सरकार बनी तो 20 महीने के अंदर बिहार के हर घर में सरकारी नौकरी, तेजस्वी के वादे से सियासी घमासान

Tejashwi Yadav ने अपना घोषणा पत्र जारी करते हुए कई बड़े ऐलान किए हैं। बेरोजगारी के मुद्दे पर कहा हमारी सरकार बनती है तो बिहार में हर परिवार के सदस्य को 20 महीने के अंदर सरकारी नौकरी दी जाएगी।

बिहार विधानसभा चुनाव से पहले आरजेडी नेता तेजस्वी यादव ने बड़ा वादा किया है। उन्होंने कहा कि अगर उनकी सरकार बनती है तो 20 दिन के अंदर अधिनियम पारित किया जाएगा और 20 महीने में बिहार के हर परिवार में एक सदस्य को सरकारी नौकरी दी जाएगी। तेजस्वी ने बेरोजगारी को राज्य की सबसे बड़ी समस्या बताते हुए इसे अपनी प्राथमिकता बताया। उन्होंने दावा किया कि पिछली बार उनकी सरकार में 5 लाख नौकरियां दी गईं और 15 लाख पदों की प्रक्रिया शुरू की गई थी। वहीं, एनडीए नेताओं ने इस वादे को 'चुनावी ढकोसला' बताया और कहा कि यह संविधान और वास्तविकता दोनों के विपरीत है। भाजपा प्रवक्ताओं ने तंज कसते हुए कहा कि तेजस्वी यादव सपनों में जी रहे हैं और जनता अब 'जंगलराज' में लौटना नहीं चाहती। बिहार में यह बयानबाजी चुनावी माहौल को और गरमा रही है।

संबंधित खबरें

No stories found.
Navbharat Live
navbharatlive.com