-
गुरु, 2 जुलाई 2026 ई-पेपर
- Hindi News »
- Maharashtra »
- Ubt Spokesperson Sushiben Shah Appreciated Maharashtra Governor Cp Radhakrishnan Statement On The Marathi Hindi Controversy
राज्यपाल के बयान को सुशीबेन ने सराहा, कहा- मराठी सीखना जरूरी, लेकिन हिंसा गलत
- Written By: सोनाली चावरे
Hindi Controversy: शिवसेना प्रवक्ता सुशीबेन शाह ने राज्यपाल सीपी राधाकृष्णन के बयान का समर्थन किया है। उनका कहना है कि मराठी भाषा सभी को सीखनी चाहिए, लेकिन इस पर हिंसा करना गलत है।

UBT प्रवक्ता सुशीबेन शाह (pic credit; social media)
Hindi Controversy: महाराष्ट्र में भाषा विवाद पर जारी बहस के बीच शिवसेना प्रवक्ता सुशीबेन शाह ने राज्यपाल के बयान का समर्थन किया है। प्रदेश के राज्यपाल सीपी राधाकृष्णन ने कहा कि हमें अधिक से अधिक भाषाएं सीखनी चाहिए और हमें अपनी मातृभाषा पर गर्व होना चाहिए। शिवसेना प्रवक्ता सुशीबेन शाह ने आईएएनएस से बातचीत के दौरान कहा कि राज्यपाल के विचार सराहनीय हैं। देश के सात से आठ राज्यों में हिंदी बोली जाती है और करीब 42 प्रतिशत भारतीय नागरिक हिंदी बोलते हैं।
महाराष्ट्र के छात्रों और उनके परिवारों को यह विकल्प मिलना चाहिए कि वे हिंदी सीखना चाहें तो सीख सकें। भाषा को थोपना नहीं चाहिए, बल्कि यह एक वैकल्पिक अवसर होना चाहिए। उन्होंने आगे कहा कि मराठी हमारा स्वाभिमान है, हमारी शान है। मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे के नेतृत्व में ही मराठी को अभिजात भाषा का दर्जा मिला।
मराठी सभी को सीखनी चाहिए, लेकिन हिंसा समाधान नहीं
महाराष्ट्र का गीत हर कार्यक्रम की शुरुआत में गाया जाता है, यह हमारे संस्कार का हिस्सा है। मराठी सभी को सीखनी चाहिए, लेकिन हिंसा इसका समाधान नहीं है। भारत एक लोकतांत्रिक देश है, हर नागरिक को कहीं भी जाने और बसने का अधिकार है। त्रिभाषा फॉर्मूले पर राजनीति को लेकर सुशीबेन शाह ने विपक्ष पर निशाना साधते हुए कहा कि जब उद्धव ठाकरे मुख्यमंत्री थे, तब त्रिभाषा फॉर्मूला लागू किया गया था। इसे कैबिनेट में मंजूरी भी मिली थी और उसी दौरान आदित्य ठाकरे ने आईएएस अधिकारियों का हवाला देते हुए इंग्लिश सीखने की बात कही थी।
सम्बंधित ख़बरें
मुंब्रा में करंट से 17 साल की आलिया की मौत, महाराष्ट्र में मानसून की लापरवाही की बलि चढ़ीं ये मासूम जिंदगियां
लातूर में दो किसानों ने की खुदकुशी, सरकार चुप क्यों? विजय वडेट्टीवार ने सदन में उठाया कृषि संकट का मुद्दा
ST महामंडल के 11 अधिकारियों का तत्काल निलंबन, कार्य में गंभीर अनियमितताएं और लापरवाही मिलने पर कार्रवाई
स्कूल की छत से टपक रहा पानी, पढ़ाई छोड़ बकेट थामने को मजबूर हुए बच्चे; इस ZP स्कूल का VIDEO देख खौल जाएगा खून
यह भी पढ़ें- मराठी विवाद में छात्र की हॉकी स्टिक और लात-घूंसों से पिटाई, 4 लोगों पर FIR दर्ज
मराठी भाषा को लेकर चुनावी राजनीति
