IND vs SA Live Score: साउथ अफ्रीका ने एकतरफा अंदाज में जीता मुकाबला, भारत को 76 रन के बड़े अंतर से दी शिकस्त

IND vs SA, T20 WC Match Live Update: टी20 विश्व कप 2026 सुपर-8 के पहले मैच में भारत को 76 रन से करारी हार मिली। 187 रन के लक्ष्य के जवाब में टीम इंडिया सिर्फ 111 रन पर सिमट गई।
India vs South Africa Live T20 WC 2026 Match Streaming

India vs South Africa, T20 World Cup Live Score Updates: टी20 विश्व कप 2026 के सुपर-8 के पहले मुकाबले में भारत को साउथ अफ्रीका से करारी हार का सामना करना पड़ा। पहले बल्लेबाजी करते हुए साउथ अफ्रीका ने सात विकेट पर 187 रन बनाए, जबकि टीम इंडिया को जीत के लिए 188 रन चाहिए थे। भारत अपनी पूरी 20 ओवर भी नहीं खेल पाया और 18.5 ओवर में सिर्फ 111 रन पर ढेर हो गया। इस तरह टीम इंडिया को 76 रनों की शिकस्त मिली। यह भारत की इस टूर्नामेंट में पहली हार है, जबकि साउथ अफ्रीका ने अब तक अपना कोई मैच नहीं गंवाया और उसका जीत का सिलसिला जारी है।

साउथ अफ्रीका की पारी में डेवॉल्ड ब्रेविस ने 29 गेंदों में 45 रन और ट्रिस्टन स्टब्स ने 24 गेंदों में 44 रन बनाए, जिनमें कई चौके और छक्के शामिल थे। भारत की ओर से जसप्रीत बुमराह ने चार ओवर में 15 रन देकर तीन विकेट चटकाए। अर्शदीप सिंह ने दो विकेट लिए, जबकि वरुण चक्रवर्ती और शिवम दुबे ने एक-एक विकेट हासिल किया। सुंदर और हार्दिक पांड्या के नाम कोई सफलता नहीं रही। वहीं, गेंदबाजी में बुमराह और अर्शदीप ने अपेक्षित प्रभाव दिखाया, लेकिन बाकी गेंदबाजों की कामयाबी सीमित रही और टीम इंडिया बड़ा स्कोर रोकने में असफल रही।

IND vs SA Live Score Updates: 111 रन पर ऑलआउट हुई टीम इंडिया

अहमदाबाद में साउथ अफ्रीका ने भारत को 76 रन के बड़े अंतर से हराया है। टीम इंडिया 20 ओवर भी पूरे न खेल सकी। वो 18.5 ओवर में 111 रन पर ऑलआउट हो गई। अंतिम विकेट के रूप में मार्को यान्सन ने जसप्रीत बुमराह को शून्य के स्कोर पर पवेलियन का रास्ता दिखाया।

IND vs SA Live Score Updates: केशव महाराज ने एक ओवर में झटके पवेलियन लौटे तीन विकेट

हार्दिक पांड्या के रूप में भारत को छठा झटका लग चुका है। उन्हें केशव महाराज ने अपना शिकार बनाया। इसकी ठीक दूसरी गेंद पर केशव महाराज ने रिंकू सिंह को भी अपना शिकार बनाया। इसके बाद अंतिम गेंद पर उन्होंने अर्शदीप सिंह को अपना शिकार बनाया। इस हिसाब से महाराज ने अपने एक ही ओवर में तीन बल्लेबाजों को अपना शिकार बनाया। अब टीम इंडिया को 62 गेंद पर 134 रन चाहिए।

IND vs SA Live Score Updates: भारत को लगा पाचवां झटका

टीम इंडिया को कप्तान सूर्यकुमार यादव के रूप में पांचवां झटका लग चुका है। उन्हें कार्बिन बॉश ने अपना दूसरा शिकार बनाया। सूर्या ने 22 गेंदों का सामना करते हुए 18 रन बनाए। इसके बाद बल्लेबाजी के लिए हार्दिक पांड्या मैदान पर आ चुके हैं। टीम इंडिया का स्कोर 9.2 ओवर के बाद 52/5 है।

IND vs SA Live Score Updates: वॉशिंगटन सुंदर कैच आउट

वॉशिंगटन सुंदर के रूप में भारत को चौथा झटका लगा है। उन्हें कॉर्बिन बॉस ने पवेलियन भेजा। इसके बाद बल्लेबाजी के लिए शिवम दुबे आए हैं। 7.3 ओवर के बाद भारत का स्कोर 44/4 है।

