- Hindi News »
- Sports »
- Cricket »
- 31 Sixes Hit In Zimbabwe Vs West Indies Match World Record Broken In T20 World Cup 2026
ZIM vs WI मुकाबले में हुई छक्कों की बारिश, टूटा विश्व रिकॉर्ड, T20 WC 2026 में दोनों टीमों ने मिलकर रचा इतिहास
T20 WC 2026: टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सुपर-8 मुकाबले में वेस्टइंडीज और जिम्बाब्वे की टीम ने मिलकर इतिहास रच दिया। इस मैच में दोनों टीमों के बल्लेबाजों ने कुल 31 छक्के लगाए।
- Written By: संजय बिष्ट

जिम्बाब्वे और वेस्टइंडीज के मुकाबले में कुल 31 छक्के लगे (फोटो- सोशल मीडिया)
WI vs ZIM, T20 World Cup 2026: टी20 वर्ल्ड कप 2026 के 44वें मुकाबले में वेस्टइंडीज ने जिम्बाब्वे को करारी शिकस्त दी। मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में खेले गए इस मैच में कैरेबियाई टीम ने 107 रनों से शानदार जीत दर्ज की। पहले बल्लेबाजी करते हुए वेस्टइंडीज ने 20 ओवर में 6 विकेट खोकर 254 रनों का विशाल स्कोर खड़ा किया। जवाब में जिम्बाब्वे की टीम लक्ष्य का पीछा करते हुए 17.4 ओवर में 147 रन पर सिमट गई। इस हार के साथ ही टूर्नामेंट में जिम्बाब्वे का विजय क्रम टूट गया और उन्हें इस विश्व कप में पहली पराजय का सामना करना पड़ा।
वानखेड़े में मौजूद दर्शकों के लिए ये मुकाबला फुल पैसा वसूल रहा। सुपर-8 के 44वें मुकाबले में वेस्टइंडीज और जिम्बाब्वे दोनों टीमों के बल्लेबाजों ने जमकर छक्के लगाए। इसके साथ ही टी20 वर्ल्ड कप 2026 में इन दोनों टीमों ने मिलकर इतिहास रच डाला और साल 2014 में आयरलैंड और नीदरलैंड का विश्व रिकॉर्ड भी तोड़ डाला।
जिम्बाब्वे और वेस्टइंडीज ने T20 विश्वकप में रचा इतिहास
इस मुकाबले में जिम्बाब्वे और वेस्टइंडीज के बल्लेबजों ने टी20 क्रिकेट ने नया अध्याय लिखा। ये नया अध्याय टी20 विश्व कप के एक मुकाबले में सबसे ज्यादा छक्के लगाने का है। जी हां, सोमवार 23 फरवरी को मुंबई के वानखेड़े में खेले गए मुकाबले के दौरान इन दोनों टीमों की तरफ से कुल 31 छक्के लगाए गए। इसके साथ ही साल 2014 टी20 विश्वकप में नीदरलैंड और आयरलैंड के बीच हुए मुकाबले में 30 छक्कों का रिकॉर्ड भी टूट गया।
सम्बंधित ख़बरें
लखनऊ को हराकर Point Table में टॉप पर पहुंची डिफेंडिंग चैंपियन बेंगलुरु, चिन्नास्वामी में गूंजा जीत का शोर
IPL 2026: रसिख डार के 4 विकेट और कोहली की वो तेज-तर्रार पारी, चिन्नास्वामी में RCB ने लखनऊ को 5 विकेट से रौंदा
RCB vs LSG: गेंदबाजों का दमदार प्रदर्शन, लखनऊ सुपर जायंट्स 146 रन पर ऑलआउट, रासिख डार को मिले चार विकेट
पाकिस्तान में क्रिकेट के मैदान पर ‘जंग’ की तैयारी! PSL के बीच विदेशी खिलाड़ियों ने थामी मशीन गन
