वर्धा में विकास कार्यों की समीक्षा, पालकमंत्री भोयर ने दिए विभागों को सख्त निर्देश

Wardha में पालकमंत्री डॉ. पंकज भोयर ने विभागीय समीक्षा बैठक में बिजली, सड़क और निर्माण कार्यों को लेकर निर्देश दिए। ट्रांसफॉर्मर शिफ्टिंग, सड़क कार्य जल्द करने और सहकार भवन प्रस्ताव पेश करने को कहा।
वर्धा में विकास कार्यों की समीक्षा, पालकमंत्री भोयर ने दिए विभागों को सख्त निर्देश
पालकमंत्री भोयर (सौजन्यः सोशल मीडिया)
Published on: 
Updated on: 

Wardha News In Hindi: जिले में बुनियादी सुविधाओं और अधोसंरचना कार्यों को गति देने के लिए पालकमंत्री डॉ. पंकज भोयर ने जिला कलेक्टर कार्यालय में उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक ली। बैठक में बिजली, सार्वजनिक निर्माण, सहकार समेत विभिन्न विभागों के कामकाज का आकलन किया गया और अधिकारियों को स्पष्ट दिशा-निर्देश दिए गए।

पालकमंत्री ने शहर के प्रमुख चौराहों, व्यस्त सड़कों और भीड़भाड़ वाले इलाकों में लगे विद्युत ट्रांसफॉर्मरों को सुरक्षित स्थानों पर स्थानांतरित करने के आदेश दिए, ताकि यातायात सुचारु रहे और दुर्घटनाओं की आशंका न बने। साथ ही, शहरी क्षेत्रों में बिजली की तारों को भूमिगत करने के लिए चरणबद्ध योजना तैयार कर उसे नियोजन समिति के समक्ष प्रस्तुत करने को कहा गया।

सड़क और निर्माण कार्यों में तेजी के निर्देश

सार्वजनिक निर्माण विभाग को सालोड और दत्तपुर चौक से गुजरने वाले राष्ट्रीय राजमार्ग पर लंबित सड़क कार्य तुरंत शुरू करने के आदेश दिए गए। पालकमंत्री ने जिले में अधूरे पड़े निर्माण कार्यों को प्राथमिकता के आधार पर शीघ्र पूरा करने पर जोर दिया। पालकमंत्री भोयर ने विभागों को सख्त निर्देश दिए हैं।

सहकार भवन के लिए भूमि कराई गई उपलब्ध

बैठक में यह भी बताया गया कि जिले में प्रस्तावित सहकार भवन के लिए भूमि उपलब्ध करा दी गई है। इस पर पालकमंत्री ने संबंधित विभाग को भूमि और भवन निर्माण से जुड़े सभी प्रस्ताव तत्काल प्रस्तुत करने के निर्देश दिए, ताकि परियोजना में देरी न हो। इस समीक्षा बैठक में जिलाधिकारी वान्मथी सी., पुलिस अधीक्षक सौरभ अग्रवाल, अतिरिक्त मुख्य कार्यकारी अधिकारी सुरज गोहाड सहित विभिन्न विभागों के वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे।