नासिक में 40 सिग्नलों पर ई-चालान शुरू, सीसीटीवी की नजर; सिग्नल तोड़ने वालों पर सख्त कार्रवाई

Nashik Traffic: नासिक के 40 प्रमुख सिग्नलों पर सीसीटीवी के जरिए ई-चालान कार्रवाई शुरू हुई। पहले ही दिन 16 हजार सिग्नल जंप और 700 से अधिक जेब्रा क्रॉसिंग उल्लंघन दर्ज किए गए।
E-challans begin at 40 signals in Nashik, monitored by CCTV; strict action against signal violators
Nashik Traffic E-Challan System ( सोर्स: सोशल मीडिया )
Published on
Updated on

Nashik Traffic E-Challan System: नासिक शहर के 40 प्रमुख सिग्नलों पर लगे सीसीटीवी कैमरों के माध्यम से यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों के खिलाफ ई-चालान की दंडात्मक कार्रवाई शुक्रवार 20 फरवरी से आधिकारिक रूप से शुरू हो गई है।

अभियान के पहले ही साढ़े आठ घंटों के भीतर लगभग 16,000 चालकों द्वारा सिग्नल तोड़ने और 700 से अधिक चालकों द्वारा जेब्रा क्रॉसिंग के नियमों का उल्लंघन करने की बात ई-सिस्टम में दर्ज की गई है।

सात साल का इंतजार हुआ खत्म

वर्ष 2018 से ही पुलिस आयुक्तालय सीसीटीवी के जरिए ई-चालान शुरू करने के लिए स्मार्ट सिटी प्रशासन से संपर्क में था। वर्ष 2024 और 2025 में पुलिस आयुक्त संदीप कर्णिक द्वारा ठेकेदारी को कड़ी फटकार लगाए जाने के बाद, अंततः कैमरों का फीड कंट्रोल रूम को मिला और 20 फरवरी से जुर्माना प्रक्रिया शुरू हुई।

कंट्रोल रूम से सीधी निगरानी

यातायात पुलिस उपायुक्त किरिविका सी. एम. और अन्य अधिकारियों ने स्वयं नियंत्रण कक्ष से इस कार्रवाई का जायजा लिया। फिलहाल कंवल सिग्नल जंप और जेब्रा क्रॉसिंग उल्लंघन पर फोकस है, जल्द ही अन्य नियमों को भी इसमें जोड़ा जाएगा। जुर्माना भरने के लिए पुलिस आयुक्तालय और यातायात शाखा की यूनिट्स में सुविधा दी गई है।

हर उल्लंघनकर्ता का डेटा हो रहा स्टोर

सिग्नल जंपः कैमरे तुरंत फोटो कैप्चर कर चालान जनरेट करेंगे। जेब्रा क्रॉसिंगः लाइन क्रॉस करते ही ई-चालान आपके मोबाइल पर होगा। रिकॉर्ड कंट्रोल रूम में हर उल्लंघनकों का डेटा स्टोर किया जा रहा है।

आंकड़ों की जुबानी

शुक्रवार की कार्रवाई: 16,071 चालकों ने सिग्नल तोड़ा; 746 ने जेन्ना क्रॉसिंग नियम का उल्लंघन किया।

साप्ताहिक रिकॉर्डः पिछले एक हफ्ते में 2.57 लाख लोगों ने सिग्नल जंप किया।

सकारात्मक पक्षः 14 लाख 65 हजार 105 नागरिकों ने पूरी निष्ठा से नियमों का पालन किया।

यातायात नियमों का सरेआम उल्लंघन हो रहा है, जिसे रोकने के लिए स्वचालित कैमरों की मदद से फोटो खींचकर दंडात्मक कार्रवाई शुरू की गई है। जल्द ही कर्मचारियों की संख्या बढ़ाई जाएगी।

- किरिथिका सी. एम. पुलिस उपायुक्त

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com