अकोला: कॉस्मेटिक्स दुकान मालिक ने महिला का अश्लील वीडियो बनाकर ब्लैकमेल, यौन शोषण व 5 लाख वसूली; दो गिरफ्तार

Akola Crime News: अकोला में कॉस्मेटिक्स दुकान मालिक और साथियों ने महिला का अश्लील वीडियो बनाकर ब्लैकमेल किया, यौन शोषण 5 लाख की वसूली और धर्म परिवर्तन के दबाव का मामला दर्ज, दो गिरफ्तार जांच जारी है।
A cosmetics shop in Akola broke the trust of a woman, sexually exploited her, blackmailed her by making obscene videos, pressured her to convert to another religion, and extorted Rs 5 lakh.
प्रतीकात्मक तस्वीर (सोर्स: सोशल मीडिया)
Published on
Updated on

 Woman Harassment Akola News: अकोला शहर की एक कॉस्मेटिक्स दूकान में विवाहित महिला का विश्वास जीतकर उसका अश्लील वीडियो बनाकर ब्लैकमेलिंग करने और यौन शोषण के साथ ही 5 लाख रुपये की जबरन वसूली करने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। इस प्रकरण में दूकान मालिक सहित चार लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है, जिनमें से दो को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।

अदालत में पेश किए जाने पर उन्हें 7 फरवरी तक पुलिस हिरासत में भेजा गया है। पुलिस के अनुसार, 29 वर्षीय महिला गांधी रोड स्थित 'परी बिंदी घर' दूकान से नियमित खरीदारी करती थी। दूकान मालिक रहमान उर्फ मोहम्मद मुस्तफा मोहम्मद सलीम तेली ने उसका विश्वास जीतकर उसे दूकान पर बुलाया और अश्लील वीडियो बनाया।

इसी वीडियो के आधार पर मुख्य आरोपी, उसका भाई मोहम्मद आसिफ उर्फ बाबू मोहम्मद सलीम तेली, चंदू वानखेडे और इमरान (गैरेजवाला) ने महिला को बार-बार शारीरिक संबंध बनाने के लिए मजबूर किया। विरोध करने पर वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल करने की धमकी दी गई। साथ ही पीड़िता से समय-समय पर मांग कर कुल 5 लाख रुपये वसूले गए।

धर्म परिवर्तन का दबाव

पीड़िता ने अपनी शिकायत में यह भी आरोप लगाया है कि जब उसने वीडियो हटाने की मांग की, तो आरोपियों ने उस पर धर्म परिवर्तन का दबाव बनाया। उन्होंने कहा कि धर्म परिवर्तन करने के बाद ही वीडियो डिलीट किया जाएगा। यह मामला शहर में सनसनी का विषय बना हुआ है और पुलिस आगे की जांच में जुटी है।

चार पर मामला दर्ज

गंभीर आरोपों के आधार पर पुलिस ने चारों के खिलाफ सिटी कोतवाली पुलिस थाने में मंगलवार की रात मामला दर्ज किया है। इनमें से मोहम्मद आसिफ और चंदू वानखेडे को गिरफ्तार किया गया है। अदालत ने दोनों को शनिवार, 7 फरवरी तक पुलिस हिरासत में भेजा है। मुख्य आरोपी बीमारी के कारण अस्पताल में भर्ती है, उसकी छुट्टी के बाद उसे और एक अन्य आरोपी को गिरफ्तार किया जाएगा। पुलिस को संदेह है कि आरोपियों ने अन्य महिलाओं का भी शोषण किया हो सकता है। मामले की जांच सिटी कोतवाली पुलिस कर रही है।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com