- Hindi News »
- Maharashtra »
- Wardha »
- Wardha Traffic Police Department Is Only Busy Taking Action
यातायात पुलिस विभाग केवल कार्रवाई में व्यस्त, लंबे समय से बंद पड़े हैं ट्रैफिक सिग्नल
Wardha Traffic Police : शहर में स्वतंत्र पार्किंग व्यवस्था का भी अभाव है। मुख्य मार्गों पर स्थित बैंक, अस्पताल और बड़े प्रतिष्ठानों की स्वयं की पार्किंग सुविधा नहीं है। नागरिकों को दिक्कते हो रही है।
- Written By: आंचल लोखंडे

यातायात पुलिस विभाग केवल कार्रवाई में व्यस्त
Wardha News: वर्धा शहर की परिवहन व्यवस्था पिछले कुछ दिनों से बुरी तरह से प्रभावित हो रही है। स्थानीय प्रशासन और यातायात विभाग ने शहर के प्रमुख चौराहों पर ट्रैफिक सिग्नल शुरू करने की योजना बनाई थी। चार प्रमुख चौराहों पर ट्रैफिक सिग्नल लगाए भी गए, जिनमें आर्वी नाका और छत्रपति शिवाजी महाराज चौक पर डेमो के रूप में सिग्नल का संचालन किया गया। हालांकि, कुछ दिनों तक ट्रैफिक सिग्नल अनियमित रूप से संचालित होते रहे।
यातायात विभाग ने पखवाड़ा के भीतर इन सभी चौराहों पर ट्रैफिक सिग्नल नियमित रूप से शुरू करने का दावा किया था, लेकिन वह अब तक धरातल पर नहीं उतर पाया है। वर्तमान में सभी चौराहों पर ट्रैफिक सिग्नल व्यवस्था पूरी तरह से ठप पड़ी है, जिसके चलते शहर की यातायात व्यवस्था लड़खड़ा गई है। स्थिति में सुधार लाने के बजाय यातायात विभाग के कर्मचारी केवल चालान और कार्रवाई में ही व्यस्त नजर आ रहे हैं।
स्वतंत्र पार्किंग व्यवस्था का भी अभाव
शहर में स्वतंत्र पार्किंग व्यवस्था का भी अभाव है। मुख्य मार्गों पर स्थित बैंक, अस्पताल और बड़े प्रतिष्ठानों की स्वयं की पार्किंग सुविधा नहीं है। इसके कारण नागरिकों को अपने वाहन सड़क पर ही खड़े करने पड़ते हैं, जिससे रास्ते संकरे हो जाते हैं और यातायात में बाधा उत्पन्न होती है। इस अवसर का लाभ उठाते हुए ट्रैफिक पुलिस ऐसे वाहन चालकों पर जुर्माना लगा रही है। परिणाम वश वाहन चालकों का सवाल है कि वे वाहन कहां खड़ा करें? अगर कार्रवाई करनी ही है तो पहले संबंधित प्रतिष्ठानों पर करें, क्योंकि पार्किंग सुविधा उपलब्ध कराना उनकी व प्रशासन की जिम्मेदारी है।
सम्बंधित ख़बरें
सुनेत्रा पवार का राज्यसभा से इस्तीफा; बारामती की जीत के बाद दिल्ली में उपराष्ट्रपति को सौंपा पत्र
अहिल्यानगर: प्रेम संबंध के चलते युवक की बेरहमी से पिटाई, डिप्रेशन में आकर युवक ने की आत्महत्या
‘मेरे बाप को फांसी दो’, पुणे पार्वती कांड में मां का कलेजा फटा; 9 साल की मासूम की आपबीती सुनकर दहल जाएगा दिल
PCMC Property Tax: पिंपरी-चिंचवड़ में घर-घर पहुंचेगा प्रॉपर्टी टैक्स बिल, 600 महिलाएं संभाल रहीं जिम्मेदारी
वनवे पार्किंग की उड़ रही धज्जियां
