भंडारा में डिजिटल खेती की क्रांति, 71 हजार से अधिक किसानों ने अपनाया महाविस्तार ऐप

Mahavistar App: भंडारा में कृषि विभाग का एआई आधारित महाविस्तार ऐप किसानों के लिए वरदान साबित हो रहा है। ऐप के जरिए किसानों को मातृभाषा में खेती, मौसम, बाजार भाव और सरकारी योजनाओं की जानकारी मिल रही।
bhandara mahavistar ai app digital farming farmers
AI Agriculture (सोर्सः फाइल फोटो-सोशल मीडिया)
Updated on

Bhandara Farmers: कृषि क्षेत्र में डिजिटल क्रांति की ओर भंडारा जिले ने एक बहुत तेज कदम बढ़ाया है। महाराष्ट्र सरकार के कृषि विभाग की ओर से विकसित किया गया महाविस्तार नामक आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस एआई आधारित उन्नत मोबाइल ऐप किसानों के लिए वरदान साबित हो रहा है। यह प्रत्येक किसान के व्यक्तिगत कृषि सलाहकार के रूप में काम कर रहा है। जिले में जहां केवल 23,696 किसानों का लक्ष्य रखा गया था, वहीं उम्मीद से कहीं आगे बढ़कर 71,799 किसानों ने इस ऐप को अपनाकर आधुनिक खेती की शुरुआत कर दी है।

21 मई 2025 को आधिकारिक तौर पर शुरू किए गए इस ऐप का मुख्य उद्देश्य किसानों को घर बैठे खेती से संबंधित सटीक और वैज्ञानिक सलाह देना है। भंडारा जिले की 7 तहसीलों में कृषि विभाग की ओर से चलाए गए विशेष जागरूकता अभियान के कारण यह तकनीक ग्रामीण इलाकों के अंतिम किसान तक पहुंचने में सफल रही है।

भंडारा के किसान अब AI से ले रहे खेती की सलाह

इस योजना के तहत 109 सहायक कृषि अधिकारियों को 878 गांवों के माध्यम से 23,696 किसानों तक यह तकनीक पहुंचाने की जिम्मेदारी दी गई थी, जिसमें जिले ने शानदार प्रदर्शन किया है। किसानों का समय और दफ्तरों के चक्कर काटने की मेहनत दोनों बच रही है। अपनी मातृभाषा में पूछ सकते सवाल महाविस्तार ऐप किसानों के लिए एक क्रांतिकारी कदम है।

भंडारा जिला अधीक्षक कृषि अधिकारी संगीता माने ने बताया कि इसके एआई आधारित चैटबॉट के माध्यम से किसान अपनी मातृभाषा में सवाल पूछ सकते हैं, जिससे तकनीकी समस्याओं का तुरंत समाधान हो जाता है। प्राकृतिक आपदाओं की पहले से सूचना मिलने के कारण फसल सुरक्षा के लिए किसानों को पूर्व तैयारी करने का अवसर मिल रहा है। जिस गति से किसान इस ऐप को डाउनलोड कर रहे हैं, उसे देखते हुए भंडारा जिला डिजिटल खेती की दिशा में अग्रणी बन रहा है।

महाविस्तार ऐप को जबरदस्त प्रतिसाद

एआई ऐप बना किसानों का मार्गदर्शक किसान अपनी स्थानीय बोली भाषा में सवाल पूछकर फसलों के रोग, खाद प्रबंधन और कीट नियंत्रण पर विशेषज्ञों की सलाह तुरंत पा सकते हैं। प्राकृतिक आपदा या बेमौसम बारिश की समय पर चेतावनी मिलने से किसान खाद और कीटनाशकों का छिड़काव सही समय पर कर पा रहे हैं। जिले के मुख्य बाजारों में फसलों के ताजा दाम मोबाइल पर दिखने से बिचौलियों की ओर से होने वाली धोखाधड़ी बंद हो गई है। फसल बीमा हो या सरकारी सब्सिडी, सभी योजनाओं की पूरी जानकारी एक जगह होने से कागजी दस्तावेजों के लिए भागदौड़ खत्म हो गई है।

तहसील कुल खाताधारक ऐप उपयोगकर्ता गांवों की संख्या
भंडारा 39,349 12,779 184
मोहाड़ी 37,378 10,339 108
तुमसर 39,932 12,471 150
पवनी 36,844 10,992 157
लाखनी 25,170 9,621 94
साकोली 30,447 10,208 96
लाखांदुर 29,674 5,389 89
कुल 238,794 71,799 878
Navbharat Live
navbharatlive.com