महापौर हिमगौरी आडके-आहेर ने की।
ग्रामीण विकास निधि फिर शुरू करने की मांग
नगरसेवकों ने 2012 से बंद पड़े ग्रामीण विकास निधि को फिर से शुरू करने की मांग जोरदार तरीके से उठाई। साथ ही इन गांवों के विकास के लिए राज्य सरकार से विशेष निधि की मांग मुख्यमंत्री और उपमुख्यमंत्री के समक्ष रखने की बात महापौर ने कही।
गौरतलब है कि 1982 में मनपा की स्थापना के समय नासिक, सातपुर, नासिक रोड नगरपालिकाओं और 24 गांवों को एक साथ शामिल किया गया था। इन गांवों के विकास के लिए अलग निधि की व्यवस्था थी, जिसे 2012 में बंद कर दिया गया।
सम्बंधित ख़बरें
‘ऑपरेशन टाइगर’ की सुगबुगाहट: शिंदे के संपर्क में ठाकरे गुट के सांसद, पीएम से मुलाकात में तय हुआ रोडमैप
मनमाड-इंदौर रेल परियोजना: किसानों को मिले 6 गुना मुआवजा, सांसद शोभा बच्छाव ने लोकसभा में उठाई मांग
लैंगिक समानता केवल सामाजिक विचार नहीं, सुशासन की आवश्यकता – डॉ. नीलम गोर्हे
उल्हासनगर मनपा आमसभा में हंगामा, विभिन्न समितियों के चुनाव को मंजूरी
नगरसेवकों ने उठाए गंभीर सवाल
चर्चा की शुरुआत करते हुए दिनकर पाटील ने कहा कि शामिल गांवों का अपेक्षित विकास नहीं हुआ है। उपमहापौर विलास शिंदे ने बताया कि इन क्षेत्रों के नागरिक सबसे अधिक कर भरते हैं, फिर भी मूलभूत सुविधाओं का अभाव है। इसके बाद कई नगरसेवकों ने अपने-अपने क्षेत्रों की समस्याएं सामने रखीं।
खराब सड़कों की स्थिति
पानी आपूर्ति की कमी
नागरिक सुविधाओं का अभाव
एक नगरसेवक ने यह भी कहा कि जिला परिषद क्षेत्र के गांवों में सीमेंट सड़कें हैं, जबकि मनपा क्षेत्र की सड़कों की हालत खराब है।
ये भी पढ़ें: निजी आईटीआई के मुद्दों पर तीन महीने में होगा फैसला, मंत्री लोढ़ा का विधान परिषद में आश्वासन
महासभा में हंगामा और नाराजगी
ग्रामीण विकास निधि के मुद्दे पर महासभा काफी गरमा गई। अधिकतर नगरसेवक बोलने के लिए खड़े हो गए, जिसके चलते महापौर को सभा समेटनी पड़ी। इसके बाद कुछ नगरसेवकों ने हंगामा करते हुए अपनी नाराजगी व्यक्त की।
विकास दावों पर उठे सवाल
एक ओर स्मार्ट सिटी परियोजना और कुंभ मेला के लिए करोड़ों रुपये के विकास कार्यों का दावा किया जा रहा है, वहीं दूसरी ओर मनपा में शामिल 24 गांव 44 वर्षों बाद भी मूलभूत सुविधाओं से वंचित हैं। महासभा में यह विरोधाभास खुलकर सामने आया।
Nashik municipal corporation 24 villages development crisis
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
चैत्र नवरात्रि में कौड़ी और लौंग के टोटके बदल सकते हैं आपकी किस्मत, दनादन बरसेगा धन!
Mar 18, 2026 | 11:14 PMChaitra Navratri में भूल से भी न करें ये काम, वरना पड़ेगा बहुत भारी! जानिए क्या करें और क्या नहीं?
Mar 18, 2026 | 10:59 PMHindu New Year पर करें ये 7 काम, पूरे साल बने रहेंगे शुभ-लाभ के योग
Mar 18, 2026 | 10:42 PMपाकिस्तान ने अफगानिस्तान पर रोकी सैन्य कार्रवाई… सऊदी अरब और तुर्किये की अपील पर हुआ सीजफायर
Mar 18, 2026 | 10:29 PMविकास का मुखौटा महासभा में उतरा, मनपा में शामिल 24 गांवों की बदहाल स्थिति उजागर
Mar 18, 2026 | 10:08 PM‘हिम्मत है तो रोक कर दिखाओ’, हैदराबाद के मुस्लिम उपदेशक ने CM योगी को दी चुनौती; सड़क पर नमाज पढ़ने पर अड़ा
Mar 18, 2026 | 10:05 PMNepal-China Dispute: मनमोहन टेक्निकल कॉलेज में जलाई गई शी जिनपिंग की किताबें, चीन ने जताई आपत्ति
Mar 18, 2026 | 10:05 PMवीडियो गैलरी

इंदौर में चार्जिंग के दौरान इलेक्ट्रिक कार में धमाका, 8 लोगों की मौत; एक गलती से उजड़ा परिवार- VIDEO
Mar 18, 2026 | 09:41 PM
‘भारत विरोधी ताकतों के साथ हैं राहुल गांधी’, विदेशी रिपोर्ट को लेकर गौरव भाटिया का तीखा हमला- VIDEO
Mar 18, 2026 | 09:36 PM
इंदौर में EV कार के चार्जिंग पॉइंट में धमाका, पूरे घर में लग गई आग, 7 लोग की दर्दनाक मौत
Mar 18, 2026 | 01:41 PM
राज्यसभा में सांसदों की विदाई पर भावुक हुए PM मोदी, बोले- राजनीति में नहीं होता कोई फुलस्टॉप
Mar 18, 2026 | 01:25 PM
बिहार का ‘टोपीबाज’ रंजीत यादव गिरफ्तार, खुद को बताया था UPSC टॉपर; अब पहुंचा सलाखों के पीछे- VIDEO
Mar 17, 2026 | 09:29 PM
रील बनाने की सनक ने ली छात्र की जान! जनेश्वर मिश्र पार्क के पास 100 की रफ्तार में स्टंट पड़ा भारी- VIDEO
Mar 17, 2026 | 09:23 PM














