-
गुरु, 2 जुलाई 2026 ई-पेपर
- Hindi News »
- Maharashtra »
- Nagpur »
- Divya Deshmukh Said Support Of Parents Is Most Important In Times Of Failure
वर्ल्ड चेस चैंपियन दिव्या देशमुख पहुंची नागपुर, बोली- माता-पिता का साथ सबसे अहम
- Written By: आकाश मसने
Divya Deshmukh News: FIDE 2025 जीतकर इतिहास रचने वाली दिव्या देशमुख नागपुर पहुंची। इस जीत के बाद दिव्या ने कहा है कि माता-पिता को असफलता के समय अपने बच्चों का समर्थन करना चाहिए।

नागपुर पहुंचने ने पर दिव्या का हुआ भव्य स्वागत (सोर्स: सोशल मीडिया)
Divya Deshmukh: भारत की 19 वर्षीय महिला शतरंज खिलाड़ी दिव्या देशमुख ने इतिहास रच दिया है। दिव्या ने फिडे महिला वर्ल्ड कप का खिताब जीतकर अपने करियर की सबसे बड़ी सफलता हासिल कर ली है। जीत के बाद नागपुर पहुंचने पर दिव्या का गुलाब के फूलों की बरसात और ढोल-ताशे से स्वागत किया गया। एयरपोर्ट से बाहर निकलीं दिव्या को देख शतरंज प्रेमी खुशी से झूम उठे।
स्वागत के लिए नन्हे बच्चों से लेकर बूढ़े तक पहुंचे। भविष्य में दिव्या की तरह बनने का सपना संजोए पहुंचे नन्हे बच्चों ने अपनी दिव्या दीदी को पास देखकर गर्मजोशी से हाथ हिलाकर स्वागत किया। फिडे महिला चेस वर्ल्ड कप (FIDE 2025) जीतकर इतिहास रचने वाली दिव्या देशमुख ने नागपुर में कहा कि माता-पिता को असफलता के समय अपने बच्चों का समर्थन करना चाहिए।
दिव्या देशमुख ने कहा कि फिडे 2025 में जीत हासिल करने के बाद मैं बहुत अच्छा महसूस कर रही हूं। मुझे यह विश्वास करने में समय लगा कि मैं जीत गई हूं। मेरा सफर आसान नहीं रहा है। इस यात्रा में बहुत लोगों का योगदान रहा है। अपनी सफलता का श्रेय मैं माता-पिता, परिवार और अपने पहले कोच राहुल जोशी को देना चाहूंगी।
सम्बंधित ख़बरें
गंभीर अपराध की आशंका, अमरावती में तलवार लेकर घूमते युवक को पुलिस ने किया गिरफ्तार
भंडारा के परियोजनाओं में महज 18.91% पानी शेष, खरीफ फसलों पर मंडराया सूखा संकट, खरीफ फसल पर सूखा संकट
Amruta Fadnavis: 10,000 से अधिक युवाओं को मिलेगा रोजगार! बड़ा स्टील हब बनेगा गड़चिरोली… बी. प्रभाकरन का दावा
Monsoon Update: मुंबई में मानसून का कहर, पेड़ गिरा, जलभराव से ट्रैफिक ठप, लोकल ट्रेनें प्रभावित
असफलता के समय माता-पिता को बच्चों का समर्थन करना चाहिए: दिव्या
दिव्या देशमुख ने कहा कि चेस बहुत ही जटिल खेल है। मुझे इसे पहचानने में समय लगा। अगर कोई इस खेल में रुचि रखता है, तो उनके माता-पिता को दिल से समर्थन करना चाहिए। खासकर, असफलता के समय माता-पिता को अपने बच्चों का समर्थन करना चाहिए। खेल जीवन का महत्वपूर्ण अंग है। यह हमें मानसिक और शारीरिक रूप से स्वस्थ बनाता है। इसलिए खिलाड़ियों के लिए समर्थन जरूरी है।
कोनेरू हम्पी को हराकर जीता फिडे 2025 को खिताब
