- Hindi News »
- Maharashtra »
- Wardha »
- Illegal Abortion Case Study Committee Presented Report Focused On 17 Important Issues
अवैध गर्भपात प्रकरण: अध्ययन समिती ने पेश की रिपोर्ट, 17 अहम मुद्दों पर ध्यान केंद्रीत
- Written By: नवभारत डेस्क

वर्धा. अवैध गर्भपात प्रकरण में आखिरकार अध्ययन समिती ने तीन पन्नो की विस्तृत रिपोर्ट गुरुवार, 27 जनवरी को सरकार की ओर पेश कर दी है़. इस रिपोर्ट में 17 अहम मुद्दों पर ध्यान केंद्रीत किये जाने की विश्वसनीय जानकारी मिली है़.
बता दें कि, नागपुर के प्रादेशिक मनोरुग्णालय के वैद्यकीय अधीक्षक डा़ पुरुषोत्तम मडावी, सहा़ संचालक डा़ दिगंबर कानगुले, राज्य पीसीपीएनडीटी की अशासकीय सदस्य डा़ आशा मिरगे, युएनएफपीए के कार्यक्रम अधिकारी अनुजा गुलाटी, युएनएफपीए के सलाहगार डा़ आसाराम खाडे, सलाहगार एड. वर्षा देशपांडे की छह सदस्यीय समिती ने दो दिन वर्धा में गर्भपात प्रकरण पर अध्ययन किया़.
इस दौरान 18 जनवरी को कदम अस्पताल, आर्वी उपजिला अस्पताल व आर्वी थाने में भेंट देकर काफी जानकारी इकठ्ठा की गई थी़ पश्चात 19 जनवरी को समिती ने जिला अस्पताल में दस्तक दी़.
सम्बंधित ख़बरें
नवभारत विशेष: महिलाओं का अपने शरीर पर अधिकार हो, प्रजनन स्वायत्तता को कानूनी मान्यता मिले
नवी मुंबई: सिडको का लैंड माफिया पर बड़ा प्रहार, कामोठे और खारघर में 6600 वर्ग मीटर जमीन अवैध कब्जे से मुक्त
संभाजीनगर में लिंग जांच-गर्भपात रैकेट का पर्दाफाश, डेढ़ साल से चल रहा था अवैध धंधा; तीन आरोपी गिरफ्तार
Jalna में सनसनीखेज मामला, नवजात को सड़क किनारे फेंकने का खुलासा, दो आरोपी गिरफ्तार
जहां शल्य चिकित्सक के साथ अहम बैठक बुलाकर सभी मुद्दों पर विस्तृत चर्चा की़ कदम अस्पताल से बरामद हुई सरकारी दवाईया, इंजेक्शन, शिशुओं की 12 खोपडियां व 54 हड्डियां, सोनोग्राफी केंद्र के नवीनीकरण की अनुमति, डा़ कदम को केवल 12 सप्ताह तक गर्भपात की अनुमति थी, किन्तु बरामद हुई शिशुओ की हड्डियां 14 सप्ताह की होने की बात सामने आयी है़. अस्पताल से मिले रजिस्टर में रिकॉर्ड का अभाव सहित अन्य महत्वपूर्ण बातों पर विचारविमर्श के बाद समिती वापिस लौटी़ इन छह दिनों में अध्ययन समिती ने एक ड्राफ्ट तैयार किया़.
इसकी प्रतिया सभी छह सदस्यों को भेजी गई़. इसपर पुन: विचारमंथन के बाद 3 तीन पन्नो का पक्का ड्राफ्ट तैयार हुआ़. इसमें 17 अहम मुद्दों को दर्ज किये जाने की विश्वसनीय जानकारी है़ अध्ययन समिती ने अपनी विस्तृत रिपोर्ट अतिरिक्त स्वास्थ्य संचालिका डा़ अचर्ना पाटील की ओर पेश कर दी है़ अब इस प्रकरण में स्वास्थ्य प्रशासन व सरकार क्या कार्रवाई करता हैं, इस ओर सभी की नजरें टीकी हुई है़.
Illegal abortion case study committee presented report focused on 17 important issues
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
रोहित शर्मा की फिटनेस पर घमासान! BCCI के दावों के बीच MI के कोच का बड़ा बयान, दिया हैरान करने वाला ये बयान
May 23, 2026 | 06:30 PMIndian Navy: भारतीय नौसेना में ऑफिसर बनने का सुनहरा मौका, 12वीं पास तुरंत करें अप्लाई, जानें पूरा प्रॉसेस
May 23, 2026 | 06:28 PMजब एक अप्सरा ने खत्म कर दिया दो शक्तिशाली असुरों का आतंक, तिलोत्तमा की कहानी सुन चौंक जाएंगे आप
May 23, 2026 | 06:27 PMSummer Drink Recipe: क्या आपने ट्राई की केरल की पॉपुलर कुलुक्की शरबत? नोट करें रेसिपी
May 23, 2026 | 06:27 PMBakrid Fashion 2026: बकरीद पर इन एक्ट्रेस से ले सकती हैं इंस्पिरेशन, पहन कर आप भी ढाएंगी कयामत
May 23, 2026 | 06:25 PMCBSE ने जारी किया फेक अलर्ट, 2026 बोर्ड कॉपी री-इवैल्यूएशन रद्द होने की खबर निकली झूठी
May 23, 2026 | 06:22 PMमंत्री संजय शिरसाट का राहुल गांधी पर तीखा प्रहार, कहा वे हमेशा सपनों की दुनिया में रहते हैं
May 23, 2026 | 06:15 PMवीडियो गैलरी

Petrol-Diesel Prices: डीजल-पेट्रोल के फिर बढ़े दाम,क्या रुक जाएंगी गाड़ियों की रफ्तार?, VIDEO
May 23, 2026 | 04:43 PM
क्या अब शादी सीजन में सस्ता मिलेगा सोना? जानिए पूरा खेल?, VIDEO
May 23, 2026 | 01:51 PM
भारत पहुंचे अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रुबियो, आज PM नरेंद्र मोदी से करेंगे मुलाकात, जानें शेड्यूल- VIDEO
May 23, 2026 | 01:49 PM
Twisha Sharma Case: सरेंडर करने पहुंचे ₹30,000 के इनामी पति को पुलिस ने दबोचा, हाईकोर्ट ने दिया अहम फैसला
May 23, 2026 | 01:45 PM
इंसान तो दूर, अब बकरे पी रहे हैं गन्ने का जूस, भोपाल के इस VIP बकरे की सेवा देखकर उड़ जाएंगे होश- VIDEO
May 23, 2026 | 01:31 PM
धरने पर बैठीं और दर्ज हो गया केस! जानिए क्यों अचानक कानूनी विवादों में घिरीं सपा सांसद इकरा हसन- VIDEO
May 22, 2026 | 11:01 PM














