-
रवि, 26 जुलाई 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Health »
- How To Detox Lungs Easily And Cheaply In Polluted Environment
प्रदूषण में सांस लेना हुआ मुश्किल? फेफड़ों को डिटॉक्स करने के सबसे आसान और सस्ते तरीके
- Written By: प्रीति शर्मा
Health Tips: बढ़ते वायु प्रदूषण के कारण फेफड़ों पर बुरा असर पड़ता है, जिससे सांस लेने में दिक्कत और कई बीमारियों का खतरा बढ़ जाता है। इसके लिए घरेलू उपाय काफी कारगर साबित हो सकते हैं।

ब्रीदिंग एक्सरसाइज करती महिला (सौ. फ्रीपिक)
Lung Detox Home Remedies: सर्दियों के समय अक्सर दिल्ली और आसपास के शहरों में रहना मुश्किल हो जाता है। प्रदूषण का स्तर इस कदर बढ़ जाता है कि श्वांस नली में जलन, खांसी, जुकाम, गले में खराश और सांस लेने में तकलीफ जैसी शिकायतें दिखने लगती है। इन समस्याओं से लड़ने के लिए कारगर उपाय हमारी दैनिक दिनचर्या की सरल आदतों में ही छिपे हैं।
गर्म पानी से गरारे करना
प्रदूषण के कारण होने वाली गले की तकलीफों से बचने के लिए नमक के पानी के गरारे एक अचूक और वैज्ञानिक उपाय हैं। जहरीली हवा के संपर्क में आने से गले में जलन, लगातार खराश और संक्रमण का खतरा बढ़ जाता है।
रोजाना सुबह-शाम हल्के गुनगुने पानी में नमक मिलाकर गरारे करते हैं तो यह एक नेचुरल क्लीनर की तरह काम करता है। यह गले में जमा सूक्ष्म प्रदूषित कणों को बाहर निकालने में मदद करता है और सांस की नली की सूजन को कम करता है।
सम्बंधित ख़बरें
क्या आपका बच्चा भी करता है शरारत और पढ़ाई से जी चुराता है? हो सकती है यह बीमारी, नागपुर AIIMS का बड़ा खुलासा
27,866 महिलाओं की स्तन कैंसर जांच: 1,276 में मिले संदिग्ध लक्षण, मुंबई बीएमसी देगी मुफ्त इलाज
फैट लॉस के दौरान खाएं ये 10 लो-कैलोरी स्नैक्स, भूख भी कंट्रोल होगी और वजन भी घटेगा
FDA का सेफ फूड, सेफ महाराष्ट्र अभियान: मुंबई की बेकरियों पर कार्रवाई; 5 लाइसेंस रद्द, अवैध दवाएं जब्त
यह भी पढ़ें:- अब एंटीबायोटिक दवाओं की खुद कर सकेंगे पहचान, रैपर पर होने जा रहा है ये बड़ा बदलाव!
हर्बल चाय
अदरक, तुलसी और काली मिर्च की हर्बल चाय पीना। यह चाय इम्यूनिटी बढ़ाती है और सांस की तकलीफ को दूर करती है। अदरक सूजन कम करता है तुलसी एंटी-वायरल गुणों से भरपूर है और काली मिर्च बलगम को पतला करती है। रोज एक-दो कप यह चाय पीने से ठंड, खांसी और प्रदूषण के असर से राहत मिलती है।

