- Hindi News »
- Maharashtra »
- Thane »
- Thane Municipal Property Tax Defaulters Water Cut Sealing Action
टैक्स कलेक्शन धीमा पड़ते ही एक्शन मोड में मनपा, बकायेदारों पर कड़ी कार्रवाई के निर्देश
Thane Municipal Corporation में प्रॉपर्टी टैक्स कलेक्शन कम होने पर आयुक्त सौरभ राव ने सख्त कदम उठाने के निर्देश दिए हैं। बकायेदारों के पानी कनेक्शन काटने की कार्रवाई तेज होगी।
- Written By: अपूर्वा नायक

ठाणे मनपा (pic credit; social media)
Thane Municipal Property Tax Defaulters: ठाणे मनपा में प्रॉपर्टी टैक्स कलेक्शन कम होने पर आयुक्त सौरभ राव ने सख्त कदम उठाने के निर्देश दिए हैं। बकायेदारों के पानी कनेक्शन काटने और नॉन-रेजिडेंशियल संपत्तियों को सील करने की कार्रवाई तेज होगी।
वित्तीय वर्ष समाप्त होने की कगार पर है लेकिन मनपा की तरफ से टैक्स कलेक्शन का काम मंथर गति से चल रहा है। पिछले 2 महीनों से प्रॉपर्टी टैक्स कलेक्शन उम्मीद से कम होने पर नाराजगी व्यक्त करते हुए मनपा आयुक्त सौरभ राव ने ठाणे मनपा क्षेत्र अंतर्गत प्रॉपर्टी टैक्स बकायादारों के खिलाफ कड़ी करवाई करने का आदेश संबंधित अधिकारियों को दिया है।
ठाणे महापालिकेकडून थकीत मालमत्ता कर वसुलीसाठी कठोर पावले उचलण्यात येत आहेत. कर न भरल्यास निवासी मालमत्तांचा पाणीपुरवठा बंद, तर अनिवासी मालमत्तांवर जप्ती व सीलची कारवाई केली जाणार असल्याचे आयुक्त सौरभ राव यांनी स्पष्ट केले. https://t.co/2h1B6jJKN5#PropertyTax #Thane pic.twitter.com/ZUmXoJdGaE — Thane Municipal Corporation – ठाणे महानगरपालिका (@TMCaTweetAway) February 4, 2026
उन्होंने टैक्स न देने वाले रेजिडेंशियल प्रॉपर्टी मालिकों के पानी के कनेक्शन काटने और टैक्स न देने वाली नॉन-रेजिडेंशियल प्रॉपर्टी को सीज करने के भी सख्त निर्देश दिए हैं। ठाणे मनपा बजट में प्रापर्टी टैक्स के जरिये 841 करोड़ 58 लाख रुपये कलेक्शन की अपेक्षा जतायी गयी थी।
सम्बंधित ख़बरें
अमृत-2 परियोजना: 107 करोड़ निकाले, 3.5 करोड़ ब्याज मनपा ने चुकाया; जल परियोजना को गति
कचरा हो या हॉकर्स का मामला, सदन में घिरेगी नागपुर महानगरपालिका, संजय महाकालकर ने भरी हुंकार
RTE Admission 2027-28: ऑनलाइन प्रक्रिया जनवरी से अप्रैल तक, स्कूलों के लिए नए सख्त निर्देश जारी
शिवानी दाणी होंगी स्थायी समिति की नई ‘बॉस’? भाजपा में नामों पर मंथन तेज; 24 को विशेष सभा में तय होंगे 16 सदस्य
10 महीने में टैक्स कलेक्शन बहुत कम हुआ है। जिसको लेकर मनपा आयुक्त सौरभराव ने वित्तीय वर्ष 2025-26 के प्रॉपर्टी टैक्स कलेक्शन की समीक्षा करने के लिए एक बैठक बुलाई थी। इस बैठक में अतिरिक्त आयुक्त प्रशांत रोडे, उपयुक्त जी। जी। गोदेपुरे एवं मिताली संचेती के साथ-साथ सहायक आयुक्त व संबंधित अधिकारी मौजूद थे।
बैठक में मनपा आयुक्त राव ने पिछले दो महीनों से प्रॉपर्टी टैक्स कलेक्शन उम्मीद से कम होने पर कड़े शब्दों में अपनी नाराजगी जताई। आयुक्त ने साफ निर्देश दिए कि जिन टैक्सपेयर्स ने अभी तक प्रॉपर्टी टैक्स नहीं भरा है, उनके खिलाफ तुरंत करवाई करें, नोटिस जारी करें, नल कनेक्शन काटें, पानी की सप्लाई रोकें दूसरी सेवाएं बंद करें।
ये भी पढ़ें :- संजय गांधी नेशनल पार्क के पास दिखा तेंदुआ, सुबह-शाम टहलने वालों में बढ़ी चिंता
