संजय गांधी नेशनल पार्क के पास दिखा तेंदुआ, सुबह-शाम टहलने वालों में बढ़ी चिंता

Sanjay Gandhi Park: ठाणे के येऊर इलाके में तेंदुआ दिखने का वीडियो वायरल हुआ। नागरिकों में दहशत देखी जा सकती है। संजय गांधी नेशनल पार्क क्षेत्र में वन्यजीवों की बढ़ती आवाजाही से सुरक्षा चिंता बढ़ी है।
तेंदुए की खबर
प्रतीकात्मक तस्वीर (सोर्स :सोशल मीडिया)
Published on
Updated on

Leopard Spotted In Thane: जंगल में भोजन की कमी की वजह से हिंसक जानवर अब बस्तियों की तरफ रुख करने लगे हैं। ठाणे शहर के वागले इस्टेट अंतर्गत वारलीपाड़ा में आवारा कुत्ते पर हमले का सीसीटीवी फुटेज अभी ताजा ही था कि अब संजय गांधी नेशनल पार्क के येऊर की पहाडी पर एयर फ़ोर्स स्टेशन के पास एक तेंदुआ देखा गया है।

इस तेंदुए का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है और अभी तक यह पता नहीं चला है कि यह वीडियो असल में कब लिया गया है। लेकिन वीडियो वायरल होने के बाद सुबह और शाम इस इलाके में टहलने जाने वाले नागरिकों में डर का माहौल फैला है।

संजय गांधी नेशनल पार्क अंतर्गत येऊर इलाके में बंगले और होटल हैं। इस वजह से नागरिक यहां आते-जाते रहते हैं। बहुत से लोग सुबह और शाम येठर इलाके में टहलने जाते हैं। इस इलाके में एक ओपन जिम है और कई नागरिक सुबह और शाम यहां एक्सरसाइज भी करते हैं।

रात के समय होने वाले नॉइज पॉल्यूशन और आकर्षक इलेक्ट्रिक लाइटिंग से वाइल्डलाइफ़ पर असर पड़ता है। येऊर जंगल के इलाके में है, इसलिए यहां पहले से ही तेंदुए मौजूद हैं। लेकिन पहले येऊर की सड़कों पर तेंदुए नहीं दिखते थे। अब, सड़कों के किनारे तेंदुए के मिलने से नागरिकों में डर का माहौल फैल गया है।

एक कार के ड्राइवर ने मोबाइल से बनाया वीडियो

  • येऊर की पहाड़ी पर एयरफोर्स स्टेशन के इलाके में एक तेंदुआ देखा गया है।
  • इस इलाके से गुजर रहे एक कार ड्राइवर ने इस तेंदुए को अपने मोबाइल पर फिल्माया और इस फिल्मिंग (वीडियो) में तेंदुआ वहां से भागता हुआ दिख रहा है।
  • इस तेंदुए का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल है।
  • अभी यह पता नहीं चला है कि यह वीडियो असल में कब लिया गया था।
  • इसके पहले संजय गांधी नेशनल पार्क के येउर एंट्रेंस के पास तेंदुए के एक आवारा कुत्ते पर हमला करने और उसे घसीटकर ले जाने का वीडियो सामने आया था।

नागला में मिला मृत तेंदुआ

संजय गांधी राष्ट्रीय उद्यान अंतर्गत येउर वनपरिक्षेत्र के नागला इलाके में एक मृत तेंदुआ पाया गया है। वन विभाग की तरफ से कहा गया है कि मृत तेंदुआ दिसबर महीने में भायंदर के रिहासी इलाके से पकड़ा गया था। उसका इलाज करने के बाद उस पर चिप लगाकर छोड़ दिया गया था। उस पर निगरानी रखी जा रही थी। वह नागला क्षेत्र में स्वंत्र रूप से विचरण कर रहा था। 2 फरवरी को वह मृत अवस्था में पाया गया। पंचनामा के बाद उसे पोस्टमार्टम के लिए बोरीवली भेजा गया था। बतराया गया कि उसके नख एवं दांत सुरक्षित थे।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com