शिंदे के हाथों विधान परिषद की कमान, नागपुर में आज से ‘सरकार’, उद्धव की एंट्री से गरमाएगा शीत सत्र!

Nagpur Winter Session: नागपुर में शीत सत्र आज से शुरू। विधान परिषद की कमान शिंदे के हाथों, विपक्ष वोट चोरी, ओबीसी आरक्षण, कर्जमाफी जैसे मुद्दों पर सरकार को घेरेगा। 11 दिसंबर को उद्धव ठाकरे की एंट्री।
Nagpur Winter Session: नागपुर में शीत सत्र आज से शुरू। विधान परिषद की कमान शिंदे के हाथों, विपक्ष वोट चोरी, ओबीसी आरक्षण, कर्जमाफी जैसे मुद्दों पर सरकार को घेरेगा। 11 दिसंबर को उद्धव ठाकरे की एंट्री।
शीतसत्र (डिजाइन फोटो)
Published on: 
Updated on: 

Maharashtra Vidhanmandal Session: उपराजधानी में मौसमी पारा तो लगातार गिरता ही जा रही है। ठंड ठिठुराने लगी है लेकिन इसी के साथ विधानमंडल के शीत सत्र की गरमी बढ़ती जा रही है। 8 दिसंबर को सत्र शुरू होने वाला है और एक दिन पूर्व 7 दिसंबर को पूरी सरकार के साथ ही विपक्षी दल के सारे नेता-विधायक भी पहुंच रहे हैं। सीएम ने चायपान का निमंत्रण दे दिया लेकिन हमेशा की तरह विपक्षी दल संयुक्त बैठक लेकर सरकार को किन मुद्दों पर घेरना है, इसकी रणनीति बनाने वाले हैं।

सत्तापक्ष भी विपक्ष को कैसे उसी की भाषा में जवाब देना है, यह रणनीति तय करेगा। सत्ताधारी सदन में रखे जाने वाले सारे विधेयकों को पारित करवाने की नीति भी तय करेंगे। विपक्ष के नेता बिना विपक्षी दल सरकार पर कितने भारी पड़ेंगे यह देखने वाली बात होगी। पूरी संभावना है कि हमेशा की तरह विपक्ष सरकार की चाय का बहिष्कार करे।

वोट चोरी, ओबीसी आरक्षण पर मचेगा बवाल

महायुति सरकार के पहले शीत सत्र 2024 में विपक्ष ने उसे ‘ईवीएम सरकार’ बताते हुए घेरा था। ट्रिपल इंजन सरकार के गठन व मंत्रिमंडल विस्तार में की गई लेटलतीफी पर भी दोनों सदनों ‘चुटकी’ ली गई थी। अब सरकार पहली सालगिरह मना रही है और अपने एक वर्ष के कार्यों का दम भरती वह नजर आएगी लेकिन विपक्ष भी निकाय चुनावों में ओबीसी आरक्षण, वोट चोरी का मुद्दा लेकर उसे घेरता दिखेगा। राज्य में बेरोजगारी, महिला अत्याचार, किसानों की समस्याओं का मुद्दा विपक्ष की प्राथमिकता होगी तो घोटाले भी गूंजेंगे। कांग्रेस पार्टी सरकार के एक वर्ष पूर्ण होने पर घेरते हुए पहले उसे खोका, कोयता गैंग, घोटालों वाली सरकार ठहरा चुकी है। विदर्भ के विधायक उपजों को अतिवृष्टि से हुए नुकसान, बड़े उद्योगों को लाने जैसे विषय भी उठा सकते हैं। किसानों की पूर्ण कर्जमाफी पर भी सदन गरजेगा।

विधान परिषद की कमान शिंदे के हाथों

बीते शीत सत्र में विधान परिषद की कमान डीसीएम एकनाथ शिंदे ने संभाली थी। इस बार यह जिम्मेदारी उन पर ही होगी या फिर दूसरे डीसीएम अजीत पवार विपक्ष पर पलटवार करते नजर आएंगे, यह देखने वाली बात होगी। वैसे भी इस वर्ष सत्र केवल 7 दिनों का है और पहले दिन शोक प्रस्ताव रखे जाएंगे।

11 को आएंगे उद्धव ठाकरे

पूर्व मुख्यमंत्री और शिवसेना के प्रमुख उद्धव ठाकरे 11 और 12 दिसंबर को अधिवेशन में उपस्थित रहेंगे। सप्ताहभर चलने वाले सत्र में वे 2 दिन ही शामिल होंगे। विप सभापति की उपस्थिति में आज बैठक तैयारी की समीक्षा के लिए 7 दिसंबर को विधानभवन में बैठक आयोजित की गई है। विधान परिषद सभापति राम शिंदे, - विप उपसभापति डॉ. नीलम गोर्हे की उपस्थिति रहेगी। विस अध्यक्ष राहुल नार्वेकर ऑनलाइन उपस्थित रहेंगे।

पहुंच रहे हैं राज्यपाल और मंत्री

  • राज्यपाल आचार्य देवव्रत रात 8.55 बजे नागपुर पहुंच रहे हैं।
  • मुख्यमंत्री देवेन्द्र फडणवीस दोपहर 1 बजे के करीब आएंगे।
  • विधानसभा अध्यक्ष एड. राहुल नार्वेकर रात 9.30 बजे आएंगे।
  • उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे दोपहर 1.15 बजे पहुंचेंगे।
  • अल्पसंख्यक राज्यमंत्री माधुरी मिसाल सुबह 7.35 बजे पहुंच जाएंगी।
  • वैद्यकीय शिक्षा मंत्री हसन मुश्रीफ दोपहर 12.20 बजे आएंगे।
Navbharat Live
navbharatlive.com