- Hindi News »
- Maharashtra »
- Wardha »
- Participation Of Mp Amar Kale In Meeting Of Parliamentary Committee
Wardha News: संसदीय समिति की बैठक में सांसद काले का सहभाग, विविध मुद्दों पर हुई चर्चा
संसदीय आश्वासन समिति की तामिलनाडू राज्य के उटी में 27 से 29 मई को अभ्यास के दौरान बैठक हुई, जिसमें सांसद अमर काले ने हिस्सा लिया। इस बैठक में विविध महत्वपूर्ण मुद्दों पर चर्चा की गई।
- Written By: आंचल लोखंडे

संसदीय समिति की बैठक में सांसद काले का सहभाग (सौजन्यः सोशल मीडिया)
वर्धा: संसदीय आश्वासन समिति की तामिलनाडू राज्य के उटी में 27 से 29 मई को अभ्यास के दौरान बैठक हुई, जिसमें सांसद अमर काले ने हिस्सा लिया। इस बैठक में विविध महत्वपूर्ण मुद्दों पर चर्चा की गई, ऐसी जानकारी उन्होंने दी।
संसदीय आश्वासन समिति के तामिलनाडू राज्य के दौरे में रेल मंत्रालय के प्रतिनिधियों तथा रेलवे मंत्रालय अंतर्गत इंटीग्रल कोच फैक्ट्री के प्रतिनिधियों के साथ हाइड्रोजन ट्रेन तकनीक संबंधित, तामिलनाडू राज्य में आयुर्वेदिक इलाज का प्रचार व प्रसार होने के दृष्टिकोण से आयुष वैद्यकीय महाविद्यालय व आयुष संशोधन केंद्र निर्माण करने के संदर्भ में आयुष मंत्रालय के प्रतिनिधियों के साथ बैठक हुई।
सस्ते हरित हाइड्रोजन उत्पादन विषय पर चर्चा
इसके बाद स्वास्थ्य व परिवार कल्याण मंत्रालय अंतर्गत स्वास्थ्य व परिवार कल्याण विभाग के साथ अल्पवयीन बच्चों में तंबाकू के उपयोग पर प्रतिबंध लाने के लिए विविध उपाययोजनाएं, क्या नियम होने चाहिए, इस संदर्भ में चर्चा हुई। इसके बाद नए व नवाचार ऊर्जा मंत्रालय के प्रतिनिधियों के साथ सस्ते हरित हाइड्रोजन उत्पादन विषय पर चर्चा हुई। पश्चात 29 मई 2025 को संरक्षण मंत्रालय के सेना व्यवहार विभाग के प्रतिनिधियों के साथ सैनिकी स्कूल के शिक्षकों के लिए पुरस्कार तथा मेजर व कैप्टन स्तर पर अधिकारियों की कमी और उसे दूर करने के उपायों के संदर्भ में चर्चा की गई।
सम्बंधित ख़बरें
वर्धा में कपास-तूअर-चना के दामों में तेजी, पर किसानों को नहीं मिला लाभ; प्याज उत्पादक अब भी संकट में
वर्धा: सेलू तहसील के बोर बांध से नदी में छोड़ा गया पानी, तटीय गांवों के लिए प्रशासन ने जारी किया अलर्ट
वर्धा में 47°C गर्मी से जल संकट गहराया: 11 से एक बड़ा प्रकल्प सूखा, छोटे बांधों में 26% पानी, प्रशासन अलर्ट
NEET पेपर लीक नहीं हुआ…संसदीय समिति के सवालों पर NTA चीफ का जवाब, सांसदों ने पूछा- फिर दोबारा पेपर क्यों?
