वर्धा में चोरी और धोखाधड़ी (डिजाइन फोटो)
Crime News: वर्धा में दो दिन पहले आरटीओ चलान एपीके फाइल के नाम पर व्यक्ति को 6.97 लाख की चपत लगी थी। इसकी चर्चा थमी ही नहीं कि, फिर एक व्यक्ति को 1 लाख 40 हजार 323 रुपयों का चुना लगा है। प्राप्त जानकारी के अनुसार आर्वी तहसील के शिरपुर (बोके) निवासी प्रशांत विजय वडुरकर (32) को अज्ञात मोबाइल क्रमांक से वॉट्सए पर आरटीओ चलान एपीके फाइल मिली।
संबंधित से उक्त फाइल ओपन करते ही उनके बैंक खाते से पहले 40 हजार 323 निकाले जाने का मैसेज मिला। कुछ समय बाद पुन: 1 लाख 30 हजार रुपये इंन्स्टा लोन बैंक खाते पर जमा होने की बात ध्यान में आयी। पश्चात 50 हजार रुपये के दो ट्रान्जेक्शन होने का संदेश मिला। धोखाधड़ी की बात ध्यान में आते ही प्रशांत ने बैंक खाते में शेष बची 49 हजार की कैश तुरंत फोन पे के जरिए अपने पत्नी के बैंक खाते में ट्रान्सफर कर दी।
आरटीओ चलान के नाम पर 1 लाख 40 हजार 323 की धोखाधड़ी होते ही प्रशांत वडुरकर ने सीधे साइबर थाने में पहुंच कर आपबिती कथन की। इसके आधार पर मामला दर्ज करते हुए साइबर पुलिस ने आगे की जांच शुरू कर दी है।
वर्धा में मकान में सेंध लगाते हुए चोर ने 54 हजार 500 रुपयों के माल पर हाथ साफ कर दिया। महिला की निंद खुलने से उसे चोर भागते हुए दिखाई दिया। उक्त घटना हिंगनघाट के यशवंतनगर में सामने आयी। प्राप्त जानकारी के अनुसार सविता सुजित मुन (35) अपनी बेडरुम में सो रही थी। अन्य सदस्य दुसरे रुम में सो रहे थे। मध्यरात्रि सविता को कुछ आवाज आने से निंद खुल गई।
यह भी पढ़ें – जलापूर्ति योजना: 209 करोड़ का प्रस्ताव, 2057 तक की जरूरतों का रखा ध्यान, जानें प्रमुख घटक
रुम के बाहर आते ही उसे किचन से चोर भागते हुए दिखाई दिया। यह देख सविता ने जोर जोर से आवाज लगाना शुरू कर दिया। इससे अन्य सदस्यों की भी निंद खुल गई। परंतु तब तक चोर काफी दूर निकल गया था। चोर ने 35 हजार की नकद, आधार कार्ड, पैन कार्ड, ओटींग कार्ड, वाहन के दस्तावेज, मोबाइल, स्मार्ट वॉच, पैन्ट की जेब से 4500 की नकद समेत कुल 54 हजार 500 रुपयों का माल चुरा लिया। इस प्रकरण में हिंगनघाट पुलिस ने मामला दर्ज करते हुए आगे की जांच शुरू कर दी है।