-
गुरु, 25 जून 2026 ई-पेपर
- Hindi News »
- Maharashtra »
- Yavatmal »
- Appointment Letters Were Distributed To Compassionate Candidates Today
अनुकंपा उम्मीदवारों को आज नियुक्ति पत्र वितरण, पालकमंत्री की उपस्थिति में कार्यक्रम
- Written By: आंचल लोखंडे
compassionate candidates: 4 अक्टूबर को अनुकंपा आधार पर पात्र उम्मीदवारों को शासकीय नौकरी के नियुक्ति पत्र प्रदान किए जाएंगे।

अनुकंपा उम्मीदवारों को आज नियुक्ति पत्र वितरण (सौजन्यः सोशल मीडिया)
Yavatamal News: मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस के निर्देशानुसार वर्षों से लंबित पड़े अनुकंपा प्रकरण अब अंतिम चरण में पहुँचे हैं। इसी अंतर्गत 4 अक्टूबर को अनुकंपा आधार पर पात्र उम्मीदवारों को शासकीय नौकरी के नियुक्ति पत्र प्रदान किए जाएंगे। इसी मौके पर महाराष्ट्र लोकसेवा आयोग (एमपीएससी) के माध्यम से चयनित उम्मीदवारों को भी नियुक्ति प्रमाणपत्र दिए जाएंगे।
यवतमाल जिले में नियुक्ति आदेश वितरण समारोह 4 अक्टूबर को सुबह 11 बजे नियोजन भवन में आयोजित किया गया है। मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस की उपस्थित में राज्य का मुख्य कार्यक्रम होगा, जिसका ऑनलाइन प्रसारण भी किया जाएगा। इस अवसर पर पालकमंत्री संजय राठौड़ सहित अनेक मान्यवर उपस्थित रहेंगे।
MPSC के उम्मीदवारों को भी नियुक्ति पत्र मिलेंगे
यवतमाल जिला प्रशासन ने नियुक्ति प्राप्त करने वाले सभी उम्मीदवारों, संबंधित नियुक्ति प्राधिकरण और नागरिकों से नियोजन भवन में उपस्थित रहने का आवाहन किया है। राज्य के विभिन्न जिलों में एक ही समय पर बड़े पैमाने पर अनुकंपा आधार के उम्मीदवारों तथा एमपीएससी द्वारा चयनित लिपिक वर्ग के उम्मीदवारों को जिलावार नियुक्तियां दी जा रही हैं। यह इतिहास में अपनी तरह का एक अनोखा कार्यक्रम साबित होगा।
सम्बंधित ख़बरें
रेलवे में खिलाड़ियों के लिए नौकरी का मौका, RCF कपूरथला में स्पोर्ट्स कोटा से 23 पदों पर भर्ती
महाराष्ट्र में धर्मांतरण और महिला उत्पीड़न मामलों की जांच के लिए बनेगी विशेष समिति, कानूनों की होगी समीक्षा
हिमांशु राय लिगेसी अवार्ड 2026: राष्ट्रीय सुरक्षा, चिकित्सा और संगीत क्षेत्र की हस्तियां सम्मानित
नागपुर यूनिवर्सिटी में लापरवाही! आधे से ज्यादा पद खाली, डिग्री व माइग्रेशन के लिए भटकने को मजबूर छात्र
150 दिन की प्रशासनिक सुधार योजनाओं के अंतर्गत महत्वपूर्ण कदम
शासकीय सेवा में कार्यरत कर्मचारी की मृत्यु होने पर उसकी पत्नी या संतान को नौकरी दी जाती है। लेकिन कई बार तकनीकी कारणों या प्रशासनिक देरी की वजह से ये नियुक्तियां वर्षों तक लंबित रहती थीं। इसके कारण उम्मीदवारों को लंबा इंतजार करना पड़ता था। इस संवेदनशील विषय पर मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने विशेष ध्यान दिया।
ये भी पढ़े: गोरेगांव-फिल्मसिटी ब्रिज निर्माण में तेजी, 16 मई 2026 तक खुलेगा ट्रैफिक के लिए
उन्होंने सामान्य प्रशासन विभाग को आवश्यक निर्देश दिए और लगातार बैठकों में समीक्षा की। इसके बाद नया अनुकंपा नीति तैयार की गई, जिससे अनुकंपा का बड़ा लंबित अनुशेष समाप्त होने जा रहा है। मुख्यमंत्री फडणवीस द्वारा पहले 100 दिन और फिर 150 दिन की प्रशासनिक सुधार योजनाओं के अंतर्गत यह एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।
Appointment letters were distributed to compassionate candidates today
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
सुपरस्टार बनने से पहले आर्थिक तंगी से जूझे अक्षय कुमार, मॉडलिंग के सपने के लिए मुफ्त में की नौकरी
Jun 25, 2026 | 04:53 PMIndian Silk Sarees: बनारसी से कांजीवरम तक, हर महिला की अलमारी में जरूर होनी चाहिए ये 10 शाही सिल्क साड़ियां
Jun 25, 2026 | 04:41 PM‘भोजपुर में एक…’, भरत तिवारी एनकाउंटर पर CM सम्राट चौधरी की पहली प्रतिक्रिया, बोले- गलत है तो कार्रवाई होगी
Jun 25, 2026 | 04:31 PMदेवली में नमो उद्यान भूमि विवाद, जिलाधिकारी ने बहुमत से पारित प्रस्ताव किया निरस्त
Jun 25, 2026 | 04:30 PMभंडारा में डिजिटल खेती की क्रांति, 71 हजार से अधिक किसानों ने अपनाया महाविस्तार ऐप
Jun 25, 2026 | 04:28 PMनागपुर: नितिन तिवारी की अगुवाई में बड़ा सियासी उलटफेर; 300 श्रमिकों ने ली शिवसेना की सदस्यता
Jun 25, 2026 | 04:25 PMराहुल गांधी को बड़ी राहत, कार्तिकेय चौहान की ओर से मानहानी केस को बंद करने की प्रार्थना; मामला हुआ क्लोज!
Jun 25, 2026 | 04:25 PMवीडियो गैलरी

कोलकाता में बड़ा हादसा! निर्माणाधीन गोदाम की छत गिरने से मलबे में दबे कई मजदूर, मची चीख-पुकार
Jun 25, 2026 | 02:14 PM
आगरा के कोचिंग सेंटर्स बने ‘लाक्षागृह’, रियलिटी चेक में सामने डरावना सच; देखें VIDEO
Jun 24, 2026 | 10:37 PM
Delhi News: फुटपाथ पर सो रही 10 साल की बच्ची से दुष्कर्म के बाद घोंटा गला, पुलिस ने किया एनकाउंटर; देखें VIDEO
Jun 24, 2026 | 10:25 PM
मेरे पापा मजिस्ट्रेट हैं… लखनऊ चारबाग स्टेशन पर VIP हनक में बुजुर्ग महिला को जड़ा थप्पड़, VIDEO वायरल
Jun 24, 2026 | 10:11 PM
अतीक की बेनामी संपत्तियों पर प्रयागराज पुलिस का बड़ा प्रहार, 5 बड़े अफसरों की SIT गठित- VIDEO
Jun 23, 2026 | 11:21 PM
पापा बचा लो, यहां आग लग गई है…पिता से बेटे की अंतिम पुकार, लखनऊ अग्निकांड की रुला देने वाली कहानी- VIDEO
Jun 23, 2026 | 09:05 PM














