-
गुरु, 2 जुलाई 2026 ई-पेपर
- Hindi News »
- Maharashtra »
- Hindi Vs Marathi Fight Language And Identity Know How Old This Dispute In Maharashtra
हिंदी बनाम मराठी…सिर्फ भाषा नहीं यह अस्मिता की लड़ाई, जानें महाराष्ट्र में कितना पुराना है यह विवाद
- Written By: आकाश मसने
महाराष्ट्र में हिंदी भाषा को लेकर एक बार फिर से विवाद शुरू हो गया है। हिंदी बनाम मराठी का विवाद आज का नहीं है। यह विवाद काफी लंबे समय से चला आ रहा है।

महाराष्ट्र में कितना पुराना है यह विवाद (डिजाइन फोटो)
महाराष्ट्र में हिंदी-मराठी विवाद एक सामाजिक, सांस्कृतिक और राजनीतिक मुद्दा है जो समय-समय पर उभरता रहता है। यह विवाद मुख्य रूप से भाषा की पहचान, स्थानीय बनाम बाहरी और क्षेत्रीय अस्मिता से जुड़ा हुआ है। राज्य में हिंदी भाषा को लेकर एक बार फिर से विवाद शुरू हो गया है।
महाराष्ट्र सरकार के आदेश के बाद विपक्षी पार्टियां राज्य में एक बार फिर हिंदी थोपने कर आरोप लगा रही हैं। इसको लेकर दो महीने पहले हुए विवाद के बाद फडणवीस सरकार ने राज्य बोर्ड के अंतर्गत मराठी और हिंदी माध्यम के स्कूलों में कक्षा 1 से 5 तक हिंदी को अनिवार्य तीसरी भाषा बनाने के अपने फैसले को वापस ले लिया था।
क्या है मामला?
राष्ट्रीय शिक्षा नीति (NEP) 2020 के तहत महाराष्ट्र सरकार ने साल 2024 में एक NEP 2020 स्टियरिंग कमिटी का गठन किया, जिसने कक्षा 1 से तीन-भाषा फॉर्मूला लागू करने की सिफारिश की, जिसमें हिंदी तीसरी भाषा हो सकती है। इसके बाद 16 अप्रैल 2025 को शिक्षा विभाग ने एक Government Resolution (GR) जारी की जिसमें कक्षा 1 से 5 तक मराठी और अंग्रेज़ी के साथ हिंदी को अनिवार्य तीसरी भाषा बताया गया।
सम्बंधित ख़बरें
गोंदिया में मानसून की देरी से किसान परेशा; अब तक केवल 1,252 हेक्टेयर पर धान की रोपाई
संभाजीनगर में ‘कॉफी विद मेयर’: महापौर समीर राजूरकर ने 100 कंटेंट क्रिएटर्स संग शहर की ब्रांडिंग का अभियान शुरू
नवभारत संपादकीय: क्यों लटका हुआ है पिछड़े क्षेत्रों का विकास? असंतुलन की पूरी कहानी
नासिक में मूसलाधार बारिश: सुहावना हुआ मौसम, निचले इलाकों में जलभराव के बीच खरीफ फसलों को मिला नया जीवन
विपक्षी पार्टियों ने इस आदेश का विरोध किया। महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना, शिवसेना (यूबीटी), कांग्रेस, एनसीपी (एसपी) समेत अन्य पार्टियों ने सरकार पर हिंदी थोपने का आरोप लगाया। जिसके बाद सरकार ने अपने कदम वापिस खींच लिए। अप्रैल में जारी आदेश को पलटते हुए सरकार 17 जून ने एक नया GR जारी किया। जिसमें हिंदी के लिए लिखा गया अनिवार्य शब्द हटा दिया।
लेकिन इस आदेश के बावजूद विरोध हो रहा है। क्योंकि सरकार ने अनिवार्य शब्द तो हटा दिया लेकिन एक नई शर्त लगा दी। कि अगर किसी कक्षा में 20 से अधिक छात्र किसी अन्य भारतीय भाषा को चुनते हैं, तो स्कूल को उस भाषा के लिए शिक्षक उपलब्ध कराना होगा। अगर 20 से कम छात्र चुनते हैं, तो भाषा ऑनलाइन सिखाई जाएगी।
विपक्षी पार्टियों का आरोप है कि 20 छात्रों वाली शर्त के जरिए सरकार हिंदी को बनाए रखना चाहती है। क्याेंकि यदि इससे कम छात्र हुए तो शिक्षक नहीं मिलेगा। ऐसे में छात्र कोई अन्य भाषा कैसे चुन सकते हैं।
क्या कहती है नई शिक्षा नीति?