भाप लेना
जब हवा में धूल और धुएं के कण बढ़ जाते हैं तो हमारी नाक और छाती में जकड़न महसूस होने लगती है। ऐसे में भाप लेना सबसे राहत भरा उपाय है। आप सादे गरम पानी की भाप ले सकते हैं या उसमें यूकेलिप्टस ऑयल की कुछ बूंदें मिला सकते हैं। यह न केवल जकड़न को खोलता है बल्कि फेफड़ों में जमा बलगम को बाहर निकालकर सांस लेना आसान बना देता है।
अक्सर हम बाहर के प्रदूषण से डरते हैं लेकिन घर के अंदर की छोटी सी लापरवाही भी सेहत बिगाड़ सकती है। घर के भीतर अगरबत्ती या कचरा जलाने से बचें। इनसे निकलने वाला धुआं बाहर की जहरीली हवा से भी अधिक घातक हो सकता है क्योंकि बंद जगह में यह सीधा आपके फेफड़ों पर वार करता है।
डॉक्टर से सलाह
ये घरेलू उपाय जितने सरल हैं उतने ही असरदार भी। इन्हें अपनी दिनचर्या का हिस्सा बनाकर आप खांसी और अस्थमा जैसी समस्याओं को काफी हद तक काबू में रख सकते हैं। हालांकि ये नुस्खे राहत के लिए हैं अगर आपकी तकलीफ बढ़ रही हो या सांस लेने में ज्यादा दिक्कत महसूस हो तो बिना देरी किए डॉक्टर से सलाह जरूर लें
How to detox lungs easily and cheaply in polluted environment
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
नई कार खरीदी है? पहले 1000 KM में भूलकर भी न करें ये 8 गलतियां, वरना इंजन और माइलेज दोनों हो सकते हैं खराब
Jul 26, 2026 | 04:24 AMअब इंसान नहीं, AI करेगा Influencing, भारत में तेजी से बढ़ रहा Virtual Influencers का क्रेज
Jul 26, 2026 | 04:09 AMAaj Ka Rashifal: रविवार का दिन किस राशि के लिए होगा कठिन, जानें किसे मिलेगा आर्थिक लाभ
Jul 26, 2026 | 12:08 AMधर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर भूमि पेडनेकर का रिएक्शन, बोलीं- आज लोकतंत्र के लिए बहुत बड़ा पल है
Jul 25, 2026 | 11:38 PMशिक्षा मंत्री के इस्तीफे पर UP में सियासी घमासान: विपक्ष ने साधा निशाना, युवाओं के संघर्ष को बताया ऐतिहासिक
Jul 25, 2026 | 11:16 PMपिक्चर अभी बाकी है… फिर यहीं लौटेंगे, नए शिक्षा मंत्री को कॉकरोचों ने दी चेतावनी, बताया आगे का प्लान
Jul 25, 2026 | 11:16 PMESIC Bhubaneswar Recruitment 2026: प्रोफेसर, सीनियर रेजिडेंट समेत 122 पदों पर भर्ती, ₹1.23 लाख तक वेतन
Jul 25, 2026 | 11:03 PMवीडियो गैलरी

अब यह छात्रों का आंदोलन नहीं रहा! NEET प्रदर्शन पर UP के मंत्री योगेंद्र उपाध्याय का बड़ा बयान, देखें VIDEO
Jul 25, 2026 | 10:47 PM
आधी रात हो रही अवैध तस्करी…हथाईखेड़ा डैम में खुलेआम उड़ रहीं मत्स्य विभाग के नियमों की धज्जियां! देखें VIDEO
Jul 25, 2026 | 10:30 PM
Gen Z की ताकत से डरी सरकार! धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर नागपुर में छात्रों ने बांटे मेलोडी, देखें VIDEO
Jul 25, 2026 | 09:57 PM
विजेता दहिया का बड़ा खुलासा; फंडिंग और सरकार से बातचीत पर कह दी ऐसी बात कि मच गया हड़कंप, देखें VIDEO
Jul 25, 2026 | 09:25 PM
धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा मंजूर! जंतर-मंतर पर जश्न, बोले- एकजुटता ने सरकार को झुकाया, देखें VIDEO
Jul 25, 2026 | 09:02 PM
धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद भोपाल में NSUI का जश्न… आखिर क्यों सड़क पर उतर आए छात्र? देखें VIDEO
Jul 25, 2026 | 07:41 PM














