भारी बारिश के बाद ठाणे में सभी पेड़ों का होगा हेल्थ ऑडिट, विधायक डावखरे की मांग पर कमिश्नर का आश्वासन

Thane Tree Health Audit: ठाणे में लगातार पेड़ गिरने की घटनाओं के बाद विधायक निरंजन डावखरे ने सभी पेड़ों के हेल्थ ऑडिट की मांग की। मनपा आयुक्त ने जल्द सर्वे और कार्रवाई का आश्वासन दिया।
Thane Tree Health Audit Demand Niranjan Davkhare Monsoon Safety 2026
पेड़ों का होगा हेल्थ ऑडिट (फोटो नवभारत)
Published on: 
Updated on: 

Thane Tree Health Audit Demand: इस मानसून में ठाणे शहर में लगातार पेड़ गिरने से हो रही दुर्घटनाओं और उससे होने वाली जानमाल की हानि को देखते हुए वृक्षों के हेल्थ ऑडिट की मांग हुई है। भाजपा विधायक निरंजन डावखरे ने शहर के सभी पेड़ों का तत्काल हेल्थ ऑडिट कराने की मांग की है।

खतरनाक पेड़ों का जल्द हो ऑडिट

विधायक संजय केलकर के प्रतिनिधि डावखरे ने मंगलवार को ठाणे महानगरपालिका आयुक्त सौरभ राव से मुलाकात कर शहर में खतरनाक पेड़ों का व्यापक ऑडिट कराने की मांग की। उन्होंने ज्ञापन सौंपते हुए कहा कि हाल के दिनों में लगातार हुई भारी बारिश के कारण कई स्थानों पर पेड़ उखड़ गए और बड़ी शाखाएं टूटकर गिर गईं, जिससे नागरिकों की जान जोखिम में पड़ी और कई लोग घायल भी हुए।

उन्होंने कहा कि ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति रोकने के लिए समय रहते प्रभावी कदम उठाना जरूरी है। ज्ञापन में स्कूलों, अस्पतालों, बस और रेलवे स्टेशनों, मुख्य सड़कों, उद्यानों तथा अन्य भीड़भाड़ वाले क्षेत्रों के आसपास स्थित पेड़ों को प्राथमिकता के आधार पर जांचने की मांग की गई है।

साथ ही जिन पेड़ों को विशेषज्ञ खतरनाक घोषित करें, उनकी वैज्ञानिक जांच कर आवश्यकतानुसार छंटाई या हटाने की कार्रवाई तत्काल सुनिश्चित करने का आग्रह किया गया है, ताकि नागरिकों की सुरक्षा सुनिश्चित हो सके।

ट्री ऑडिट जरूरी

विधायक ने कहा कि यह अभियान सिर्फ एक बार का न हो। हर साल मानसून से पहले नियमित ट्री ऑडिट हो और उद्यान विभाग को इसके लिए पर्याप्त कर्मचारी व उपकरण दिए जाएं। आयुक्त सौरभ राव ने नागरिकों की सुरक्षा के लिए जरूरी कदम उठाने और जल्द ऑडिट शुरू करने का आश्वासन दिया।

इस अवसर पर डिप्टी मेयर कृष्णा पाटिल, बीजेपी के वरिष्ठ नगरसेवक नारायण पवार व अन्य पदाधिकारी उपस्थित थे। उल्लेखनीय है कि पिछले दिनों भारी बारिश के दौरान ठाणे शहर में सैकड़ों पेड़ धराशायी हो गए।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com