- Hindi News »
- Maharashtra »
- Wardha »
- Wardha Jain Temple 125th Anniversary Chandraprabha Swami Festival 2026
वर्धा: श्री चन्द्रप्रभ स्वामी मंदिर की 125वीं वर्षगांठ संपन्न; पालकमंत्री ने किया ध्वजारोहण
Wardha News: वर्धा के चन्द्रप्रभ स्वामी मंदिर का 125वां स्थापना दिवस हर्षोल्लास से मनाया गया। जैन संत प्रशमरतिविजयजी के सान्निध्य में धार्मिक अनुष्ठान पालकमंत्री की उपस्थिति में ध्वजारोहण संपन्न हुआ।
- Written By: रूपम सिंह

वर्धा के चन्द्रप्रभ स्वामी मंदिर 125वीं वर्षगांठ (फोटो नवभारत)
Wardha Jain Temple News: श्रीजैन श्वेताम्बर चन्द्रप्रभ मंदिर की 125वीं वर्षगांठ एवं ध्वजारोहण समारोह का पाँच दिवसीय महोत्सव वर्धा में हर्षोल्लास और श्रद्धा के साथ संपन्न हुआ। इस महोत्सव में संघ के प्रत्येक सदस्य का उल्लेखनीय योगदान रहा और सभी कार्यक्रम अत्यंत भव्यता के साथ आयोजित किए गए।
महोत्सव की शुरुआत जैन संत प्रशमरतिविजयजी महाराज के मंगल आशीर्वाद से हुई। इस दौरान अठारह अभिषेक पूजन, पंच कल्याणक पूजन, अनंत लब्धिनिधान गौतमस्वामी महाराज पूजन, श्रीसिद्ध सहस्त्र नाम अभिषेक पूजन तथा सत्तर भेदी पूजन जैसे विविध धार्मिक अनुष्ठान संपन्न हुए। सभी कार्यक्रम धार्मिक सौहार्द और आस्था से परिपूर्ण रहे।
महोत्सव के अंतर्गत भव्य शोभायात्रा निकाली गई, जिसके पश्चात धर्मसभा का आयोजन हुआ। धर्मसभा में सुधीर पांगुल, नगराध्यक्ष वर्धा, मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। उन्होंने अपने संबोधन में कहा कि वे नगराध्यक्ष नहीं, बल्कि एक सेवक के रूप में यहाँ उपस्थित हैं।
सम्बंधित ख़बरें
वर्धा: सिंधी समाज के लिए ‘विशेष अभय योजना’: 1300 आवेदनों का जल्द होगा निपटारा, पालकमंत्री ने दिए निर्देश
वर्धा में आवारा पशुओं का आतंक, प्रशासन की कार्रवाई कागजों तक सीमित, नागरिकों में हादसे का खौफ
ST बसों में अब ‘स्मार्ट’ सफर: 1 अप्रैल से रियायती यात्रा के लिए NCMC कार्ड अनिवार्य, जानें शुल्क और प्रक्रिया।
वारदात: पत्नी के चरित्र पर संदेह, गला घोंटकर हत्या, आर्वी के मायाबाई वार्ड की घटना
महोत्सव के पहले चार दिनों में रात्रिकालीन भजन संध्या का सुंदर आयोजन किया गया। 17 फरवरी को पुलगांव निवासी अरिहंत नाहटा एवं सिद्ध नाहटा बंधुओं ने अपने सुमधुर संगीत से श्रोताओं का मन मोह लिया। अन्य दिनों में मनीष मेहता ने भावपूर्ण भजनों से श्रद्धालुओं को भावविभोर कर दिया।
20 फरवरी, फागण सुदी 3 को 125वीं वर्षगांठ के अवसर पर ध्वजारोहण समारोह धूमधाम से संपन्न हुआ। यह दिन विशेष रूप से महत्वपूर्ण रहा, क्योंकि इसी तिथि को सन 1902 में देवाधिदेव श्री चन्द्रप्रभ स्वामी की प्राण-प्रतिष्ठा हुई थी।
यह भी पढ़ें:- वर्धा: सिंधी समाज के लिए ‘विशेष अभय योजना’: 1300 आवेदनों का जल्द होगा निपटारा, पालकमंत्री ने दिए निर्देश
