'बारिश और तुम' विक्की कौशल ने कैटरीना कैफ पर लुटाया प्यार, रोमांटिक फोटो ने जीता फैंस का दिल

Vicky Kaushal Photo: विक्की कौशल ने कैटरीना कैफ के साथ एक तस्वीर शेयर करते हुए कैप्शन लिखा कि बारिश और तुम। तस्वीर में दोनों की खूबसूरत बॉन्डिंग देखने को मिली। फैंस इसे परफेक्ट कपल मोमेंट बता रहे हैं।
Vicky Kaushal Katrina Kaif Romantic Instagram Post Bollywood Couple Celebrity News
विक्की कौशल और कैटरीना कैफ (फोटो क्रेडिट- सोशल मीडिया)
Published on: 
Updated on: 

Vicky Kaushal Romantic Post: बॉलीवुड की पसंदीदा कपल विक्की कौशल और कैटरीना कैफ एक बार फिर अपनी खूबसूरत केमिस्ट्री को लेकर चर्चा में हैं। दोनों अक्सर अपनी निजी जिंदगी को लाइमलाइट से दूर रखते हैं, लेकिन जब भी वे साथ की कोई झलक शेयर करते हैं, फैंस उस पर जमकर प्यार बरसाते हैं। इस बार भी कुछ ऐसा ही हुआ, जब विक्की कौशल ने पत्नी कैटरीना कैफ के साथ एक बेहद रोमांटिक तस्वीर सोशल मीडिया पर शेयर की।

इस तस्वीर के साथ विक्की ने सिर्फ तीन शब्द लिखे कि बारिश और तुम। यही छोटा-सा कैप्शन फैंस के दिलों को छू गया और देखते ही देखते यह पोस्ट सोशल मीडिया पर वायरल हो गई। शेयर की गई तस्वीर में विक्की कौशल और कैटरीना कैफ एक साथ बैठे नजर आ रहे हैं। कैटरीना ने अपना सिर और हाथ विक्की के कंधे पर रखा हुआ है, जिससे दोनों के बीच की खूबसूरत बॉन्डिंग साफ दिखाई देती है।

तस्वीर में दिखी दोनों की खास बॉन्डिंग

तस्वीर में विक्की व्हाइट टी-शर्ट में नजर आ रहे हैं, जबकि कैटरीना ब्लैक आउटफिट में बेहद सिंपल और एलिगेंट लुक में दिखाई दे रही हैं। पोस्ट सामने आते ही फैंस ने कमेंट सेक्शन में प्यार की बारिश कर दी। किसी ने दोनों को परफेक्ट कपल बताया तो किसी ने लिखा कि सच्चा प्यार ऐसा ही होता है। रेड हार्ट और लव इमोजी से पोस्ट का कमेंट बॉक्स भर गया।

सीक्रेट लव स्टोरी से शादी तक का सफर

विक्की कौशल और कैटरीना कैफ ने लंबे समय तक अपने रिश्ते को निजी रखा था। दोनों कभी भी सार्वजनिक रूप से अपने रिलेशनशिप को लेकर खुलकर सामने नहीं आए। हालांकि, समय-समय पर दोनों को साथ देखा जाता रहा और डेटिंग की खबरें लगातार चर्चा में रहीं। आखिरकार 9 दिसंबर 2021 को दोनों ने राजस्थान के सवाई माधोपुर स्थित एक लग्जरी फोर्ट में परिवार और करीबी दोस्तों की मौजूदगी में शाही अंदाज में शादी की।

परिवार और करियर दोनों पर फोकस

वर्क फ्रंट की बात करें तो विक्की कौशल पिछली बार सुपरहिट फिल्म 'छावा' में नजर आए थे, जिसे बॉक्स ऑफिस पर शानदार सफलता मिली। अब वह संजय लीला भंसाली की फिल्म 'लव एंड वॉर' में दिखाई देंगे। वहीं कैटरीना कैफ के ओटीटी प्रोजेक्ट्स को लेकर भी लगातार चर्चाएं बनी हुई हैं। ऐसे में फैंस उनकी अगली स्क्रीन अपीयरेंस का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com