IND vs SA Live Score Updates: साउथ अफ्रीका को मिली तीसरी सफलता

अभिषेक शर्मा के रूप में भारत को तीसरा बड़ा झटका लग गया है। उन्हें मार्को यान्सन ने कॉर्बिन बॉश के हाथों कैच आउट कर पवेलियन का रास्ता दिखाया। अभिषेक ने 12 गेंदों में सिर्फ 15 रन बनाए। भारत का स्कोर 4.3 ओवर के बाद 26/3 है। इसके बाद बल्लेबाजी के लिए मैदान पर वॉशिगंटन सुंदर आए हैं।

IND vs SA Live Score Updates: 5 रन के अंदर 2 बल्लेबाज लौटे पवेलियन

टीम इंडिया ने 5 रन के अंदर अपने दो बल्लेबाजों का विकेट खो दिया है। अभिषेक के बाद तिलक वर्मा पवेलियन चले गए हैं। उन्हें दूसरे ओवर में मार्को यान्सन ने आउट किया। इसके बाद बल्लेबाजी के लिए कप्तान सूर्यकुमार यादव मैदान पर आ चुके हैं। दूसरी तरफ अभिषेक शर्मा क्रीज पर बने हुए हैं।

IND vs SA Live Score Updates: भारत को लगा पहला झटका

भारत को शून्य के स्कोर पर बड़ा झटका लगा है। इस मैच में ईशान किशन बिना खाता खोले आउट हो गए हैं। उन्हें साउथ अफ्रीका के कप्तान एडन मार्करम ने अफना शिकार बनाया।

IND vs SA Live Score Updates: 20वें ओवर में हार्दिक ने लुटाए 20 रन

हार्दिक पांड्या ने 20वां ओवर दिया। इस ओवर में ट्रिस्टन स्टब्स ने उनकी जमकर पिटाई की। हार्दिक ने इस ओवर में कुल 20 रन खर्च किए। इसके साथ ही साउथ अफ्रीका ने अपनी पारी में 7 विकेट के नुकसान पर 187 रन बनाए। अब भारतीय टीम को जीत के लिए 188 रन बनाने होंगे।

IND vs SA Live Score Updates: भारत को मिली सातवीं सफलता

कॉर्बिन बॉस के रूप में भारत को सातवीं सफलता मिल गई है। उन्हें जसप्रीत बुमराह ने अपनी ही गेंद पर कैच आउट कर पवेलियन का रास्ता दिखाया। 19 ओवर के बाद साउथ अफ्रीका का स्कोर 167/7 है।

IND vs SA Live Score Updates: साउथ अफ्रीका का छठा विकेट गिरा

मार्को यान्सन के रूप में भारत को छठी सफलता मिल चुकी है। उन्हें अर्शदीप सिंह ने रिंकू सिंह के हाथों कैच आउट कराया। 17.2 ओवर के बाद साउथ अफ्रीका का स्कोर 158/6 है।

IND vs SA Live Score Updates: T20 वर्ल्ड कप में भारत के खिलाफ सबसे तेज 50 (गेंदों के हिसाब से)

  • 21 लिटन दास, एडिलेड 2022
  • 23 हेनरिक क्लासेन, ब्रिजटाउन 2024
  • 24 ट्रेविस हेड, ग्रोस आइलेट 2024
  • 26 डेविड मिलर, अहमदाबाद 2026 *

IND vs SA Live Score Updates: T20I में कम से कम एक विकेट लेने वाली सबसे ज़्यादा लगातार पारियां (भारत)

  • 18* वरुण चक्रवर्ती (2025-26)
  • 17 अर्शदीप सिंह (2024-25)
  • 13 आशीष नेहरा (2016)
  • 11 वाशिंगटन सुंदर (2024-25)
  • 11 वरुण चक्रवर्ती (2024-25)

IND vs SA Live Score Updates: अर्धशतक के बाद आउट हुए डेविड मिलर

डेविड मिलर ने 35 गेंदों में 63 रनों की पारी खेली। इस दौरान मिलर ने 7 चौके और 3 छक्के लगाए। वरुण चक्रवर्ती को यह विकेट मिला। 152 के स्कोर पर साउथ अफ्रीका को पांचवां झटका लगा।

IND vs SA Live Score Updates: डेविड मिलर ने ठोकी फिफ्टी

डेविड मिलर ने 26 गेंद में अपना अर्धशतक पूरा कर लिया है। यदि टीम इंडिया ने साउथ अफ्रीका को बड़े स्कोर से रोकना है तो मिलर को जल्द से जल्द आउट करना होगा। 12.5 ओवर के बाद साउथ अफ्रीका का स्कोर 127/4 है।

