- Hindi News »
- Maharashtra »
- Washim »
- Revenue Department Is Centre Of District Administration District Magistrate Bhuvaneshwari S
राजस्व विभाग जिला प्रशासन का केंद्र: वाशिम जिलाधिकारी भुवनेश्वरी एस.
Revenue Department: राजस्व सप्ताह के माध्यम से हम इसी कार्यसंस्कृति को और सुदृढ़ बनाना चाहते हैं। ऐसा प्रतिपादन जिलाधिकारी भुवनेश्वरी एस. ने किया है।
- Written By: आंचल लोखंडे

राजस्व विभाग जिला प्रशासन का केंद्र (सौजन्यः सोशल मीडिया)
Washim News: राजस्व विभाग सरकार का चेहरा और जिला प्रशासन का केंद्र (रीढ़) है़। यह एक महत्वपूर्ण कड़ी है जो सीधे आम नागरिकों से जुड़ती है़। राजस्व कर्मचारियों की कार्यकुशलता के कारण ही सरकारी योजनाएं गांवों तक पहुंचती हैं. राजस्व सप्ताह के माध्यम से हम इसी कार्यसंस्कृति को और सुदृढ़ बनाना चाहते हैं। ऐसा प्रतिपादन जिलाधिकारी भुवनेश्वरी एस. ने किया है। 1 अगस्त को जिलाधिकारी कार्यालय के नियोजन भवन सभागृह में राजस्व दिवस सप्ताह का उद्घाटन किया गया, इस अवसर पर वे अध्यक्ष पद से बोल रही थीं।
इस अवसर पर प्रमुखता में जिला पुलिस अधीक्षक अनुज तारे, मुख्य कार्यकारी अधिकारी अर्पित चव्हाण, अतिरिक्त जिलाधिकारी बृजेश पाटिल, परिविक्षाधीन सहाय्यक जिलाधिकारी आकाश वर्मा, निवासी उप जिलाधिकारी विश्वनाथ घुगे, वाशिम की उप-विभागीय अधिकारी वैशाली देवकर, कारंजा के उप-विभागीय अधिकारी कैलास देवरे, जिला नियोजन अधिकारी राजेश सोनखसकर, के साथ वाशिम, मालेगांव, कारंजा, रिसोड, मानोरा के तहसलीदार उपस्थित थे।
सरकारी सेवाएं पारदर्शी और समय पर प्रदान की जाएं
उन्होंने इस सप्ताह के दौरान हम न केवल कार्यक्रम आयोजित कर रहे हैं, बल्कि नागरिकों का सरकार पर विश्वास भी मजबबूत करने का प्रयास कर रहे हैं। इस अभियान का उद्देश्य है कि योजनाओं का लाभ ज़रूरतमंदों तक पहुंचे और सरकारी सेवाएं पारदर्शी और समय पर प्रदान की जाएं, यही अपेक्षा है। कि प्रत्येक अधिकारी और कर्मचारी जनता की सेवा के लिए कर्तव्यनिष्ठा से कार्य करें। जिलाधिकारी ने आगे कहा कि, राजस्व विभाग के काम की तुलना अन्य विभागों से नहीं की जा सकती। राजस्व विभाग विभिन्न कार्य करता है।
सम्बंधित ख़बरें
अकोला में 11 करोड़ का डाबकी रोड प्रोजेक्ट अधर में; साल भर में हुआ सिर्फ 30% काम, धूल और गड्ढों से जनता परेशान
अकोला में 21 लाख की सनसनीखेज चोरी का पर्दाफाश; पड़ोस की युवती ही निकली मास्टरमाइंड, 4 आरोपी गिरफ्तार
भारत-अमेरिका व्यापार करार के खिलाफ कांग्रेस की ‘शेतकरी अर्थ परिषद’; अकोला में 1 मार्च को होगा बड़ा आंदोलन
संभाजीनगर में राजस्व कार्यों की सख्त समीक्षा, अतिक्रमण और अवैध खनन पर कड़ी कार्रवाई के निर्देश
ये भी पढ़े: गर्मी, हवा, बारिश की परवाह किए बिना जीवनयापन कर रहा डोंबारी समुदाय
किया गया कर्मचारियों का सम्मान
