-
बुध, 15 जुलाई 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Maharashtra »
- Mumbai »
- Navi Mumbai Koparkhairane Slab Collapse Student Death
नवी मुंबई में बड़ा हादसा: क्लास के दौरान बिल्डिंग का स्लैब गिरा, 14 वर्षीय छात्र की मौत
- Written By: अपूर्वा नायक
Navi Mumbai के कोपरखैरने इलाके में ‘विद्या भवन’ सोसायटी में क्लास के दौरान पहली मंजिल का स्लैब गिर गया। हादसे में 14 वर्षीय छात्र की मौत हो गई, जबकि कई बच्चे और एक टीचर घायल हो गए।

नवी मुंबई स्लैब गिरने की घटना (सौ. सोशल मीडिया )
Navi Mumbai Slab Collapse: नवी मुंबई के कोपरखैरने इलाके में गुरुवार शाम एक बहुत ही भीषण हादसा हुआ यह हादसा सेक्टर 2 में ‘विद्या भवन’ सोसायटी में जब क्लास चल रही थी, तभी पहली मंजिल का स्लैब अचानक गिर गया।
इस मलबे में दबने से मनीष मासे (14 साल) की मौत हो गई, और कई स्टूडेंट घायल हो गए। इस घटना से इलाके में हड़कंप मच गया है और बिल्डिंग की सुरक्षा का मुद्दा फिर से एक बार सामने आ गया है।
जानकारी के अनुसार कोपरखैरने सेक्टर 2, प्लॉट नंबर 12 में विद्या भवन सोसायटी के ग्राउंड फ्लोर पर हमेशा की तरह विद्यार्थियों की क्लास चल रही थी। शाम करीब 5.20 बजे, जब विद्यार्थी अपनी पढ़ाई में मशगूल थे, तभी पहली मंजिल के स्लैब का एक बड़ा हिस्सा अचानक गिर गया। देखते ही देखते, मलबे के नीचे 13 लोग दब गए। चीख-पुकार सुनकर आस-पास के लोग मदद के लिए दौड़े, लेकिन मलबा ज्यादा होने की वजह से तुरंत फायर ब्रिगेड को बुलाया गया।
सम्बंधित ख़बरें
नवभारत विशेष: महिला क्रिकेट का नया अध्याय, लॉर्ड्स में भारत की ऐतिहासिक टेस्ट जीत
Navabharat Nishanebaaz: चंदा चोरी से लेकर चादर चोरी आखिर ऐसी कौन-सी मजबूरी
नागपुर रेलवे स्टेशन पर बड़ा हादसा: मालगाड़ी पर चढ़े व्यक्ति को 25 हजार वोल्ट का करंट, हालत गंभीर
नागपुर में महंगाई की तपिश: अब चाय की चुस्की भी हुई महंगी, टपरियों पर 15 रूपए तक पहुंचा एक ग्लास का दाम
मासे परिवार में पसर गया मातम
घटना की जानकारी मिलते ही वाशी, कोपरखैरणे और ऐरोली की फायर ब्रिगेड की गाड़िया मौके पर पहुंच गई। कर्मचारियों ने मलबे में फसे 12 स्टूडेंट्स और टीचर शामली चौधरी (53 साल) को सुरक्षित बाहर निकालने की बहुत कोशिश की।
कुल 13 लोगों को बचाया गया, लेकिन इनमें से 5 स्टूडेंट्स की हालत गंभीर होने की वजह से उन्हें तुरंत हॉस्पिटल ले जाया गया। हॉस्पिटल में इलाज चल ही रहा था कि डॉक्टरों ने 14 साल के स्टूडेंट मनीष मासे की मौत की घोषणा कर दी। एक हंसते-खेलते बच्चे की मौत से मासे परिवार में मातम पसर गया है।
बचाए गए बच्चों-टीचर के नाम
