

Budhwar Ko Kaun Sa Ganesh Mantra Japna Chahiye: सनातन धर्म सप्ताह के सभी दिन किसी-न-किसी देवी-देवता को समर्पित हैं। इसी प्रकार बुधवार का दिन भगवान गणेश की पूजा-अर्चना के लिए विशेष रूप से समर्पित माना जाता है। इस दिन विधि-विधान से गणपति बप्पा की आराधना करने से एकाग्रता में वृद्धि होती है। इसलिए विद्यार्थियों के लिए यह दिन बेहद शुभ माना जाता है।
कहते हैं कि, भगवान गणेश की कृपा से पढ़ाई में आने वाली बाधाएं दूर होती हैं और शिक्षा में भी अच्छे परिणाम मिलने लगते हैं। यदि बुधवार के दिन भगवान गणेश की पूजा के साथ अपनी राशि के अनुसार मंत्र का जाप किया जाए, तो इसका शुभ प्रभाव और भी अधिक देखने को मिल सकता है।
'ॐ गणेश्वराय नमः' मंत्र की एक माला का जप करें। मान्यता है कि, इससे रुके हुए कार्य पूरे होने लगते हैं और सफलता के मार्ग प्रशस्त होते हैं।
'ॐ गणेशाय नमः' मंत्र की एक माला का जप करें। इससे शिक्षा और करियर में उन्नति के अवसर प्राप्त हो सकते हैं। विवाह योग भी बनते हैं।
'ॐ गणपतये नमः' मंत्र की एक माला का जप करें। इस मंत्र के प्रभाव से धन लाभ होने की मान्यता है। इसके अलावा विशेष लाभ मिलता है।
'ॐ गणप्रदाय नमः' मंत्र की एक माला का जप करें। इससे करियर में तरक्की और नए अवसर मिलने की संभावना बढ़ती है। गणेश जी भी प्रसन्न होते हैं।
'ॐ गणेशाय नमः' मंत्र की एक माला का जप करें। इससे विशेष शुभ फल प्राप्त होते हैं। धन लाभ होने के योग भी बनते हैं।
'ॐ गणचराय नमः' मंत्र की एक माला का जप करें। इससे नौकरी में प्रमोशन और नए अवसर मिलने के योग बन सकते हैं।
'ॐ गणजिते नमः' मंत्र की एक माला का जप करें। इससे जीवन में शुभ लाभ प्राप्त होने और कार्यों में अनुकूल परिणाम मिलने की मान्यता है।
'ॐ गणनाथाय नमः' मंत्र की एक माला का जप करें। इससे विवाह संबंधी बाधाएं दूर होने और शुभ योग बनने की मान्यता है।
'ॐ गुणप्रियाय नमः' मंत्र की एक माला का जप करें। इससे करियर में प्रगति और सफलता के नए रास्ते खुल सकते हैं।
'ॐ गणप्राणाय नमः' मंत्र की एक माला का जप करें। इस मंत्र के जाप से धन लाभ और आर्थिक उन्नति होने की मान्यता है।
'ॐ गणसेनाय नमः' मंत्र की एक माला का जप करें। इससे धन लाभ के साथ कार्यों में सकारात्मक परिणाम प्राप्त हो सकते हैं।
'ॐ गणप्रभवे नमः' मंत्र की पांच माला का जप करें। इससे करियर में अनुकूल परिणाम मिलने की मान्यता है।