अब वेस्टइंडीज और जिम्बाब्वे टी20 विश्वकप के एक मुकाबले में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाली टीमें बन गई हैं। इस लिस्ट में 30 छक्कों के साथ आयरलैंड और नीदरलैंड हैं। वहीं, तीसरे स्थान पर इंग्लैंड और इटली की टीम हैं। इन दोनों टीमों के द्वारा ने इसी साल 2026 के मुकाबले में कुल 25 लगाए गए थे। चौथे स्थान पर 24 छक्कों के साथ ऑस्ट्रेलिया और भारत की टीम शामिल हैं। वहीं, पांचवें स्थान पर भी 24 छक्कों के साथ ये ही दो टीमों विराजमान हैं।
ये भी पढ़ें: हेटमायर का तूफानी पारी, वेस्टइंडीज ने जिम्बाब्वे को 107 रनों से रौंदा, सुपर-8 में कैरेबियाई टीम की प्रचंड जीत
टी20 विश्वकप के एक मुकाबले में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले दो टीमें
- 2026- वेस्टइंडीज बनाम जिम्बाब्वे- 31 छक्के
- 2014- आयरलैंड बनाम नीदरलैंड- 30 छक्के
- 2026- इंग्लैंड बनाम नीदरलैंड- 25 छक्के
- 2010- ऑस्ट्रेलिया बनाम भारत- 24 छक्के
- 2024- ऑस्ट्रेलिया बनाम भारत- 24 छक्के
31 sixes hit in zimbabwe vs west indies match world record broken in t20 world cup 2026
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
Aaj Ka Rashifal 16 April: क्या आपकी राशि पर भारी है आज का दिन? वृश्चिक राशि वालों के लिए आई बड़ी चेतावनी!
Apr 16, 2026 | 12:05 AMलखनऊ को हराकर Point Table में टॉप पर पहुंची डिफेंडिंग चैंपियन बेंगलुरु, चिन्नास्वामी में गूंजा जीत का शोर
Apr 15, 2026 | 11:50 PMIPL 2026: रसिख डार के 4 विकेट और कोहली की वो तेज-तर्रार पारी, चिन्नास्वामी में RCB ने लखनऊ को 5 विकेट से रौंदा
Apr 15, 2026 | 10:48 PMVaishakh Amavasya Rules: वैशाख अमावस्या को गलती से भी न करें ये काम, वरना पड़ जाएंगे लेने के देने!
Apr 15, 2026 | 10:44 PMLucknow News: लखनऊ के विकासनगर में भीषण आग; 10 KM दूर तक दिखीं आग की लपटें
Apr 15, 2026 | 10:27 PMJustice Shekhar Yadav: मेरे बयानों को तोड़-मरोड़ कर पेश किया गया, विदाई समारोह में छलका जस्टिस शेखर का दर्द
Apr 15, 2026 | 10:04 PMCBSE 10th Result: सीबीएसई 10वीं का रिजल्ट जारी, बेटियों ने फिर मारी बाजी; कैसा रहा ट्रांसजेडर्स का प्रदर्शन
Apr 15, 2026 | 10:01 PMवीडियो गैलरी

180 लड़कियां और 350 अश्लील वीडियो…अमरावती के इस शैतान की हैवानियत देख कांप जाएगी रूह
Apr 15, 2026 | 09:57 PM
‘पत्थरों को पूजना पाखंड, मोदी-योगी ही असली भगवान’, बीजेपी विधायक के बयान से मचा हड़कंप- VIDEO
Apr 15, 2026 | 09:57 PM
बीच शपथ में अटके सम्राट चौधरी? RJD ने वीडियो शेयर कर उड़ाया मजाक, पूछा- जो पढ़ नहीं सकता वो बिहार क्या चलाएगा?
Apr 15, 2026 | 09:47 PM
‘अब गुजरात से चलेगा बिहार’, प्रशांत किशोर ने नए मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी को बताया रिमोट कंट्रोल- VIDEO
Apr 15, 2026 | 09:43 PM
मालकिन ने अपनी हाउस हेल्प को दिया एयर कूलर, इंटरनेट पर वायरल हुआ इमोशनल वीडियो
Apr 15, 2026 | 09:42 PM
IGI Airport: दिल्ली एयरपोर्ट पर बैग खोने से परेशान थी जर्मन लड़की, CISF जवानों ने मिनटों में किया कमाल- VIDEO
Apr 15, 2026 | 09:32 PM