राष्ट्रीय शिक्षा नीति (NEP) 2020 तीन-भाषा फार्मूले की बात करती है। जिसमें मातृभाषा यानी उस राज्य में सबसे ज्यादा बोलने वाली भाषा, दूसरी क्षेत्रीय/राष्ट्रीय भाषा और तीसरी अंग्रेजी शामिल है। लेकिन नीति यह भी कहती है कि राज्यों को अपने हिसाब से भाषा चुनने की स्वतंत्रता होगी।
क्या है मराठी अस्मिता
हिंदी और मराठी के बीच की लड़ाई केवल भाषायी नहीं बल्कि यह अस्मिता की लड़ाई है। महाराष्ट्र की बहुसंख्यक आबादी मराठी बोलती है और मराठी भाषा को अपनी सांस्कृतिक और ऐतिहासिक पहचान का मूल तत्व मानती है। कई मराठी संगठन और शिवसेना व मनसे जैसे राजनीतिक दल मराठी भाषा और संस्कृति की रक्षा के पक्षधर हैं।
हिंदी भाषियों का आगमन बड़ा संकट
इस विवाद का सबसे बड़ा कारण मुंबई और अन्य शहरी क्षेत्रों में उत्तर प्रदेश, बिहार और मध्य प्रदेश से बड़ी संख्या में हिंदी भाषी लोग रोजगार की तलाश में आए हैं। इससे जनसंख्या और सांस्कृतिक संतुलन में बदलाव आया, जिसे कुछ स्थानीय लोग राजनीतिक दल भाषायी और स्थानीयता के संकट के रूप में देखते हैं।
रोजगार पर संकट और राजनीति हथियार
मराठी भाषी लोगों का मानना है कि बाहर से आए लोगों ने स्थानीय संसाधनों और नौकरियों पर कब्जा कर लिया है। जिससे स्थानीय लोगों के सामने राेजगार का संकट पैदा हो गया। साथ कई बार इसे राजनीतिक हथियार के रूप में इस्तेमाल किया गया।
शिवसेना का ‘मराठी मानूस’ आंदोलन
हिंदी बनाम मराठी का विवाद आज का नहीं है। यह विवाद काफी लंबे समय से चला आ रहा है। 1960 के दशक में मुंबई में बड़ी संख्या में गुजराती, उत्तर भारतीय और दक्षिण भारतीय लोग व्यापार, नौकरियों और उद्योगों के लिए आकर बसने लगे थे। इससे मराठी लोगों को यह लगने लगा कि बाहरी लोग उनके अवसर छीन रहे हैं।
बालासाहेब ठाकरे की सभा (फोटो-सोशल मीडिया)
इसके विरोध में बाल ठाकरे ने “मराठी मानूस” (मराठी व्यक्ति) के अधिकारों की रक्षा के लिए 1966 में शिवसेना की स्थापना की और मराठी लोगों मराठी अस्मिता की लड़ाई लड़ी।
आर्थिक वर्चस्व का डर
गुजराती समुदाय विशेष रूप से व्यापार में माहिर रहा है और उन्होंने मुंबई में बड़े पैमाने पर व्यवसाय खड़े किए। इससे शिवसेना को यह आशंका हुई कि मुंबई के व्यापार पर गुजराती समुदाय का एकाधिकार बन सकता है, जिससे मराठी समुदाय आर्थिक रूप से पिछड़ सकता है।
भाषा और सांस्कृतिक तनाव
मुंबई में गुजराती भाषा, संस्कृति और त्योहारों की बढ़ती उपस्थिति को कुछ मराठी लोगों ने अपनी सांस्कृतिक पहचान के लिए खतरे के रूप में देखा। शिवसेना ने इस सांस्कृतिक वर्चस्व के खिलाफ भी आवाज उठाई।
Hindi vs marathi fight language and identity know how old this dispute in maharashtra
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
मंदसौर में गुरुग्राम पुलिस को चकमा देकर भागे आरोपी बाप-बेटे, पुलिस की कार्यप्रणाली पर उठ रहे सवाल
Jul 02, 2026 | 09:12 AMसीमा विवाद पर नरम पड़ा नेपाल, विदेश मंत्री शिशिर खनाल बोले- भारत से बातचीत को हमेशा तैयार
Jul 02, 2026 | 09:07 AMअमरनाथ यात्रा: ‘हर-हर महादेव’ के जयघोष के बीच आज रवाना होगा अमरनाथ यात्रा का पहला जत्था
Jul 02, 2026 | 09:04 AMCocktail 2 Box Office Collection: बुधवार को औंधे मुंह गिरी कॉकटेल, थम गया कमाई का जादू
Jul 02, 2026 | 09:00 AMगोंदिया में मानसून की देरी से किसान परेशा; अब तक केवल 1,252 हेक्टेयर पर धान की रोपाई
Jul 02, 2026 | 08:58 AMFIFA 2026: मेक्सिको की जीत की खुशी गम में तब्दील, जश्न के दौरान 3 लोगों की मौत, हजारों की भीड़ में हुआ हादसा
Jul 02, 2026 | 08:58 AMReligious Tips: चरण स्पर्श से पहले जान लें ये नियम, शास्त्रों में बताया गया है किसके पैर नहीं छूने चाहिए
Jul 02, 2026 | 08:49 AMवीडियो गैलरी

पुणे मर्डर केस में नया मोड़! केतन का मजाक उड़ाने वाली फीमेल डॉक्टर 5 साल के लिए ब्लैकलिस्ट
Jul 01, 2026 | 11:00 PM
वाराणसी दालमंडी कॉरिडोर का रास्ता साफ, भारी फोर्स के बीच 5 मस्जिदों पर कार्रवाई शुरू; देखें VIDEO
Jul 01, 2026 | 10:45 PM
Atiq Ahmed: अतीक की जमीन पर बनेगा गरीबों का आशियाना, PDA लाने जा रहा प्लान; देखें VIDEO
Jul 01, 2026 | 10:34 PM
‘मरने के बाद कोई…’, सना खान के ‘कयामत’ वाले VIDEO ने इंटरनेट पर मचाया बवाल; सोशल मीडिया पर खूब हो रहा वायरल
Jul 01, 2026 | 08:43 PM
Indus Water Treaty: भारत की सिंधु जल स्ट्राइक से पाकिस्तान में डर! आने वाला है बड़ा संकट?-VIDEO
Jul 01, 2026 | 06:30 PM
दिहाड़ी मजदूर की बेटी को मिला 21 करोड़ का टैक्स नोटिस, पैन कार्ड के दुरुपयोग से हैरान परिवार, video वायरल
Jul 01, 2026 | 02:49 PM