IND vs SA Live Score Updates: शिवम दुबे को मिला ब्रेविस का विकेट

खतरनाक दिख रहे डेवाल्ड ब्रेविस को शिवम दुबे ने पवेलियन का रास्ता दिखा दिया है। डेवाल्ड ब्रेविस ने 29 गेंद में 45 रन की तूफानी पारी खेली। दूतरी छोर पर डेविड मिलर 25 गेंद में 46 रन बनाकर खेल रहे हैं। साउथ अफ्रीका का स्कोर 12.3 ओवर में 118/4 है।

IND vs SA Live Score Updates: साउथ अफ्रीका को लगा तीसरा झटका

भारतीय गेंदबाजों ने टीम को बहतरीन शुरुआत दिलाई है। 4 ओवर के अंदर भारत ने तीस साउथ अफ्रीकी बल्लेबाजों को पवेलियन का रास्ता दिखाया है। अब जसप्रीत बुमराह ने रियान रिकल्टन को आउट कर दिया है। 4.1 ओवर के बाद साउथ अफ्रीका का स्कोर 21/3 है।

IND vs SA Live Score Updates: तीसरे ओवर में भारत को मिली दूसरी सफलता

साउथ अफ्रीकी कप्तान एडन मार्करम के रूप में भारत को दूसरी बड़ी सफलता मिल चुकी है। उन्हें अर्शदीप सिंह ने हार्दिक पांड्या के हाथों कैच आउट कर पवेलियन का रास्ता दिखाया। इसके बाद बल्लेबाजी के मैदान पर डेवाल्ड ब्रेविस आए हैं। 2.5 ओवर के बाद 13/2 है।

IND vs SA Live Score Updates: साउथ अफ्रीका को लगा पहला झटका

क्विंटन डिकॉक के रूप में साउथ अफ्रीका को दूसरे ही ओवर में पहला झटका लग चुका है। उन्हें तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह ने क्लीन बोल्ड कर पवेलियन का रास्ता दिखाया। 2 ओवर के बाद साउथ अफ्रीका का स्कोर 10/1 है।

IND vs SA Live Score Updates: भारत की प्लेइंग इलेवन

अभिषेक शर्मा, ईशान किशन (विकेटकीपर), तिलक वर्मा, सूर्यकुमार यादव (कप्तान), हार्दिक पांड्या, शिवम दुबे, रिंकू सिंह, वॉशिंगटन सुंदर, अर्शदीप सिंह, जसप्रीत बुमराह और वरुण चक्रवर्ती।

IND vs SA Live Score Updates: साउथ अफ्रीका की प्लेइंग इलेवन

एडन मार्करम (कप्तान), क्विंटन डी कॉक (विकेटकीपर), रयान रिकेल्टन, डेवाल्ड ब्रेविस, डेविड मिलर, ट्रिस्टन स्टब्स, मार्को जेनसन, कॉर्बिन बॉश, केशव महाराज, कगिसो रबाडा और लुंगी एनगिडी।

IND vs SA Live Score Updates: साउथ अफ्रीका पहले बल्लेबाजी करेगा

साउथ अफ्रीका के कप्तान एडन मार्करम ने अहमदाबाद में टॉस जीत लिया है। टॉस जीतकर उन्होंने पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया है। अब भारतीय टीम की कोशिश अफ्रीकी टीम को कम से कम स्कोर पर रोकने की होगी। वहीं, साउथ अफ्रीका भारत के सामने बड़ा स्कोर खड़ा करना चाहेगा।

IND vs SA Live Score Updates: हेड टू हेड रिकॉर्ड

दोनों देशों के बीच खेले गए 35 टी20 मुकाबलों में टीम इंडिया का पलड़ा भारी रहा है। इस दौरान भारत ने 21 मैच जीते हैं, जबकि साउथ अफ्रीका ने 13 मुकाबले अपने नाम किए। इसके अलावा, 1 मैच बेनतीजा भी रहा।

IND vs SA Live Score Updates: पिच रिपोर्ट

नरेंद्र मोदी क्रिकेट स्टेडियम की पिच बल्लेबाजों के लिए मददगार रहती है। अहमदाबाद के इस मैदान पर जमकर चौके-छक्के लगते हैं। नीदरलैंड के खिलाफ इस मैदान पर खेले गए आखिरी मैच में भारतीय टीम स्कोर बोर्ड पर 176 रन लगाने में सफल रही थी। इस ग्राउंड पर पहली पारी का औसतन स्कोर 173 रन रहा है। वहीं, दूसरी इनिंग का एवरेज स्कोर 151 रन है। भारत और साउथ अफ्रीका के बीच होने वाले मैच में मौसम पूरी तरह से साफ रहने की संभावना है। अहमदाबाद में बारिश होने की कोई आशंका नहीं है। यानी फैंस को पूरे 40 ओवर का रोमांचक मुकाबला देखने को मिल सकता है।