पशुधन विकास को अधिक महत्व
देश में फिलहाल पशुधन विकास को अधिक महत्व है। राष्ट्रीय पशुधन मिशन अंतर्गत मछलीमारी, पशु संवर्धन व दुग्ध व्यवसाय मंत्रालय के (पशु संवर्धन व दुग्ध व्यवसाय विभाग) प्रतिनिधियों के साथ मछलीमारी व्यवसाय, दुग्ध व्यवसाय और पशु संवर्धन विषय पर विस्तृत चर्चा हुई। देश में महामार्ग का जाल बड़े पैमाने पर है, जिससे यातायात सरल होने तथा सड़क की देखभाल व दुरुस्ती तत्परता से करने के लिए जगह-जगह टोल नाके तैयार किए गए हैं।
सांसद तथा आश्वासन समिति सदस्यों का सहभाग
लेकिन टोल नाकों पर धोखाधड़ी हो रही है। टोल नाकों पर हो रहे भ्रष्टाचार पर चर्चा हुई। इस अभ्यास दौरे में आश्वासन समिति के अध्यक्ष हरेंद्रसिंह मलिक, सांसद अमर काले, अनिल बलुनी, राजकुमार चहर, योगेंद्र चंडोलिया, रकीबुल हुसैन, कनिमोली करुणानिधी, डॉ. प्रभा मल्लिकार्जुन, रामप्रित मंडल, खगेन मुर्मू, देवेंद्रसिंह उर्फ भोलेसिंह, धमरबीर सिंह, इ. तुकाराम, सांसद तथा आश्वासन समिति सदस्यों का सहभाग था।
Participation of mp amar kale in meeting of parliamentary committee
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
नासिक में महावितरण का सुरक्षा अभियान: 3,175 खुली बिजली पेटियां सुरक्षित, ‘शून्य दुर्घटना’ पर फोकस
May 23, 2026 | 09:39 AMमैदान में फिर दिखा विराट का अग्रेशन, हेड को देते रहे चुनौती, हाथ भी नहीं मिलाया, अब हुए ट्रोल, देखें VIDEO
May 23, 2026 | 09:35 AMYavatmal: हाइवे 44 पर अवैध पशु तस्करी नेटवर्क का भंडाफोड़; लाखों का माल जब्त, नागपुर के दो आरोपी गिरफ्तार
May 23, 2026 | 09:25 AMमनोज जरांगे से मुलाकात में भावुक हुए प्रसाद लाड, मां के अपमान का जिक्र कर रो पड़े
May 23, 2026 | 09:23 AMनासिक में सरकारी इमारतों में रेन वॉटर हार्वेस्टिंग फेल, हाईकोर्ट निर्देशों के बावजूद जल संरक्षण में लापरवाही
May 23, 2026 | 09:19 AMनागपुर में हीटवेव का कहर? 8 दिन में 26 संदिग्ध मौतों से प्रशासन में हड़कंप; मनपा अलर्ट
May 23, 2026 | 09:14 AMSRH से हारकर भी टॉप पर काबिज RCB, अब गुजरात टाइटंस के खिलाफ खेलेगी पहला क्वालिफायर मुकाबला
May 23, 2026 | 09:06 AMवीडियो गैलरी

धरने पर बैठीं और दर्ज हो गया केस! जानिए क्यों अचानक कानूनी विवादों में घिरीं सपा सांसद इकरा हसन- VIDEO
May 22, 2026 | 11:01 PM
मर्द भी रोते हैं… मुंबई बोरीवली स्टेशन पर दिखा भावुक कर देने वाला वीडियो, अब हो रहा वायरल
May 22, 2026 | 02:36 PM
‘जब तक दुनिया, कुर्बानी होगी…’ सुवेंदु अधिकारी को हुमायू कबीर ने दी सीधी चेतावनी, कहा- नहीं रूकेगी परंपरा
May 22, 2026 | 02:32 PM
PM Modi Meeting: विदेश से लौटते ही Action में पीएम मोदी! क्या होंगे 5 बड़े फैसले? VIDEO
May 21, 2026 | 09:57 PM
Gold Price Today: सोना-चांदी में लगी आग या सस्ता है बाजार, जानें आपके मार्केट का हाल, Video
May 21, 2026 | 02:27 PM
डिटेक्ट, डिलीट एंड डिपोर्ट! बंगाल में लागू हुआ पुशबैक प्लान, घुसपैठियों पर होगा तगड़ा एक्शन- VIDEO
May 21, 2026 | 01:58 PM