कर्मचारियों को गणमान्य व्यक्तियों द्वारा प्रशस्ति पत्र एवं मेडल देकर सम्मानित किया गया़। इनमें कारंजा के उपविभागीय अधिकारी कैलास देवरे, उपविभागीय अधिकारी वैशाली देवरे, निवासी उपजिलाधिकारी विश्वनाथ घुगे, उपजिलाधिकारी वीरेंद्र जाधव, तहसीलदार संतोष येवलीकर, प्रतीक्षा तेजनकर, नायब तहसीलदार अर्चना घोलवे, सुनील घोडे, जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी शाहू भगत, आशुलिपि लेखक वैभव कुलकर्णी, लिपिक वी.एस. पाचपिल्ले, सुजाता भिसे, शरद भाग्यवंत, धनंजय कांबले, पी.यू. मापारी, एस.वी. रायतकर, पी.पी. बायस्कर, अनिल बोरसे, राजस्व सहायक ज्ञानेश्वर अवधूत, श्रीकांत बडोदे, रोशन सरक, डी.एस. नाकतोड़े, जी.एस. गायकवाड, योगेश इंगोले, कैलास कांगटे, देवराव इंगोले, मुंगाशीराम ससाने, आर.डी. चांडे, विक्रम पवार, भगवान घुगे आदि का समावेश था। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित थे़। संचालन अर्चना घोलवे, गजानन उगले ने किया तो आभार जिला आपदा प्रबंधन पदाधिकारी साहू भगत ने माने।
Revenue department is centre of district administration district magistrate bhuvaneshwari s
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
क्या Google कभी भी बंद कर सकता है आपकी AI एक्सेस? OpenClaw विवाद ने खड़ा किया बड़ा सवाल
Feb 24, 2026 | 03:42 AMक्या है दोहा समझौता? पाकिस्तान ने क्यों अफगानिस्तान को दिलाई इसकी याद?
Feb 24, 2026 | 01:13 AMपरमाणु ताकत बनाम छापामार लड़ाके: क्या तालिबान के जाल में फंस गया है पाकिस्तान?
Feb 24, 2026 | 01:12 AMइजराइल का ‘शैडोफैक्स’ मचाएगा युद्ध में तबाही, रिमोट से चलेगा ‘सौरन’, अब रोबोट करेंगे दुश्मनों का सफाया
Feb 24, 2026 | 01:11 AMAaj Ka Rashifal 24 February: मंगलवार को वृषभ और धनु राशि वालों को मिलेगा बंपर लाभ, जानें अपनी राशि का हाल!
Feb 24, 2026 | 12:05 AMZIM vs WI मुकाबले में हुई छक्कों की बारिश, टूटा विश्व रिकॉर्ड, T20 WC 2026 में दोनों टीमों ने मिलकर रचा इतिहास
Feb 23, 2026 | 11:49 PMवरमाला में हुआ टकराव! दुल्हन ने फेंकी माला, दूल्हे ने भी दिया वैसा ही जवाब
Feb 23, 2026 | 11:10 PMवीडियो गैलरी

रीवा में पोस्टर वार: ‘ब्रेनलेस और स्टुपिडिटी’ शब्दों से BJP ने कांग्रेस को घेरा; राहुल गांधी पर सीधा हमला
Feb 22, 2026 | 01:07 PM
BHU में ठांय-ठांय, बिरला हॉस्टल के पास छात्र गुटों में भिड़ंत; उठी चीफ प्रॉक्टर के इस्तीफे की मांग
Feb 22, 2026 | 12:54 PM
मां के प्यार को तरसा नन्हा बंदर: खिलौने को बनाया सहारा, जापान के ‘पंच’ की रुला देने वाली कहानी हुई वायरल
Feb 21, 2026 | 08:32 PM
AI Summit 2026: दिल्ली की सड़कों पर पैदल चलने को मजबूर विदेशी मेहमान, अव्यवस्था देख बोले- ‘तभी टैलेंट देश…’
Feb 21, 2026 | 08:23 PM
हाथरस के इस पिता को सलाम! दिव्यांग बेटी के सपनों के लिए अपनी पीठ को बनाया कंधा, देखें यह वायरल VIDEO
Feb 21, 2026 | 03:35 PM
ग्रेटर नोएडा के रयान स्कूल में शर्मनाक लापरवाही! 1 घंटे तक बाथरूम में बंद रही छात्रा, उल्टा लिखवाया माफीनामा
Feb 21, 2026 | 03:29 PM