दिवाली के चलते शहर के बाजार में ग्राहकों की भीड़ बढ़ गई है। ऐसे में बाजार क्षेत्र में लागू की गई वैकल्पिक वन वे पार्किंग व्यवस्था की धज्जियां उड़ाई जा रही हैं। बाजार में यातायात पुलिसकर्मी कहीं नजर नहीं आते, जिससे ग्राहकों और दुकानदारों के बीच विवाद की स्थिति बन रही है। इस ओर भी संबंधित विभाग के अधिकारी लापरवाही बरत रहे हैं।
ये भी पढ़े: समय पर नहीं हो रहा मरीजों का इलाज, शासकीय ग्रामीण अस्पताल रजेगांव में व्यवस्था चरमराई
भारी वाहनों का शहर में प्रवेश जारी
शहर में अत्यावश्यक वस्तुओं की आपूर्ति करने वाले वाहनों को छोड़कर अन्य सभी भारी वाहनों के प्रवेश पर सुबह 9 बजे से रात 9 बजे तक प्रतिबंध है। इसके बावजूद दिन के समय शहर के मुख्य मार्ग पर बड़े भारी वाहन बेरोकटोक प्रवेश कर रहे हैं, जिससे दुर्घटनाओं का खतरा बना रहता है। नागरिकों ने इस गंभीर विषय पर ध्यान देने की मांग की है।
Wardha traffic police department is only busy taking action
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
तमिलनाडु में बड़ा उलटफेर! विजय को रोकने के लिए साथ आएंगे DMK और AIADMK? राजभवन में फंसा बहुमत का पेंच
May 06, 2026 | 08:46 PMमोबाइल यूटीएस सहायकों से 5.40 लाख यात्रियों को मदद, मध्य रेल को हुई 6.89 करोड़ रुपये की आय
May 06, 2026 | 08:44 PM‘यह आमजन को बंधक बनाने जैसा कृत्य है…’, कांग्रेस के चक्काजाम पर जमकर गरजे हेमंत खंडेलवाल; जानें क्या कहा
May 06, 2026 | 08:44 PMसमझौता करो या फिर भीषण बमबारी को रहो तैयार, प्रोजेक्ट फ्रीडम पर लगी रोक के बाद, ट्रंप ने फिर दी ईरान को धमकी
May 06, 2026 | 08:39 PMPapaya Benefits: पपीता के फ़ायदे जानकर हो जाएंगे हैरान! हड्डी ही नहीं बालों के लिए भी संजीवनी से कम नहीं
May 06, 2026 | 08:38 PMनहाते समय खींची फोटो, फिर 10 साल तक किया बलात्कार, जालना में सामने आई रूह कंपा देने वाली घटना
May 06, 2026 | 08:23 PMजिस IAS अधिकारी के लिए केंद्र से लड़ गई थीं ममता बनर्जी, TMC के चुनाव हारते ही इस्तीफा देकर छोड़ा साथ!
May 06, 2026 | 08:12 PMवीडियो गैलरी

जबलपुर के सबसे बड़े फ्लाईओवर से गिरा कंक्रीट, सोशल मीडिया पर वायरल हुआ VIDEO तो जागा PWD
May 06, 2026 | 02:25 PM
100 सीटों पर जबरदस्ती दिलाई जीत…उज्जैन से पप्पू यादव ने चुनाव आयोग पर लगया गंभीर आरोप, देखें VIDEO
May 06, 2026 | 01:37 PM
चुनाव हारी नहीं हूं, जबरन हराया गया है…EC और BJP पर ममता ने लगाए गंभीर आरोप, देखें VIDEO
May 06, 2026 | 01:08 PM
TMC के गुंडे अब पंचर बनाएंगे… बंगाल फतह के बाद सीएम योगी बड़ा बयान, देखें VIDEO
May 05, 2026 | 12:09 PM
ममता बनर्जी के ‘वोट टैंपरिंग’ वाले दावे पर AIMIM प्रवक्ता का बड़ा बयान, विपक्ष को दी आत्म-मंथन की सलाह
May 05, 2026 | 11:52 AM
बंगाल जीत के बाद भावुक हुए कैलाश विजयवर्गीय, बोले- मुझ पर बलात्कार, बच्चों की तस्करी जैसे गंभीर लगाए गए
May 04, 2026 | 04:59 PM














