'भोजपुर में एक...', भरत तिवारी एनकाउंटर पर CM सम्राट चौधरी की पहली प्रतिक्रिया, बोले- गलत है तो कार्रवाई होगी

Bharat Tiwari Encounter Case: भरत तिवारी एनकाउंटर मामले पर बिहार के सीएम सम्राट चौधरी का पहला बयान सामने आया है। उन्होंने न्यायिक जांच और दोषियों पर सख्त कार्रवाई का आश्वासन दिया।
'One in Bhojpur...': CM Samrat Chaudhary's first reaction to the Bharat Tiwari encounter; says action will be taken if there was any wrongdoing.
बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी (फोटो सोर्स- सोशल मीडिया)
Updated on

CM Samrat Choudhary On Bharat Tiwari Encounter: बिहार के भोजपुर जिले में भरत तिवारी एनकाउंटर मामले पर मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी की पहली प्रतिक्रिया सामने आई है। राजधानी पटना के ज्ञान भवन में 'संविधान हत्या दिवस' कार्यक्रम के दौरान सीएम चौधरी ने भरत तिवारी एनकाउंटर पर बयान दिया। भोजपुर जिले के भरत तिवारी के पुलिस एनकाउटर को लेकर पुलिस प्रशासन पर चौतरफा घिरा है। एनकाउंटर के विरोध में एक दिन पहले ही भरत तिवारी के गांव में महापंचायत बुलाई गई थी। इसमें बड़ी संख्या में लोग जुटे थे। जन सुराज के नेता प्रशांत किशोर भी इसमें शामिल हुए थे। इस दौरान उन्होंने सरकार न्याय न मिलने पर बड़े आंदोलनी की चेतावनी भी दी थी।

सामने आया मुख्यमंत्री का बयान

भरत तिवारी एनकाउंटर मामले में अब तक मुख्यमत्री सम्राट चौधरी चुप्पी साधे हुए थे। विपक्ष लगातार प्रशासन की कार्रवाई पर सवाल उठाता रहा है। सरकार के सहयोगी दलों ने भी पुलिस पर सवाल किए। आज राजधानी पटना में संविधान हत्या दिवस पर आयोजित एक कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि भोजपुर में एक घटना घटी, तुरंत सरकार ने सबसे ऊपर के जो आयोग होते हैं, ज्यूडिशियल कमीशन का गठन बिहार सरकार ने किया। उन्होंने कहा, क्योंकि न्याय मिलेगा, कोई अगर गलत है तो कार्रवाई होगी।

भरत तिवारी के गांव पहुंचे अधिकारी

बिहार के भोजपुर में भरत तिवारी एनकाउंटर मामले की जांच के लिए प्रदेश सरकार ने न्यायिक जांच का ऐलान किया था। इस पर जांच शुरू हो गई है। न्यायिक जांच प्रमुख ने भरत तिवारी के परिवार से की मुलाकात की। मामले की जांच कर रहे रिटायर्ड जस्टिस विनोद कुमार सिन्हा, DIG सत्य प्रकाश, DM तनय सुल्तानिया, SP राज और अन्य पुलिस अधिकारी घटना वाली जगह का दौरा किया। वे बिलौटी गांव में भरत तिवारी के परिवार से भी मिले।

पुलिस कर्मियों को किया सस्पेंड

बिहार सरकार में मंत्री मिथिलेश तिवारी ने भरत तिवारी एनकाउंटर मामले मीडिया से बातचीत के दौरान बताया कि बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने, जो भी मांगें, जहां से भी आईं उसे देखते हुए न्यायिक जांच के आदेश दिए हैं। पुलिस कर्मियों को भी सस्पेंड किया गया और अब DSP को भी हटा दिया गया। मुझे ये लगता है कि सभी को इस बात को समझना चाहिए कि मुख्यमंत्री न्याय के साथ विकास के कामों में लगे हैं। दूसरी बात यह कि जब न्यायिक जांच की घोषणा हो गई तो सभी को इंतजार करना चाहिए कि रिपोर्ट क्या आएगी। एक बार जब रिपोर्ट आएगी तो दोषी पर कार्रवाई होगी। इसे लेकर माहौल बिगाड़ने और लोगों को उकसाने से बचना चाहिए।

Navbharat Live
navbharatlive.com