मुख्य समारोह में पालकमंत्री की उपस्थिति
मुख्य समारोह में महाराष्ट्र राज्य के राज्यमंत्री एवं पालकमंत्री डॉ. पंकज भोयर ने मुख्य अतिथि के रूप में ध्वजारोहण किया और उपस्थित श्रद्धालुओं को संबोधित किया। महोत्सव के दौरान वर्धा संघ में उमंग और उत्साह का वातावरण बना रहा।
नागपुर, हिंगणघाट, पुलगांव, सेलू, आर्वी, नाचणगांव, माढेली, भद्रावती, चंद्रपुर, मुंबई सहित विभिन्न क्षेत्रों से बड़ी संख्या में संघ के सदस्य इस भव्य आयोजन में सहभागी बने। कार्यक्रम के समापन पर कुमारपाल राजा की 108 दीपक आरती का आयोजन किया गया, जिसने समूचे वातावरण को भक्तिमय बना दिया।
Wardha jain temple 125th anniversary chandraprabha swami festival 2026
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
PAK vs NZ: न्यूजीलैंड के खिलाफ मैच रद्द होने के बाद मुश्किल में पाकिस्तान, सेमीफाइनल का रास्ता हुआ कठिन
Feb 21, 2026 | 10:18 PMसैन फ्रांसिस्को में भारतीय दंपति ने 2.5 लाख डॉलर आय का ऐसे किया बंटवारा, खर्च और जिम्मेदारियां बराबर
Feb 21, 2026 | 10:10 PMसंजय राऊत ने मांगी माफी, दादा भुसे ने दावा वापस लिया, गिरणा शेयर प्रकरण का विवाद समाप्त
Feb 21, 2026 | 10:06 PMतापसी की ‘अस्सी’ मृणाल-सिद्धांत की फिल्म पर भारी, दूसरे दिन बॉक्स ऑफिस पर किया कमाल, जानें कलेक्शन
Feb 21, 2026 | 10:04 PMमिशन सुदर्शन : इजराइल के साथ मिलकर भारत बनाएगा अभेद सुरक्षा कवच, दुश्मन की लंबी दूरी की मिसाइलें होंगी नाकाम
Feb 21, 2026 | 10:04 PMICC Player of the Month की रेस में इन तीन दिग्गजों की टक्कर, भारत का एक स्टार खिलाड़ी भी शामिल
Feb 21, 2026 | 10:00 PMअखिलेश यादव का सीक्रेट मिशन: ‘गणेश परिक्रमा’ करने वाले नेताओं की अब खैर नहीं, चुनाव से पहले चला मास्टरस्ट्रोक
Feb 21, 2026 | 09:58 PMवीडियो गैलरी

मां के प्यार को तरसा नन्हा बंदर: खिलौने को बनाया सहारा, जापान के ‘पंच’ की रुला देने वाली कहानी हुई वायरल
Feb 21, 2026 | 08:32 PM
AI Summit 2026: दिल्ली की सड़कों पर पैदल चलने को मजबूर विदेशी मेहमान, अव्यवस्था देख बोले- ‘तभी टैलेंट देश…’
Feb 21, 2026 | 08:23 PM
हाथरस के इस पिता को सलाम! दिव्यांग बेटी के सपनों के लिए अपनी पीठ को बनाया कंधा, देखें यह वायरल VIDEO
Feb 21, 2026 | 03:35 PM
ग्रेटर नोएडा के रयान स्कूल में शर्मनाक लापरवाही! 1 घंटे तक बाथरूम में बंद रही छात्रा, उल्टा लिखवाया माफीनामा
Feb 21, 2026 | 03:29 PM
अलीगढ़ में मानवता शर्मसार! बीमार दलित छात्रा से शौचालय साफ कराने का दबाव, इनकार करने पर गालियां और पिटाई
Feb 21, 2026 | 03:25 PM
‘अंधे थे राजा…सिर्फ बेटे की चिंता’, मैथिली ठाकुर ने सदन में खोली ‘लालू राज’ की पोल; नीतीश के बताया युधिष्ठिर
Feb 20, 2026 | 09:12 PM














