-
रवि, 12 जुलाई 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Special Coverage »
- Bangladesh Election Anti India Pakistan Influence Bnp Jamaat Analysis
नवभारत विशेष: पाक के नक्शेकदम पर चल रहा बांग्लादेश
- Written By: दीपिका पाल
Pakistan influence Bangladesh: बांग्लादेश चुनाव में पाकिस्तान समर्थित एंटी-इंडिया राजनीति, बीएनपी-जमात मुकाबला और हिंदुओं पर बढ़ते हमले भारत के लिए चिंता का विषय बने हुए हैं। जानें पूरा विश्लेषण।

पाक के नक्शेकदम पर चल रहा बांग्लादेश (सौ. डिजाइन फोटो)
नवभारत डिजिटल डेस्क: बांग्लादेश में पाकिस्तान ‘एंटी-इंडिया’ भावना को मजबूत बनाने वाली और 1971 के मुद्दों पर नरम रुख रखनेवाली पर है, जो यूनुस के सुधारों का समर्थन करती हो।सबसे ज्यादा अपेक्षाएं बांग्लादेशियों की हैं।वे नई सरकार से आर्थिक सुधार, भ्रष्टाचार पर रोक, महंगाई पर नियंत्रण, बेरोजगारी दूर करना, बिजली की बेहतर आपूर्ति, संविधान में सुधार, कानून व्यवस्था की बहाली तथा आवामी लीग के अत्याचारों पर जवाबदेही चाहते हैं।बांग्लादेश में 40 से अधिक पंजीकृत पार्टियां चुनाव मैदान में होने के बावजूद मुकाबला 10 दलों वाले बांग्लादेश जमाते इस्लामी गठबंधन और बांग्लादेश नेशलिस्ट पार्टी यानी बीएनपी में ही है।शेख हसीना की आवामी लीग चुनाव से बाहर है, तो मामला द्विदलीय हो गया है।
जमाते इस्लामी का मुख्य मुद्दा है इस्लामी कानून लागू करवाकर धार्मिक न्याय व शासन स्थापित करना, सेक्युलरवाद और समाजवाद को हटाना और पश्चिमी प्रभाव का विरोध।एनसीपी यानी नेशनलिस्ट सिटिजन पार्टी, जो पिछले साल ही युवा विद्रोह के दौरान बनी है।फिलहाल भारी खटपट के बावजूद जमाते इस्लामी के साथ है और खुद को तीसरी ताकत के रूप में पेश कर रही है, जबकि बीएनपी उसे महज वोट-कटवा मानती है।उसका लक्ष्य है, प्रखर राष्ट्रवाद, आर्थिक सुधार, भ्रष्टाचार विरोध, संस्थागत सुधार और युवा राजनीति को बढ़ावा देना।बीएनपी का भी वादा राष्ट्रवाद, आर्थिक सुधार, सत्ता विकेंद्रीकरण है।बांग्लादेश में वैकल्पिक राजनीति की बात करने वाली एनसीपी को जमात-ए इस्लामी की बी टीम भी कहा जा रहा है और वह जमाते इस्लामी की छोड़ी हुई 19 सीटों पर ही लड़ रही है।जमात-ए- इस्लामी पिछले दिनों बीएनपी के साथ आने की मंशा जाहिर कर चुकी है, बीएनपी इसके लिए उत्सुक नहीं है फिर भी ऐसे में गठबंधनों का चेहरा चुनाव या उसके बाद बदल सकता है।
आवामी लीग के वोटरों की विचारधारा जमात-ए-इस्लामी के खिलाफ तो है पर उसके वोटरों का छोटा हिस्सा धार्मिक रुझान को समर्थन देते हुए ग्रामीण इलाकों में उसकी ओर जाएगा ही, लेकिन वोट बैंक का बड़ा हिस्सा अगर जमात-ए-इस्लामी हथियाने में कामयाब रहता है तो वह बहुमत के आसपास नजर आ सकती है।लंबे समय से सत्ता से बाहर रहने के बीएनपी को सत्ता-विरोधी माहौल का फायदा मिल सकता है।17 साल बाद स्वदेश लौटे खालिदा जिया के बेटे तारिक रहमान को जिया की मौत के बाद भावनात्मक लाभ मिल सकता है, उन्हें परिणाम को प्रभावित कर सकने वाला जनसमर्थन भी है और उन्हें प्रधानमंत्री के बतौर पेश भी किया जा रहा है।अगर सर्वे सही है कि बीएनपी 33 फीसद तो जमात 29 प्रतिशत और एनसीपी 16 फीसद मतदाताओं की पसंद हैं।युवाओं में भी पहली पसंद बीएनपी और दूसरी जमात-ए-इस्लामी है।चुनाव के बाद या उससे पहले अप्रत्याशित गठबंधन, एनसीपी की खींचतान, युवा और शहरी मतदाता का रुझान, सोशल मीडिया-प्रभावित नैरेटिव, आवामी लीग के मतदाताओं का प्रत्याशित और एकमुश्त वोट ट्रांसफर वगैरह चुनावी नतीजों को या सरकार के गठन को लेकर चुनावी विश्लेषकों को चौंका सकते हैं।
