कोयला खदान में धमाके से दहला मेघालय,16 लोगों की हुई दर्दनाक मौत, कई लोग अब भी फंसे

Meghalaya Blast News: पूर्वोत्तर भारत से एक दिल दहला देने वाली ख़बर सामने आ रही है। जहां मेघालय की एक कोयला खदान में भयंकर विस्फोट हुआ है। इस खौफनाक हादसे में 16 लोगों की मौत हो गई है...
meghalaya coal mine blast
मेघालय में कोयला खदान में धमाका (सोर्स- सोशल मीडिया)
Published on
Updated on

Meghalaya Coal Mine Tragedy: पूर्वोत्तर भारत से एक दिल दहला देने वाली ख़बर सामने आ रही है। जहां मेघालय की एक कोयला खदान में भयंकर विस्फोट हुआ है। जानकारी के मुताबिक, इस भयावह हादसे में अब तक 16 लोगों की मौत हो चुकी है। वहीं, कई लोग अब भी फंसे हुए हैं।

अब तक सामने आई जानकारी के मुताबिक यह धमाका  मेघालय के ताशखाई इलाके में स्थित एक कोयला खदान में हुआ है। बताया जा रहा है कि मौके पर राहत एवं बचाव दल पहुंच चुका है। इस धमाके में एक व्यक्ति के घायल होने की भी सूचना है।

असम के रहने वाले थे मजदूर!

मेघालय के पूर्वी जयंतिया हिल्स के पुलिस अधीक्षक ने बताया कि उन्होंने घटनास्थल का जायजा लेने के लिए एक टीम भेजी गई है। पुलिस के मुताबिक, मृतकों की पहचान अभी तक नहीं हो पाई है। कुछ रिपोर्ट्स में बताया जा रहा है कि मृतक असम के रहने वाले हो सकते हैं। लेकिन पुलिस की तरफ से अभी इसकी पुष्टि नहीं की गई है।

क्यों हुआ यह भयावह धमाका?

बचाव और राहत कार्यों में मदद के लिए स्टेट डिजास्टर रिस्पॉन्स फोर्स (SDRF) और फायर एंड इमरजेंसी सर्विस के कर्मचारियों को घटनास्थल पर भेजा गया। प्रशासन ने धमाके के कारणों की जांच के आदेश दिए हैं। शुरुआती जांच में गैस लीक या किसी टेक्निकल खराबी को संभावित कारण बताया जा रहा है।

बढ़ सकती है मरने वालों की संख्या!

अधिकारियों ने बताया कि मरने वालों की संख्या और बढ़ सकती है, क्योंकि घटनास्थल से मिली रिपोर्टों के अनुसार, जिस पहाड़ी पर अवैध खनन हो रहा था वह धमाके के बाद आंशिक रूप से ढह गई। इसमें और भी मजदूरों के फंसे होने की आशंका है।

अवैध माइनिंग पर फिर उठे सवाल

इस घटना ने एक बार फिर मेघालय में अवैध माइनिंग ऑपरेशन पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। क्या खदान के अंदर सुरक्षा मानकों का पालन किया जा रहा था? क्या मजदूरों को अपनी जान जोखिम में डालने के लिए मजबूर किया गया था? इन सभी बातों की अब जांच की जाएगी, लेकिन 16 बेगुनाह लोगों की मौत यह साबित करती है कि मजदूरों की जान की कीमत कोयले से कम समझी जा रही है।

Navbharat Live
navbharatlive.com