IND vs SA Live Score Updates: वरुण चकवर्ती फिर करेंगे सबको हैरान

अहमदाबाद की काली मिट्टी वाली पिच पर रोशनी में शुरुआती ओवरों के दौरान तेज गेंदबाजों को स्विंग मिल सकती है, जिससे बल्लेबाजों की परीक्षा होगी। भारत के लिए स्पिन में वरुण चक्रवर्ती अहम हथियार बन सकते हैं, जिन्होंने दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ पिछले आठ मुकाबलों में हर बार कम से कम दो विकेट झटके हैं। अब देखना होगा कि भारत अपनी जीत की लय कायम रखकर सेमीफाइनल की ओर बढ़ता है या प्रोटियाज टीम यहां बाजी पलटती है।

IND vs SA Live Score Updates: अभिषेक शर्मा को बनाने होंगे रन

आज फैंस की नजरें भारतीय ओपनर अभिषेक शर्मा पर रहेंगी, जो इस विश्व कप में अब तक उम्मीदों पर खरे नहीं उतरे और तीन बार शून्य पर आउट हुए हैं। बावजूद इसके कप्तान सूर्यकुमार यादव ने उन पर भरोसा जताया है और कहा है कि उन्हें अभिषेक की फॉर्म की चिंता नहीं, बल्कि गेंदबाजों को होनी चाहिए। उन्होंने संकेत दिए हैं कि संजू सैमसन की जगह तिलक वर्मा ही नंबर 3 पर बने रहेंगे। वहीं दक्षिण अफ्रीका पावरप्ले में बेहद आक्रामक रही है और कप्तान एडेन मार्कराम ओपनिंग में टीम को मजबूत शुरुआत दे रहे हैं।

IND vs SA Live Score Updates: दोनों टीमों का शानदार फॉर्म है जारी

टी-20 विश्व कप में भारत और दक्षिण अफ्रीका दोनों ही बेहतरीन लय में नजर आए हैं और ग्रुप स्टेज के अपने सभी मैच जीतकर सुपर-8 में जगह बनाई है। भारत ने पहले दौर में पाकिस्तान को 61 रनों से हराया, जबकि दक्षिण अफ्रीका ने न्यूजीलैंड समेत सभी प्रतिद्वंद्वियों को मात देकर दबदबा दिखाया।

IND vs SA Live Score Updates: अक्षर पटेल की होगी वापसी?

सुपर-8 में साउथ अफ्रीका के खिलाफ अहमदाबाद में होने वाले मुकाबले के लिए टीम इंडिया में बदलाव संभव है। घरेलू मैदान होने के कारण लोकल खिलाड़ी अक्षर पटेल को मौका मिल सकता है और वह वॉशिंगटन सुंदर की जगह प्लेइंग इलेवन में नजर आ सकते हैं।

IND vs SA Live Score Updates: भारत की संभावित प्लेइंग इलेवन

अभिषेक शर्मा, ईशान किशन (विकेटकीपर), तिलक वर्मा, सूर्यकुमार यादव (कप्तान), हार्दिक पांड्या, अक्षर पटेल, शिवम दुबे, रिंकू सिंह, वरुण चक्रवर्ती, जसप्रीत बुमराह और अर्शदीप सिंह।

IND vs SA Live Score Updates: साउथ अफ्रीका का स्क्वॉड

एडेन मार्कराम (कप्तान), रयान रिकलटन, क्विंटन डी कॉक (विकेटकीपर), डेवाल्ड ब्रेविस, ट्रिस्टन स्टब्स, जेसन स्मिथ, जॉर्ज लिंडे, कॉर्बिन बॉश, कागिसो रबाडा, एनरिक नॉर्टजे, क्वेना मफाका, डेविड मिलर, लुंगी एनगिडी, केशव महाराज और मार्को यान्सन।

IND vs SA Live Score Updates: टीम इंडिया का स्क्वॉड

अभिषेक शर्मा, संजू सैमसन, ईशान किशन (विकेटकीपर), तिलक वर्मा, सूर्यकुमार यादव (कप्तान), शिवम दुबे, हार्दिक पांड्या, रिंकू सिंह, वॉशिंगटन सुंदर, अर्शदीप सिंह, जसप्रीत बुमराह, वरुण चक्रवर्ती, कुलदीप यादव, अक्षर पटेल और मोहम्मद सिराज।

संबंधित खबरें

No stories found.
Navbharat Live
navbharatlive.com