सम्बंधित ख़बरें
महाराष्ट्र की राजनीति में हलचल: क्या शरद पवार गुट NDA में होगा शामिल? जयंत पाटिल-तावड़े मुलाकात से अटकलें तेज
महायुति में टकराव, रोहित पवार का बड़ा दावा, 2029 में चुनाव रद्द कराने की योजना बना रही है बीजेपी
सत्ता सुख के लिए फिर करवट लेगी महाराष्ट्र की राजनीति? पवार की राकांपा में ‘विलय या एनडीए’ को लेकर मचा घमासान
Shirur APMC Election में बड़ा सियासी उलटफेर, भाजपा ने आखिरी वक्त में अजित पवार गुट से मिलाया हाथ
ये भी पढ़ें- ‘नवभारत विशेष’ की अन्य रोचक ख़बरों और लेखों को पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
चुनाव के बाद भी बना रहेगा सिरदर्द
चुन-चुनकर हिंदुओं की हत्या, हिंदू महिलाओं के साथ दुष्कर्म और पाकिस्तान के नक्शे कदम पर चलते हुए अपनी क्रिकेट टीम को भारत में टी-20 विश्व कप के लिए न भेजने का फैसला।बांग्लादेश भारत के लिए पूरी तरह से दूसरा पाकिस्तान बन गया है और जिस तरह की हवा बह रही है, उससे लगता यही है कि आगामी चुनावों के बाद भी स्थिति कोई खास बदलने वाली नहीं है।ऐसे में जरूरी है कि दिल्ली बांग्लादेश को लेकर अपने पारंपरिक रवैये को बदले।उम्मीद है बांग्लादेश में 20 फरवरी 2026 तक एक चुनी हुई सरकार सत्ता संभाल ले.
लेख- संजय श्रीवास्तव के द्वारा
Bangladesh election anti india pakistan influence bnp jamaat analysis
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
Aaj Ka Rashifal: रविवार का दिन कई राशियों के लिए शुभ अवसर लेकर आया है, जानें मेष से मीन तक का दैनिक राशिफल
Jul 12, 2026 | 12:05 AMइंग्लैंड ने भारत को 56 रन से हराया, 4-0 से जीता सीरीज, टीम इंडिया से छीना टी20 क्रिकेट में नंबर-1 का ताज
Jul 11, 2026 | 11:22 PMराम मंदिर के चढ़ावे में करोड़ की हुई लूट, SP सांसद अफजाल अंसारी ने सरकार पर लगाए गंभीर आरोप; देखें VIDEO
Jul 11, 2026 | 11:16 PMमुंबई में स्कूलों के कैंटीन और मिड-डे मील पर FDA की नजर, जंक फूड मिलने पर होगी सख्त कार्रवाई
Jul 11, 2026 | 11:15 PMMoney Plant: क्या सच में चोरी का मनी प्लांट बनाता है इंसान को अमीर? जानिए इस वायरल मान्यता का पूरा सच
Jul 11, 2026 | 11:14 PMप्रयागराज में भू-माफियाओं का ‘नो रजिस्ट्री’ खेल बेनकाब, किसानों की जमीन पर अवैध प्लॉटिंग; पीडीए ने कसा शिकंजा
Jul 11, 2026 | 11:13 PMIND vs ENG: बटलर-ब्रूक ने 233 रन जोड़कर रचा इतिहास, भारत के खिलाफ टी20 क्रिकेट की दूसरी सबसे बड़ी साझेदारी
Jul 11, 2026 | 11:02 PMवीडियो गैलरी

चलती ट्रेन से 8 किलोमीटर तक बाहर लटका रहा चोर! यात्रियों ने हाथों से पकड़ा तो निकल गई चीख। देखें वायरल VIDEO
Jul 11, 2026 | 10:56 PM
सुप्रीम कोर्ट के भीतर वकील बने सिरफिरे ने जजों पर उछाले कागजात, मुख्य न्यायाधीश को दी गाली! देखिए VIDEO
Jul 11, 2026 | 09:31 PM
ईरान पर भड़के डोनाल्ड ट्रंप, कहा- हमारी एक हरकत से नक्शे से मिट जाएगा पूरा देश! देखें VIDEO
Jul 11, 2026 | 09:02 PM
सीलबंद पानी की बोतल में था खतरनाक एसिड, घूंट भरते ही लड़की उगलने लगी खून! देखिए VIDEO
Jul 11, 2026 | 08:44 PM
आगरा में बुलडोजर एक्शन से मची खलबली, प्रशासन ने कईं दुकानों को किया जमींदोज। देखें VIDEO
Jul 11, 2026 | 04:57 PM
फिरोजाबाद में मेयर के सामने सफाईकर्मी का बड़ा खुलासा, ‘डेढ़-दो साल से नहीं मिली तनख्वाह’-VIDEO
Jul 11, 2026 | 01:31 PM














