- Hindi News »
- Maharashtra »
- Wardha »
- Wardha District Tops In Academic Excellence
शैक्षणिक श्रेष्ठता में वर्धा जिला अव्वल, स्कूल प्रोफाइलिंग में राज्य में प्रथम स्थान
- Written By: आंचल लोखंडे
Wardha District: शिक्षण मंत्रालय की केंद्र प्रायोजित यूडायस (UDISE) प्रणाली के अंतर्गत शैक्षणिक वर्ष 2025-26 में स्कूल प्रोफाइलिंग के क्षेत्र में वर्धा जिला राज्यभर में प्रथम स्थान पर रहा है।

शैक्षणिक श्रेष्ठता में वर्धा जिला अव्वल (सौजन्यः सोशल मीडिया)
Wardha News: महाराष्ट्र के वर्धा जिले ने एक बार फिर शैक्षणिक उत्कृष्टता की दिशा में अपनी सशक्त उपस्थिति दर्ज कराई है। शिक्षण मंत्रालय की केंद्र प्रायोजित यूडायस (UDISE) प्रणाली के अंतर्गत शैक्षणिक वर्ष 2025-26 में स्कूल प्रोफाइलिंग के क्षेत्र में वर्धा जिला राज्यभर में प्रथम स्थान पर रहा है। इसके अलावा अन्य कई शैक्षणिक उपक्रमों में भी वर्धा ने राज्य स्तर पर दूसरे और तीसरे स्थान पर अपनी जगह बनाई है।
इस उल्लेखनीय सफलता के पीछे जिले के 1453 स्कूलों के मुख्याध्यापकों का अथक परिश्रम और समर्पण प्रमुख कारण है। उनके द्वारा समय पर सभी शैक्षणिक आंकड़े, विद्यार्थियों की जानकारी, शिक्षक विवरण एवं स्कूल की भौतिक सुविधाओं की जानकारी पोर्टल पर दर्ज की गई, जिससे यह कार्य समयबद्ध और गुणवत्ता के साथ पूर्ण हो सका।
पालकमंत्री व सीईओ का मिला मार्गदर्शन
उल्लेखनिय यह कि, शालेय राज्य शिक्षा मंत्री तथा जिले के पालकमंत्री डॉ़. पंकज भोयर ने जिले के शिक्षा विभाग में सुधार के लिए जरुरी कदम उठाए है़ उनके द्वारा समय समय पर दिये गए निर्देश व सूचनाओं को ध्यान में रखते हुए जिला परिषद के मुख्य कार्यकारी अधिकारी पराग सोमन ने बीते कुछ महीने से लगातार शिक्षा विभाग के सभी घटकों के साथ समीक्षा बैठकें आयोजित कर काम को प्राथमिकता दी। तहसील स्तर पर गटशिक्षणाधिकाऱियों को स्पष्ट निर्देश देकर काम की जवाबदारी तय की गई, जिससे हर स्तर पर अनुशासन और दक्षता बनी रही।
सम्बंधित ख़बरें
वर्धा में आंधी-तूफान के साथ हुई बेमौसम बारिश; गर्मी से राहत, पर मंडी में भीगा क्विंटल अनाज
कारंजा-घाडगे में मलेरिया का प्रकोप; देववाडी में मिले 9 पॉजिटिव मरीज, स्वास्थ्य विभाग ने बनाई 5 टीमें
कभी करियर खत्म होने की थी चर्चा, अब IPL में चमके सौरभ दुबे; दिग्गज बल्लेबाजों की उड़ा दी गिल्ली
किसान की शिकायत पर खुली डीजल चोरी की पोल, वडनेर पुलिस ने किया मामला दर्ज
शिक्षणाधिकारी ने दी उचित गाईडलाईन