अब मराठी भाषा को लेकर चुनावी राजनीति की जा रही है। शिवसेना मराठी का सम्मान करती है, लेकिन भाषा को लेकर द्वेष फैलाना उचित नहीं। मराठी और हिंदुत्व दोनों हमारे अस्तित्व का अभिन्न हिस्सा हैं। उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड में कांवड़ यात्रा के दौरान क्यूआर कोड व्यवस्था लागू किए जाने का सुशीबेन शाह ने स्वागत किया।
उन्होंने कहा कि यह एक अच्छी पहल है। इससे लंबे सफर पर निकले कांवड़ियों की पहचान संभव होगी और उनकी सुरक्षा सुनिश्चित की जा सकेगी। उन्होंने कहा कि इसी तरह की व्यवस्था अमरनाथ यात्रा में भी लागू होनी चाहिए ताकि श्रद्धालुओं की संख्या, स्थिति और सुरक्षा की बेहतर निगरानी हो सके।
(News Source- आईएएनएस)
Ubt spokesperson sushiben shah appreciated maharashtra governor cp radhakrishnan statement on the marathi hindi controversy
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
भाजपा विधायक की कार को डंपर से कुचलने की कोशिश; ड्राइवर की सूझबूझ से बची जान, विधायक बोले- हत्या की साजिश थी
Jul 02, 2026 | 08:58 PM‘बारिश और तुम’ विक्की कौशल ने कैटरीना कैफ पर लुटाया प्यार, रोमांटिक फोटो ने जीता फैंस का दिल
Jul 02, 2026 | 08:50 PMपेट्रोल में एथेनॉल से घटता है माइलेज या बढ़ता है फायदा? सरकार ने पहली बार दिए बड़े आंकड़े, जानिए पूरा सच
Jul 02, 2026 | 08:50 PMसंभाजीनगर में अतिक्रमण नोटिसों पर सियासी बवाल, AIMIM ने मनपा पर लगाए एकतरफा कार्रवाई के आरोप
Jul 02, 2026 | 08:46 PMमुंब्रा में करंट से 17 साल की आलिया की मौत, महाराष्ट्र में मानसून की लापरवाही की बलि चढ़ीं ये मासूम जिंदगियां
Jul 02, 2026 | 08:44 PMबैंक खाता फ्रीज करने पर इलाहाबाद हाई कोर्ट सख्त, कहा- वकील की फीस को अपराध की आय नहीं मान सकते
Jul 02, 2026 | 08:41 PMअयोध्या में नया मंदिर विवाद, फर्जी दस्तावेजों से कब्जे की हुई साजिश; चंपत राय पर लगे गंभीर आरोप
Jul 02, 2026 | 08:38 PMवीडियो गैलरी

Exclusive: हां.. मीनाक्षी नटराजन के केस के बारे में हमें सोर्स ने बताया था, हेमंत खंडेलवाल ने खोले कई राज
Jul 02, 2026 | 05:14 PM
पुणे मर्डर केस में नया मोड़! केतन का मजाक उड़ाने वाली फीमेल डॉक्टर 5 साल के लिए ब्लैकलिस्ट
Jul 01, 2026 | 11:00 PM
वाराणसी दालमंडी कॉरिडोर का रास्ता साफ, भारी फोर्स के बीच 5 मस्जिदों पर कार्रवाई शुरू; देखें VIDEO
Jul 01, 2026 | 10:45 PM
Atiq Ahmed: अतीक की जमीन पर बनेगा गरीबों का आशियाना, PDA लाने जा रहा प्लान; देखें VIDEO
Jul 01, 2026 | 10:34 PM
‘मरने के बाद कोई…’, सना खान के ‘कयामत’ वाले VIDEO ने इंटरनेट पर मचाया बवाल; सोशल मीडिया पर खूब हो रहा वायरल
Jul 01, 2026 | 08:43 PM
Indus Water Treaty: भारत की सिंधु जल स्ट्राइक से पाकिस्तान में डर! आने वाला है बड़ा संकट?-VIDEO
Jul 01, 2026 | 06:30 PM













