- Hindi News »
- Maharashtra »
- Wardha »
- Three People Committed Suicide In Wardha
वर्धा में एक ही दिन तीन लोगों ने की आत्महत्या, शहर में फैली सनसनी
Wardha News: वर्धा शहर में 12 घंटे के भीतर तीन अलग-अलग आत्महत्या की घटनाएं। दो मृतक शराब की लत से परेशान थे, तीसरे की वजह स्पष्ट नहीं। घटनाओं से शहर में सनसनी मच गई है।
- Written By: आकाश मसने

प्रतीकात्मक तस्वीर (सोर्स: सोशल मीडिया)
Wardha News In Hindi: वर्धा शहर में सोमवार की रात और मंगलवार की सुबह तक तीन अलग-अलग घटनाओं में तीन लोगों ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। इनमें दो शराब की लत से परेशान बताए जा रहे हैं, जबकि तीसरे की मौत का कारण स्पष्ट नहीं हो सका है। घटनाओं ने शहर में सनसनी फैला दी है।
पत्नी और बेटी के मायके जाने से मिस्त्री ने की खुदकुशी
पहली घटना रामनगर थाना क्षेत्र की है। आशीष विजू बादलवार (35), जो मिस्त्री का काम करता था, अपनी पत्नी मोहिनी और 13 माह की बेटी परी के साथ संत तुकाराम वाडं निवासी जाधव के घर में किराए पर रहता था। आशीष को शराब की लत थी और इसी वजह से पत्नी बेटी को लेकर मायके, हिंगनघाट चली गई थी। बताया जा रहा है कि इस बात से परेशान होकर आशीष ने सोमवार देर रात घर में फांसी लगा ली। सुबह पड़ोसियों ने जब उसे लटकता देखा तो पुलिस को सूचना दी। रामनगर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की है।
नशे में झगड़े के बाद मिली युवक की लाश
दूसरी घटना शहर के गोंड प्लॉट क्षेत्र की है। रवी सुधाकर लांजेवार (26) मकान निर्माण का काम करता था और उसे भी शराब की लत थी। सोमवार की रात वह शराब पीने के लिए घर से निकला और देर रात पत्नी लक्ष्मी के संपर्क करने पर उसने छत्रपति शिवाजी महाराज चौक में होने की जानकारी दी। इसके बाद परिवार के सदस्य सो गए। मंगलवार सुबह घर के पास ही रवी का शव पेड़ से लटकता मिला। पुलिस ने पंचनामा कर आगे की जांच शुरू की है।
सम्बंधित ख़बरें
जन गण मन हमारा मान, पर वंदे मातरम की अनिवार्यता असंवैधानिक, वारिस पठान ने केंद्र के फैसले पर उठाए सवाल
नासिक कुंभ मेला होगा हाईटेक और इको-फ्रेंडली, फडणवीस बोले तकनीक से थामेंगे भीड़, कार्बन फुटप्रिंट होगा पॉजिटिव
पश्चिम रेलवे पर बढ़ी बेटिकट यात्रियों की संख्या, एक माह में 27.37 करोड़ की जुर्माना वसूली
मोबाइल यूटीएस सहायकों से 5.40 लाख यात्रियों को मदद, मध्य रेल को हुई 6.89 करोड़ रुपये की आय
यह भी पढ़ें:- महाराष्ट्र में बदलेगी सरकारी स्कूलों की तकदीर, खुलेंगे CM श्री स्कूल, मंत्री पंकज भोयर ने किया ऐलान
वरुड गांव में तीसरी आत्महत्या
तीसरी घटना वर्धा जिले के सेवाग्राम थाने के अंतर्गत आने वाले वरुड गांव की है। यहां हनुमान नगर वार्ड क्रमांक 3 निवासी गजानन बाबा पुनवटकर (47) ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। जानकारी के अनुसार वह सुबह बाहर से घर लौटे थे। हालांकि उन्होंने यह कदम क्यों उठाया, इसका कारण सामने नहीं आ सका है।
पुलिस कर रही जांच
तीनों घटनाओं के बाद पुलिस ने अलग-अलग मामले दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। एक ही दिन में तीन आत्महत्याओं से शहर में दहशत और आक्रोश का माहौल है। नागरिकों का कहना है कि शराब की लत और पारिवारिक तनाव आत्महत्याओं की बड़ी वजह बनते जा रहे हैं।
Three people committed suicide in wardha
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
TMC के 10 विधायक बैठक से गायब, ममता बनर्जी ने केंद्र को ललकारा, कहा- वे चाहें तो मुझे बर्खास्त कर दें
May 06, 2026 | 09:59 PMमहेंद्र गोयनका के केस में नया मोड़, जस्टिस जे. बी. पारदीवाला ने खुद को मामले से किया अलग; जानें पूरा मामला
May 06, 2026 | 09:51 PMभोजशाला विवाद में नया मोड़, अब जैन समाज ने ठोका दावा; हाईकोर्ट में जैन समाज की एंट्री से गरमाया मुद्दा
May 06, 2026 | 09:32 PMजन गण मन हमारा मान, पर वंदे मातरम की अनिवार्यता असंवैधानिक, वारिस पठान ने केंद्र के फैसले पर उठाए सवाल
May 06, 2026 | 09:25 PMनासिक कुंभ मेला होगा हाईटेक और इको-फ्रेंडली, फडणवीस बोले तकनीक से थामेंगे भीड़, कार्बन फुटप्रिंट होगा पॉजिटिव
May 06, 2026 | 09:10 PMपश्चिम रेलवे पर बढ़ी बेटिकट यात्रियों की संख्या, एक माह में 27.37 करोड़ की जुर्माना वसूली
May 06, 2026 | 08:53 PMतमिलनाडु में बड़ा उलटफेर! विजय को रोकने के लिए साथ आएंगे DMK और AIADMK? राजभवन में फंसा बहुमत का पेंच
May 06, 2026 | 08:46 PMवीडियो गैलरी

जबलपुर के सबसे बड़े फ्लाईओवर से गिरा कंक्रीट, सोशल मीडिया पर वायरल हुआ VIDEO तो जागा PWD
May 06, 2026 | 02:25 PM
100 सीटों पर जबरदस्ती दिलाई जीत…उज्जैन से पप्पू यादव ने चुनाव आयोग पर लगया गंभीर आरोप, देखें VIDEO
May 06, 2026 | 01:37 PM
चुनाव हारी नहीं हूं, जबरन हराया गया है…EC और BJP पर ममता ने लगाए गंभीर आरोप, देखें VIDEO
May 06, 2026 | 01:08 PM
TMC के गुंडे अब पंचर बनाएंगे… बंगाल फतह के बाद सीएम योगी बड़ा बयान, देखें VIDEO
May 05, 2026 | 12:09 PM
ममता बनर्जी के ‘वोट टैंपरिंग’ वाले दावे पर AIMIM प्रवक्ता का बड़ा बयान, विपक्ष को दी आत्म-मंथन की सलाह
May 05, 2026 | 11:52 AM
बंगाल जीत के बाद भावुक हुए कैलाश विजयवर्गीय, बोले- मुझ पर बलात्कार, बच्चों की तस्करी जैसे गंभीर लगाए गए
May 04, 2026 | 04:59 PM