अभियान के सफल संचालन के लिए प्राथमिक शिक्षणाधिकारी डॉ. महेंद्र गजभिये ने उचित गाईडलाईन दी़ वहीं, समग्र शिक्षा अभियान से जुड़े तंत्र स्नेही ऑपरेटरों ने तकनीकी सहायता प्रदान करते हुए सभी स्कूलों की जानकारी समय पर अपडेट करवाई। इन तकनीकी सहायक कर्मियों ने विभिन्न माध्यमों की शालाओं का नियमित जायजा लेकर, स्कूलों को पोर्टल भरने में सहयोग किया और काम को निर्धारित समयसीमा में पूरा करवाया। वर्धा जिले की यह उपलब्धि न केवल प्रशासन की सजगता का परिणाम है, बल्कि जिले के समर्पित शिक्षकों और प्रिंसिपलों की मेहनत की एक प्रेरणादायक मिसाल भी है। यह उपलब्धि निश्चित रूप से अन्य जिलों के लिए भी एक प्रेरणा साबीत हो सकती है़।
ये भी पढ़े: कलंब में राष्ट्रीय शैक्षणिक सम्मेलन, छात्रों का भारी उत्साह और प्रतिसाद
- UDISE प्रणाली में वर्धा का जलवा
- स्कूल प्रोफाईलिंग में राज्य में प्रथम
- टीचर प्रोफाईलिंग में राज्य में द्वितीय
- स्टूटेंड डाटा एन्ट्री में भी वर्धा आगे
Wardha district tops in academic excellence
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
प्याज की कीमत पर CM फडणवीस को बड़ा बयान, विपक्ष के आंदोलन पर भड़के, कहा- कुछ लोग फोटो खिंचवाने…
May 26, 2026 | 03:12 PMशाजापुर में लुटेरी दुल्हन गिरोह सक्रिय, शादी के नाम पर दो परिवारों से ठगे ₹5.5 लाख रुपए, थाने पहुंचे पीड़ित
May 26, 2026 | 03:11 PMनासिक में प्याज आंदोलन के दौरान हर्षवर्धन सपकाल की फिसली जुबान; पीएम मोदी और फडणवीस को कहे अपशब्द
May 26, 2026 | 03:10 PMवर्धा में आंधी-तूफान के साथ हुई बेमौसम बारिश; गर्मी से राहत, पर मंडी में भीगा क्विंटल अनाज
May 26, 2026 | 03:10 PMAkola: इंधन दरवृद्धि के विरोध में सड़क पर उतरी VBA, जिलाधिकारी कार्यालय तक निकाला बैलगाड़ी मोर्चा
May 26, 2026 | 03:07 PMRamakant Dayama Death: ‘चक दे इंडिया’ फेम अभिनेता रमाकांत दायमा का निधन, फिल्म और थिएटर जगत में शोक की लहर
May 26, 2026 | 02:54 PMBada Mangal: आज बड़ा मंगलवार की शाम कर लें तुलसी का यह उपाय, खुल जाएगी किस्मत
May 26, 2026 | 02:53 PMवीडियो गैलरी

ओंकारेश्वर मंदिर में श्रद्धालु और मंदिर कर्मियों के बीच चले लाठी-डंडे, वीडियो वायरल होने के बाद बड़ा एक्शन
May 26, 2026 | 01:27 PM
अल्का लांबा बढ़ी मुश्किलें; 22 महीने पुराने केस में कोर्ट ने माना दोषी, 5 जून को होगी सजा, क्या था मामला?
May 26, 2026 | 01:10 PM
फिर बढ़े डीजल-पेट्रोल, क्या रोजमर्रा की चीजें भी होंगी महंगी? VIDEO
May 25, 2026 | 06:19 PM
सामूहिक विवाह के नाम पर बड़ा फर्जीवाड़ा: 42 परिवारों से लाखों की ठगी, न आई दुल्हन, न मिले आयोजक
May 25, 2026 | 02:40 PM
पेट्रोल-डीजल के और बढ़ेंगे दाम! RJD नेता ने दिए बड़ी मुसीबत के संकेत, देखें VIDEO
May 25, 2026 | 02:16 PM
बांद्रा बुलडोजर एक्शन पर भड़के AIMIM नेता, बोले घुसपैठियों के बहाने जनता पर किया जुल्म, VIDEO वायरल
May 25, 2026 | 12:56 PM