प्रॉपर्टी टैक्स के बकायेदारों पर KDMC ने शुरू की कार्रवाई
- कल्याण-डोंबिवली महानगरपालिका ने संपति कर न भरने वाले बकायेदारों के खिलाफ सख्त कार्रवाई शुरू कर दी है। वर्ष 2025-26 के लिए संपत्ति कर के बिल जारी कर दिए गए हैं और नागरिकों से समय पर कर भरने की अपील की गई है।
- महानगरपालिका के अनुसार अगस्त 2025 तक अग्रिम कर भरने पर 5 प्रतिशत और सितंबर से दिसंबर 2025 तक भुगतान करने पर 4 प्रतिशत की छूट दी जा रही है। इसके साथ ही ऑनलाइन भुगतान करने वालों को 2 प्रतिशत की अतिरिक्त छूट का लाभ भी मिलेगा। बार-बार सूचना देने के बावजूद कर न भरने वाले लोगों के खिलाफ अब जब्ती और सीलिंग की कार्रवाई की जा रही है।
- अब तक 236 संपत्तियां सील की जा चुकी है और 39 नल कनेक्शन काटे गए है। नागरिकों की सुविधा के लिए 31 मार्च 2026 तक सभी शनिवार और रविवार को भी नागरिक सुविधा केंद्र खुले रहेंगे।
- महानगरपालिका ने लोगों से अपील की है कि वे जल्द से जल्द अपना बकाया कर भरें, ताकि दंडात्मक कार्रवाई से बचा जा सके।
Thane municipal property tax defaulters water cut sealing action
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
अमृत-2 परियोजना: 107 करोड़ निकाले, 3.5 करोड़ ब्याज मनपा ने चुकाया; जल परियोजना को गति
Feb 14, 2026 | 01:46 PMUP में शंकराचार्य पर क्लेश! स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद को लेकर योगी के बयान पर बिफरे अखिलेश, सियासी पारा हाई
Feb 14, 2026 | 01:45 PMकचरा हो या हॉकर्स का मामला, सदन में घिरेगी नागपुर महानगरपालिका, संजय महाकालकर ने भरी हुंकार
Feb 14, 2026 | 01:44 PMRTE Admission 2027-28: ऑनलाइन प्रक्रिया जनवरी से अप्रैल तक, स्कूलों के लिए नए सख्त निर्देश जारी
Feb 14, 2026 | 01:40 PMशिवानी दाणी होंगी स्थायी समिति की नई ‘बॉस’? भाजपा में नामों पर मंथन तेज; 24 को विशेष सभा में तय होंगे 16 सदस्य
Feb 14, 2026 | 01:32 PM‘The 50’ में हाथापाई, अरबाज पटेल ने प्रिंस नरूला को मारा थप्पड़, शो से हुए बाहर, निक्की तंबोली बनीं वजह
Feb 14, 2026 | 01:32 PMमहाशिवरात्रि पर उपवास में सावधानी: एफडीए ने अन्न विषबाधा का खतरा बताया, सही भंडारण जरूरी
Feb 14, 2026 | 01:32 PMवीडियो गैलरी

संसद में कफ सिरप पर संग्राम, विपक्ष ने मांगा ₹5 लाख का मुआवजा, नड्डा बोले- एक भी मौत रिपोर्ट नहीं हुई- VIDEO
Feb 13, 2026 | 09:22 PM
बांग्लादेश में ‘तारिक’ का उदय, भारत के लिए संकट या सुनहरा मौका? PM मोदी के बधाई संदेश ने साफ की तस्वीर-VIDEO
Feb 13, 2026 | 09:17 PM
लॉरेंस बिश्नोई गैंग की महू में दस्तक! कारोबारी को फोन और मेल पर मिली धमकी, इंदौर पुलिस महकमे में मचा हड़कंप
Feb 13, 2026 | 09:10 PM
‘अधिकारी का ट्रे उठाने के लिए नहीं, देश की रक्षा के लिए बना है जवान’, संसद में दहाड़े संजय सिंह- VIDEO
Feb 13, 2026 | 09:06 PM
करोड़ों की नेटवर्थ फिर भी जेल की हवा, राजपाल यादव के पतन की वो 3 बड़ी वजहें, जिन्होंने छोटा डॉन को बनाया कर्जदार
Feb 13, 2026 | 08:59 PM
नाम के आगे लिखने से कोई शंकराचार्य नहीं होता, सपा की ‘दोगली’ नीति पर सदन में भड़के CM योगी- VIDEO
Feb 13, 2026 | 08:48 PM










