- Hindi News »
- Maharashtra »
- Mumbai »
- Sewer Pipeline Overflowing In Jogeshwari People Forced To Drink Dirty Water Bmc Remains Mute Spectator
जोगेश्वरी में बह रही गटर पाइपलाइन, लोग गंदा पानी पीने को मजबूर, BMC बनी मूकदर्शक
Contaminated Drinking Water: जोगेश्वरीवासी कई वर्षों से पीने के दूषित पानी की समस्या से जूझ रहे हैं। पाइपलाइन गटर के अंदर से गुजरने के कारण घरों तक गंदा पानी पहुंच रहा है।
- Written By: सोनाली चावरे

जोगेश्वरी में दूषित पेयजल (pic credit; social media)
Jogeshwari Contaminated Drinking Water: जोगेश्वरी (पश्चिम) के अक्सा मस्जिद मार्ग के लोग पिछले कई महीनों से गंदे पानी की समस्या से जूझ रहे हैं। स्थानीय नागरिकों के अनुसार गटर में बहती पानी की बदबू और दूषित पानी की वजह से कई लोग बीमार पड़ चुके हैं।
अक्सा मस्जिद मार्ग के पर्ल मॅजेस्टिक बिल्डिंग, आजाद नगर वेलफेयर सोसाइटी, तलाईलाल चॉल और रमजग्गी आर यादव चॉल में पेयजल आपूर्ति करने वाली पाइपलाइन गटर के अंदर से गुजरती है। कई जगह पाइपलाइन टूट चुकी है, जिससे गटर का गंदा पानी सीधे स्थानीय घरों में जा रहा है।
स्थानीय लोगों ने बताया कि पाइपलाइन से आने वाला पानी बदबूदार और गंदा है। फुटपाथ के नीचे से गुजरती यह पाइपलाइन और जाम गटर की वजह से सड़क पर भी गंदा पानी बहता रहता है। इससे बुजुर्ग, बच्चे और पैदल यात्री परेशानी में हैं, वहीं वाहन चालक दुर्घटना के खतरे में हैं।
सम्बंधित ख़बरें
गरीबों का हक मारने वाले बिल्डरों की खैर नहीं, जरूरत पड़ी तो ‘ईडी’ करेगी जांच: चंद्रशेखर बावनकुले
1000 करोड़ की टेंडर रद्द करना काफी नहीं, कांग्रेस बोली, दोषियों की जांच कर करें कार्रवाई
2.90 करोड़ मतदाताओं के नाम हटाने का षड्यंत्र, प्रकाश आंबेडकर ने लगाया ‘वोट चोरी’ का गंभीर आरोप
22 जून 2017 के बाद भर्ती शिक्षकों की होगी जांच, अनियमितता पाए जाने पर रुकेगा वेतन
मुराद हिंदुस्तानी, स्थानीय निवासी, ने बताया कि कई सालों से वे पीने योग्य पानी की कमी से जूझ रहे हैं। कई बार बीएमसी जलापूर्ति विभाग को शिकायत की गई, लेकिन अब तक कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया। मिटू भारद्वाज ने कहा कि कभी-कभी पानी में इतनी बदबू आती है कि पीना तो दूर, उसे छूना भी मुश्किल हो जाता है।
रमजान के महीने में यह समस्या और बढ़ जाती है। बुजुर्ग और बच्चे बीमार पड़ते हैं, घर के लोग स्वच्छ पानी के लिए बोतलबंद पानी पर निर्भर रहते हैं। शुजात खान ने कहा कि अगर जल्द पाइपलाइन ठीक नहीं की गई तो स्थानीय लोग लगातार स्वास्थ्य संकट का सामना करेंगे।
बीएमसी के पश्चिम जलापूर्ति विभाग के अधिकारी मानते हैं कि कई गलियों में पाइपलाइन खराब है। उन्होंने आश्वासन दिया कि पुराने पाइपलाइन को जल्द बदल दिया जाएगा। हालांकि, स्थानीय लोग अब तक इस दिशा में ठोस कार्रवाई की प्रतीक्षा कर रहे हैं।
Sewer pipeline overflowing in jogeshwari people forced to drink dirty water bmc remains mute spectator
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
Aaj Ka Rashifal 5 April: रविवार को मकर राशि वालों पर भारी पड़ सकती है ग्रहों की चाल, जानें अपनी का हाल
Apr 05, 2026 | 12:05 AMरोमांचक मुकाबले में राजस्थान रॉयल्स ने गुजरात टाइटंस को 6 रन से हराया, 20वें ओवर में तुषार देशपांडे का कमाल
Apr 04, 2026 | 11:35 PMRR vs LSG: यशस्वी जायसवाल और वैभव सूर्यवंशी ने मिलकर रचा इतिहास, तोड़ दिया सालों पुराना रिकॉर्ड
Apr 04, 2026 | 10:45 PMशर्मनाक! पटना स्टेशन पर नॉर्थ-ईस्ट की लड़कियों को कहा ‘चाइनीज’ और ‘मोमो’, महिला की बदतमीजी का VIDEO वायरल
Apr 04, 2026 | 10:36 PMहिंदू महिला की संपत्ति पर बड़ा फैसला: बिना संतान मौत पर पति को नहीं मिलेगा हक
Apr 04, 2026 | 10:27 PMइंदौर में ‘गर्ल गैंग’ का तांडव! तमाशबीन बनी रही भीड़; युवती को घेरकर बेरहमी से पीटा, VIDEO हुआ वायरल।
Apr 04, 2026 | 10:23 PMSaharanpur के मदरसा में ‘तालिबानी’ सजा! मासूम को डंडों से बेरहमी से पीटा, VIDEO देख दहल जाएगा दिल
Apr 04, 2026 | 10:13 PMवीडियो गैलरी

मस्जिद के वजू खाने की छत पर चढ़कर लहराया भगवा, शोभा यात्रा के दौरान तुगलकाबाद में मचा बवाल
Apr 03, 2026 | 10:27 PM
AAP में छिड़ा गृहयुद्ध! आतिशी ने राघव चड्ढा को घेरा, बोलीं- क्या आप मोदी से डरकर लंदन भाग गए थे- VIDEO
Apr 03, 2026 | 10:24 PM
दिल्ली AIIMS में VIP कल्चर! 3 साल से धक्के खा रही महिला का वीडियो वायरल, बोली- यह गरीबों के लिए नहीं
Apr 03, 2026 | 10:20 PM
Bihar में सिस्टम फेल? डिप्टी सीएम के सामने फूट-फूटकर रोया फौजी
Apr 03, 2026 | 10:17 PM
योगी सरकार में घूसखोरी नहीं चलेगी, सलोन विधायक अशोक कोरी ने बीच सभा में एसडीओ की लगाई क्लास; वीडियो वायरल
Apr 03, 2026 | 10:13 PM
नालंदा भगदड़ में मासूम बच्ची की मौत पर भड़के पप्पू यादव, सिस्टम की विफलता पर उठाए सवाल, सरकार को दी चेतावनी
Apr 03, 2026 | 01:54 PM














