- Hindi News »
- Maharashtra »
- Wardha »
- Clashes With Co And Employees Went To Remove Encroachments In Wardha
Wardha News: अतिक्रमण हटाने गए सीईओ व कर्मचारियों के साथ धक्का-मुक्की
वर्धा के मुख्य सड़क पर हाथ गाड़ियों व सब्जी विक्रेताओं का अतिक्रमण हटाने गए नप दस्ते को सब्जी विक्रेताओं ने धमकाते हुए धक्का-मुक्की की। दस्ते में नप के सीओ समेत कर्मचारियों का समावेश था।
- Written By: आंचल लोखंडे

अतिक्रमण हटाने गए सीईओ व कर्मचारियों के साथ धक्का-मुक्की (सौजन्यः सोशल मीडिया)
वर्धा: मुख्य सड़क पर हाथ गाड़ियों व सब्जी विक्रेताओं का अतिक्रमण हटाने गए नप दस्ते को सब्जी विक्रेताओं ने धमकाते हुए धक्का-मुक्की की। दस्ते में नप के सीईओ समेत कर्मचारियों का समावेश था। सीईओ की शिकायत पर आर्वी पुलिस ने 4 के खिलाफ मामला दर्ज किया है।
आर्वी नप के सीईओ किरण सुकलवाड ने पुलिस में शिकायत दर्ज की है। शहर में साप्ताहिक बाजार होने के बावजूद अधिकांश हाथ गाड़ी विक्रेता व सब्जी दुकानदार नप के गेट से लेकर छत्रपति शिवाजी महाराज चौराहे तक के मुख्य मार्ग पर हाथगाड़ी व दुकान लगाते हैं। जिससे मुख्य सड़क सिकुड़ जाने के कारण यातायात की समस्या निर्माण होती है। वहीं सड़क का निर्माण शुरू होने के कारण यह समस्या अधिक गंभीर हुई है। स्थानीय राजनीतिक दल व जनप्रतिनिधियों ने इस संदर्भ में नप की ओर शिकायत की थी।
अतिक्रमण हटाव दस्ते की कार्रवाई
अतिक्रमण हटाओ मुहिम निरंतर शुरू रहे, इसके लिए मुख्याधिकारी के नेतृत्व में अतिक्रमण हटाव दस्ता बनाया गया है। दस्ते के प्रमुख मनीष मानकर तथा सहयोगी महेंद्र कुरलकर, शिवाजी चिमोटे, करण चावरे, राजेंद्र उईके, रणजीत भोयर, जसुतकर, रामदास बारई, विजय ढिके, मिथुन सारसर को जिम्मेदारी सौंपी गई। गुरुवार को सीईओ सुकलवाड समेत अतिक्रमण हटाव दस्ता कार्रवाई के लिए निकला।
सम्बंधित ख़बरें
वर्धा में तेजी से बढ़ रहे हैं सड़क हादसे, जानें ट्रैफिक पुलिस ने वाहन चालकों से क्या आग्रह किया?
नागपुर में बड़ा हादसा टला: अंबाझरी रोड पर पलक झपकते सड़क पर गिरा पेड़, वाहन चालक बाल-बाल बचे
वर्धा में कपास-तूअर-चना के दामों में तेजी, पर किसानों को नहीं मिला लाभ; प्याज उत्पादक अब भी संकट में
वर्धा: सेलू तहसील के बोर बांध से नदी में छोड़ा गया पानी, तटीय गांवों के लिए प्रशासन ने जारी किया अलर्ट
सीओ की शिकायत पर चार के खिलाफ मामला दर्ज
शाम 7.15 बजे के करीब सब्जी विक्रेता पर कार्रवाई करने दल पहुंचा। मात्र कन्या स्कूल के सामने दुकान लगाने वाले शेख जमीर शेख रज्जाक ने विवाद कर कर्मी शिवा चिमोटे, आकाश गोंडाणे, मिथुन सारसर को गाली-गलौज कर धक्का-मुक्की की। वहीं अन्य दुकानदार हेमंत कु-हाडे ने भी सीओ व कर्मियों के साथ विवाद कर उन्हें धक्का-मुक्की की। उनके साथ अन्य 2 ने भी सरकारी काम में दखलअंदाजी की, ऐसी शिकायत सीईओ ने आर्वी थाने में दर्ज की। शिकायत के आधार पर चारों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया।
Clashes with co and employees went to remove encroachments in wardha
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
LIVEआज की ताजा खबर 24 मई LIVE: विदेश मंत्री एस जयशंकर के साथ आज द्विपक्षीय वार्ता करेंगे मार्को रुबियो
May 24, 2026 | 06:43 AMव्हाइट हाउस के पास फिर चली गोलियां, हमलावर ने 25 राउंड की फायरिंग, घटना के वक्त अंदर थे डोनाल्ड ट्रंप
May 24, 2026 | 06:34 AMHoroscope 24 May 2026: आज जन्मे जातकों का कैसा रहेगा नया साल? जानें कितने होनहार निकलेंगे आज पैदा हुए बच्चे
May 24, 2026 | 06:07 AMNagpur Weather: सूरज दिखाएगा रौद्र रूप! नागपुर में आज रिकॉर्डतोड़ गर्मी का अनुमान, जानें कैसा होगा मौसम?
May 24, 2026 | 06:05 AMSmartphone कर रहा जेब खाली? ये Hidden Features बचा सकते हैं हर महीने हजारों रुपये, ज्यादातर लोग नहीं जानते
May 24, 2026 | 05:56 AMMaharashtra Weather: राज्य में आज आंधी और बारिश की चेतावनी, जानें क्या आपके शहर में भी होगी बारिश?
May 24, 2026 | 05:50 AMनई Tata Tiago Facelift में मिलेगा 360 कैमरा और नया लुक, पुरानी मॉडल से कितनी बदली? देखें पूरा Comparison
May 24, 2026 | 03:29 AMवीडियो गैलरी

स्ट्रेट ऑफ होर्मुज बंद तो दुनिया बंद? IEA की डराने वाली चेतावनी में क्या-क्या? VIDEO
May 23, 2026 | 10:47 PM
Petrol-Diesel Prices: डीजल-पेट्रोल के फिर बढ़े दाम,क्या रुक जाएंगी गाड़ियों की रफ्तार?, VIDEO
May 23, 2026 | 04:43 PM
क्या अब शादी सीजन में सस्ता मिलेगा सोना? जानिए पूरा खेल?, VIDEO
May 23, 2026 | 01:51 PM
भारत पहुंचे अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रुबियो, आज PM नरेंद्र मोदी से करेंगे मुलाकात, जानें शेड्यूल- VIDEO
May 23, 2026 | 01:49 PM
Twisha Sharma Case: सरेंडर करने पहुंचे ₹30,000 के इनामी पति को पुलिस ने दबोचा, हाईकोर्ट ने दिया अहम फैसला
May 23, 2026 | 01:45 PM
इंसान तो दूर, अब बकरे पी रहे हैं गन्ने का जूस, भोपाल के इस VIP बकरे की सेवा देखकर उड़ जाएंगे होश- VIDEO
May 23, 2026 | 01:31 PM














