- Hindi News »
- Maharashtra »
- Thane »
- Ulhasnagar Minor Boy Harassment Video Case Registered
उल्हासनगर में 13 वर्षीय बच्चे के साथ बदसलूकी, वीडियो बनाकर उड़ाया मजाक, आरोपी फरार
- Written By: अपूर्वा नायक
Child Harassment Video Incident: उल्हासनगर में 13 वर्षीय बच्चे के साथ शर्मनाक हरकत का मामला सामने आया है। आरोपी ने खेल रहे बच्चे की अंडरवियर खींचकर उसका वीडियो बनाया।

(प्रतीकात्मक तस्वीर)
Ulhasnagar Minor Boy Harassment Case: उल्हासनगर में एक नाबालिग लड़के के साथ हुई बेहद शर्मनाक घटना ने इलाके के अभिभावकों में भय और आक्रोश का माहौल पैदा कर दिया है।
शहाड फाटक परिसर में एक 13 वर्षीय लड़का अपने घर के सामने दोस्तों के साथ खेल रहा था। इसी दौरान कुछ युवकों ने उसके साथ अभद्र हरकत की और उसका वीडियो बना लिया।
शिकायत के अनुसार, घटना के समय रियाज शेख (21), जो उल्हासनगर-1 के गुलशन नगर का निवासी है, अपने साथियों के साथ वहां पहुंचा। आरोप है कि उसने पीछे से आकर नाबालिग लड़के की अंडरवियर खींच दी और उसका मजाक उड़ाने लगा। इतना ही नहीं, उसके साथ मौजूद एक युवक ने इस पूरी घटना का वीडियो मोबाइल में रिकॉर्ड कर लिया।
सम्बंधित ख़बरें
मानसून से पहले ठाणे में ड्रेन सफाई तेज करने के आदेश, निचले इलाकों में लगाए जाएंगे 102 पंप
ठाणे की 193 एकड़ जमीन विवाद पर सुप्रीम कोर्ट का फैसला, 2800 करोड़ रुपये के TDR पर बढ़ा सियासी घमासान
‘हम मराठी को किराए पर घर नहीं देते’, भायंदर की घटना पर भड़के प्रताप सरनाईक, बोले-शिवसेना की भाषा में देंगे जवाब
कल्याण-डोंबिवली में कचरा फैलाने वालों पर कार्रवाई तेज, महापालिका ने बढ़ाई सख्ती
विरोध करने पर बड़े भाई की पिटाई
इस अपमानजनक घटना से पीड़ित बच्चा रोने लगा। इसी दौरान जब पीड़ित का 16 वर्षीय बड़ा भाई मौके पर पहुंचा और आरोपी से घटना के बारे में पूछताछ की, तो आरोपी ने उसके साथ गाली-गलौज शुरू कर दी। इसके बाद धक्का-मुक्की करते हुए उसकी पिटाई भी की गई।
पुलिस में दर्ज हुई शिकायत
घटना के बाद पीड़ित परिवार ने उल्हासनगर पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज कराई है। परिवार ने आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है। शिकायत दर्ज होने के बाद पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।
ये भी पढ़ें :- नवी मुंबई में बड़ा हादसा: क्लास के दौरान बिल्डिंग का स्लैब गिरा, 14 वर्षीय छात्र की मौत
आरोपी मौके से फरार
घटना के बाद आरोपी रियाज शेख और उसका साथी मौके से फरार हो गए। पुलिस अब उनकी तलाश कर रही है। इस घटना के सामने आने के बाद इलाके के लोगों में भी काफी नाराजगी देखने को मिल रही है और बच्चों की सुरक्षा को लेकर चिंता बढ़ गई है।
Ulhasnagar minor boy harassment video case registered
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
Robotic Surgery In India: हैदराबाद में हुआ मेडिकल मिरेकल, चीन में बैठे डॉक्टर ने किया भारत की महिला का ऑपरेशन
May 30, 2026 | 07:07 PMबंद कर लो समंदर… ईरान ने खोज लिया तेल भेजने का ‘सीक्रेट’ रास्ता, रेल से चीन-पाकिस्तान तक पहुंच रही सप्लाई
May 30, 2026 | 07:05 PMमनी लॉन्ड्रिंग मामले में Jacqueline Fernandez को झटका, कोर्ट ने आरोप तय करने के दिए निर्देश
May 30, 2026 | 06:58 PM‘चंदा दो या मंत्री पद छोड़ो!’ पार्थ पवार के अल्टीमेटम से NCP में हड़कंप, महाराष्ट्र में सियासी बवाल
May 30, 2026 | 06:56 PMTeam India में सूर्यकुमार यादव की जगह लेंगे वैभव सूर्यवंशी! BCCI की बड़े टूर्नामेंट के लिए तैयारी हुई शुरू
May 30, 2026 | 06:52 PMBlue Moon: 31 मई को आकाश में दिखेगा दुर्लभ Blue Moon, सिंह राशि समेत 4 राशि के जातकों के बल्ले-बल्ले
May 30, 2026 | 06:44 PMप्यार से बुलाया, फिर जाल में फंसा लिया! ‘डोगेश भाई’ का वीडियो देख हंस-हंसकर लोटपोट हुए लोग
May 30, 2026 | 06:39 PMवीडियो गैलरी

क्या बंद होने वाले हैं कागज के ये नोट? जानिए 1 जून से बदलने वाले 5 बड़े नियम! Video
May 30, 2026 | 05:04 PM
हड़प्पाकालीन पशुपति सील पर अमेरिकी इतिहासकार के दावे पर भड़के भारतीय संत, दिया करारा जवाब, देखें VIDEO
May 30, 2026 | 01:45 PM
सूफियों की वजह से आतंकवाद… मौलाना शहाबुद्दीन का बड़ा बयान, बांग्लादेशी प्रवासियों पर सरकार से की बड़ी अपील
May 30, 2026 | 01:31 PM
15 साल में बंगाल का सत्यानाश…मंत्री दिलीप घोष का फूटा गुस्सा, बोले- नेता-मंत्री-अधिकारी सभी धोखेबाज- VIDEO
May 30, 2026 | 01:19 PM
अब डॉलर पर होगी डोनाल्ड ट्रंप की तस्वीर, जानें किस नोट पर होंगे हस्ताक्षर और क्या कहता है कानून- VIDEO
May 30, 2026 | 11:34 AM
डीके शिवकुमार कब लेंगे सीएम पद की शपथ? ज्योतिषी ने चुन ली वो ‘खास तारीख’, दिसंबर तक नहीं है इससे शुभ दिन
May 29, 2026 | 11:10 PM