19 साल की दिव्या देशमुख ने फिडे महिला चेस वर्ल्ड कप (फिडे 2025) जीतकर इतिहास रचा। वह इस प्रतिष्ठित खिताब को जीतने वाली पहली भारतीय महिला हैं। बाकू में हुए ऑल-इंडियन फाइनल में दिव्या ने कोनेरू हम्पी को रैपिड टाई-ब्रेक में 1.5–0.5 से हराकर खिताब जीता था। कोनेरू हम्पी एक दिग्गज खिलाड़ी हैं, लेकिन दिव्या ने फाइनल में उनकी चमक फीकी करते हुए खिताब अपने नाम किया।
यह भी पढ़ें:- मालेगांव ब्लास्ट केस के फैसले पर RSS का पहला बयान, आंबेकर बोले- सच सामने आ गया
जीत के बाद दिव्या ने कहा था कि यह किस्मत का खेल था। टूर्नामेंट से पहले मैं सोच रही थी कि शायद ग्रैंडमास्टर नॉर्म हासिल कर लूं और फिर आखिरकार मैं ग्रैंडमास्टर बन गई।
पीएम मोदी ने दी बधाई
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी दिव्या को उनकी ऐतिहासिक उपलब्धि के लिए बधाई दी थी। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर प्रधानमंत्री ने लिखा था, “युवा दिव्या देशमुख के फिडे महिला विश्व शतरंज चैंपियन 2025 बनने पर गर्व है। इस उल्लेखनीय उपलब्धि के लिए उन्हें बधाई। यह जीत कई युवाओं को प्रेरित करेगी।”
Divya deshmukh said support of parents is most important in times of failure
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
NHM के 15,010 से अधिक संविदा कर्मचारियों को नियमित करेगी सरकार, महंगाई और यात्रा भत्ता देने का भी निर्णय
Jul 02, 2026 | 10:22 AMDigital FIR Process: 1 जनवरी 2027 से डिजिटल FIR प्रोसेस लागू, थानों के चक्कर से मिलेगी बड़ी राहत
Jul 02, 2026 | 10:14 AMग्रीस में बेकाबू आग से हाहाकार, पिता-पुत्र की दर्दनाक मौत; कई इलाकों खाली कराने का आदेश जारी
Jul 02, 2026 | 10:13 AMग्वालियर के आंतरी गांव में रहस्यमयी आग से दहशत, एक ही परिवार के पांच घरों में बार-बार जल रहा सामान
Jul 02, 2026 | 10:12 AMWeight Loss Tips: वजन घटाना है तो स्वाद से समझौता किए बिना ट्राई करें ये 8 हेल्दी इंडियन डिशेज
Jul 02, 2026 | 10:12 AMLock Upp 2 में आया भूचाल, धीरज धूपर और हर्षद चोपड़ा से पंगा लेना पड़ा श्रेया कालरा को भारी
Jul 02, 2026 | 10:11 AMराज ठाकरे का बड़ा हमला: ‘देह बेचोगे तो ग्राहक मिलेंगे ही’, UBT बागियों और बीजेपी दोनों पर साधा निशाना
Jul 02, 2026 | 09:59 AMवीडियो गैलरी

पुणे मर्डर केस में नया मोड़! केतन का मजाक उड़ाने वाली फीमेल डॉक्टर 5 साल के लिए ब्लैकलिस्ट
Jul 01, 2026 | 11:00 PM
वाराणसी दालमंडी कॉरिडोर का रास्ता साफ, भारी फोर्स के बीच 5 मस्जिदों पर कार्रवाई शुरू; देखें VIDEO
Jul 01, 2026 | 10:45 PM
Atiq Ahmed: अतीक की जमीन पर बनेगा गरीबों का आशियाना, PDA लाने जा रहा प्लान; देखें VIDEO
Jul 01, 2026 | 10:34 PM
‘मरने के बाद कोई…’, सना खान के ‘कयामत’ वाले VIDEO ने इंटरनेट पर मचाया बवाल; सोशल मीडिया पर खूब हो रहा वायरल
Jul 01, 2026 | 08:43 PM
Indus Water Treaty: भारत की सिंधु जल स्ट्राइक से पाकिस्तान में डर! आने वाला है बड़ा संकट?-VIDEO
Jul 01, 2026 | 06:30 PM
दिहाड़ी मजदूर की बेटी को मिला 21 करोड़ का टैक्स नोटिस, पैन कार्ड के दुरुपयोग से हैरान परिवार, video वायरल
Jul 01, 2026 | 02:49 PM