जिन बच्चों को रेस्क्यू किया गया उनके नाम सिद्धांत गुप्ता (8), प्रिंस सोनी (11), आयशा, कुसुम (15), निश्का धनवाड़े (14), आराध्या बोडसे (14), तन्वी श्रीवास्तव (7), देवांश पुजारी (12), राजदीप वानखेड़े (10), पार्थ खैरनार (14), रुद्र येलूरकर (5) और टीचर शामली चौधरी (53) है इन सभी का इलाज मनपा अस्पताल में किया जा रहा है। इस भीषण हादसे से स्थानीय लोगों में खासी नाराजगी व्याप्त है। इमारत की स्लैब गिरने की वजह का पता लगाया जा रहा है।
ये भी पढ़ें :- मुंबई-विजयदुर्ग रो-रो फेरी सेवा में हादसा, टग बोट की टक्कर से बोट में हुए चार छेद
उठाया जा चुका है मुद्दा
घनी आबादी वाले इलाके में बिल्डिंग का स्लैब गिरने से सिडको और मनपा के अर्बन प्लानिंग डिपार्टमेंट पर सवाल उठ रहे हैं। क्या ‘विद्या भवन’ सोसाइटी की बिल्डिंग खतरनाक थी? क्या कोई स्ट्रक्चरल ऑडिट हुआ था? ऐसे सवाल अब लोग पूछ रहे हैं।
Navi mumbai koparkhairane slab collapse student death
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
बांकीपुर उपचुनाव: पहले गिरफ्तारी और अब पत्ता साफ, क्यों खारिज हुआ तेज प्रताप की उम्मीदवार वीणा मानवी का पर्चा?
Jul 15, 2026 | 10:40 AMन्याय की आस लेकर विधायक के बंगले पहुंचा नाबालिग, बोला- ‘पिता ने मां को मार डाला, पुलिस नहीं कर रही जांच’
Jul 15, 2026 | 10:37 AMPoK Protest Violence: PoK में बवाल पर भारत सख्त, पाकिस्तान को ठहराया जिम्मेदार, मानवाधिकार हनन पर रोक की मांग
Jul 15, 2026 | 10:33 AMRaksha Bandhan 2026: भारत की 5 सबसे महंगी और अनोखी राखियां, कीमत जानकर रह जाएंगे हैरान
Jul 15, 2026 | 10:33 AMबीड में पैर की ठोकर से उखड़ी 48 लाख के नए पुल की रेलिंग, वायरल वीडियो ने खोली निर्माण कार्य के ‘विकास’ की पोल
Jul 15, 2026 | 10:30 AMजेडन लेनोक्स की घातक गेंदबाजी, न्यूजीलैंड ने वेस्टइंडीज को 5 विकेट से हराकर सीरीज में 1-1 से की बराबरी
Jul 15, 2026 | 10:22 AMनवभारत संपादकीय: उमर अब्दुल्ला ने ट्रंप से गुहार की बात क्यों कही ?
Jul 15, 2026 | 10:20 AMवीडियो गैलरी

नागपुर के सरकारी पार्क में लहलहा रही थी गांजे की फसल, BJP नेता के वीडियो शेयर करने पर मचा हड़कंप; VIDEO वायरल
Jul 14, 2026 | 11:09 PM
अयोध्या के बाद अंबाजी मंदिर में दान की चोरी, CCTV ने खोली पोल; प्रशासन ने उठाया ऐतिहासिक कदम, देखें VIDEO
Jul 14, 2026 | 10:53 PM
आगरा में प्रकट हुए बाबा बर्फानी, अलका लांबा के फ्रिज वाले बाबा पर तंज से बवाल; देखें VIDEO
Jul 14, 2026 | 10:36 PM
भोपाल पुलिस का पर्दाफाश! चौकी से 100 मीटर दूर चल रहा जुआ, अंदर मोबाइल में मस्त दिखे खाकी वाले, देखें VIDEO
Jul 14, 2026 | 10:29 PM
ट्रक ड्राइवर का कैमरा ऑन होते ही फुर्र हो गया बैरिकेड! वर्दी की आड़ में चल रहा था ₹200 का खेल? देखें VIDEO
Jul 14, 2026 | 10:06 PM
आगरा कैंट में रेलवे अफसर की पत्नी का छलका दर्द, बोलीं- ‘न्याय नहीं मिला तो पटरी पर दे दूंगी जान’, देखें VIDEO
Jul 14, 2026 | 09:12 PM














