-
शनि, 11 जुलाई 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Maharashtra »
- Thane »
- Thane Engineering Student Physical Abuse A School Girl While A Teacher Was Scammed Of Rs 66 Lakh
ठाणे में इंजीनियरिंग के छात्र ने किया स्कूली छात्रा का यौन उत्पीड़न, तो वहीं शिक्षक के साथ 66 लाख रुपये का घोटाला
- Written By: आंचल लोखंडे
ठाणे में इंजीनियरिंग के छात्र ने किया स्कूली छात्रा का यौन उत्पीड़न की तो वहीं शिक्षक के साथ 66 लाख रुपये का ऑनलाइन घोटाला होने की 2 बड़ी घटनाए सामने आई है।

ठाणे शहर में एक स्कूली छात्रा का यौन उत्पीड़न। (सौजन्यः सोशल मीडिया)
ठाणे: महाराष्ट्र के ठाणे शहर में एक स्कूली छात्रा का यौन उत्पीड़न करने के आरोप में पुलिस ने इंजीनियरिंग के एक छात्र को गिरफ्तार किया है। शुक्रवार को एक अधिकारी ने यह जानकारी दी। अधिकारी ने बताया कि कथित अपराध बुधवार सुबह उस समय किया गया जब कक्षा नौवीं की छात्रा अपने घर जा रही थी।
मामले की जांच कर रहे पुलिस अधिकारी ने बताया कि आरोपी (18) ने छात्रा को गले लगाया और उसे गलत तरीके से छुआ। उत्पीड़न के बारे में जानने के बाद छात्रा की मां ने वागले एस्टेट थाने में शिकायत दर्ज कराई। उन्होंने बताया कि इंजीनियरिंग के छात्र के खिलाफ भारतीय दंड संहिता (IPC) की धारा 375 (यौन उत्पीड़न) और 378 (पीछा करना) तथा यौन अपराधों से बच्चों का संरक्षण (पॉक्सो) अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया है। उप निरीक्षक अतुल जगताप ने बताया कि आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।
ऑनलाइन निवेश घोटाला
तो वहीं दूसरी घटना में ठाणे जिले में एक स्कूली शिक्षक ऑनलाइन निवेश घोटाले का शिकार हो गए और उन्होंने 66 लाख रुपये गंवा दिए। शुक्रवार को एक अधिकारी ने यह जानकारी दी। कल्याण निवासी 54 वर्षीय शिक्षक ने पुलिस को बताया कि खुद को सुनीता चौधरी बताने वाली एक महिला ने सोशल मीडिया पर उनसे दोस्ती की और उन्हें एक वेबसाइट के जरिए अच्छे लाभ का वादा करते हुए एक योजना में निवेश करने के लिए राजी कर लिया।
सम्बंधित ख़बरें
ठाणे में दर्दनाक हादसा: सोते समय चॉल की गैलरी गिरने से 12 साल के मासूम की मौत, 2 घायल; इलाका खाली कराया
ठाणे: कांग्रेस ने शुरू की Reel For Roads प्रतियोगिता, टूटी हुई सड़कों की रील बनाएं और अनोखे इनाम पाएं
ठाणे कोस्टल रोड निर्माण: 13.45 KM कॉरिडोर का 75% फाउंडेशन पूरा, छह लेन कॉरिडोर बदलेगा सफर की तस्वीर
विधानसभा में मंत्री चंद्रशेखर बावनकुले का ऐलान, ‘सेवन इलेवन’ से जमीन वापस लेकर आदिवासी परिवारों को देगी सरकार
अपराध जगत से जुड़ी खबरें पढ़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें…
50 दिन के भीतर 66 लाख रुपये का निवेश
कोलसेवाड़ी थाने के पुलिस अधिकारी ने जानकारी देते हुए बताया कि शिक्षक ने इसके बाद करीब 50 दिन के भीतर कथित योजना में 66 लाख रुपये का निवेश किया। जब शिक्षक ने निवेश की गई रकम को वापस मांगना शुरू किया तो आरोपी से संपर्क नहीं हो सका, हालांकि इससे पहले तक वह 2 अलग-अलग मोबाइल फोन नंबर के माध्यम से उनसे संपर्क में थी। जिसके बाद उन्हे ठगी का एहसास हुआ। अधिकारी ने बताया कि पुलिस आरोपी से जुड़े आईपी एड्रेस, मोबाइल लोकेशन और डिजिटल लेनदेन का पता लगाने के लिए लगातार प्रयास कर रही है।
Thane engineering student physical abuse a school girl while a teacher was scammed of rs 66 lakh
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
हम मंदिर में देने जाते हैं, लेने नहीं…रामटेक मंदिर बिल में मानदेय के प्रावधान पर वरुण सरदेसाई की तीखी आपत्ति
Jul 11, 2026 | 04:31 PMबांकीपुर उपचुनाव: BJP उम्मीदवार नीरज कुमार सिन्हा के बायोडाटा पर विवाद, सदस्यता की तारीख पर उठे सवाल
Jul 11, 2026 | 04:31 PMकश्मीर के हर कब्रिस्तान में पाकिस्तानी दफन, हिजबुल कमांडर का बड़ा दावा; वायरल VIDEO से खुली पाकिस्तान की पोल
Jul 11, 2026 | 04:29 PMनागपुर स्टेशन फ्लाईओवर विवाद: दुकानदारों को मिली मुआवजे की पहली किस्त, 8 दिनों में जारी होगी अगली अधिसूचना
Jul 11, 2026 | 04:25 PMअमरावती मनपा के 43 करोड़ के सफाई टेंडर पर विधान परिषद में हंगामा, जांच के आदेश
Jul 11, 2026 | 04:25 PMपुणे जहरीली शराब कांड विधानसभा में गूंजा, 22 मौतों पर CID जांच जारी; 3 साल में 269 करोड़ की अवैध शराब जब्त
Jul 11, 2026 | 04:22 PMMP में ₹1200 करोड़ का ‘चावल घोटाला’! खड़गे का भाजपा पर तीखा हमला, बोले- कुपोषित बच्चों के निवाले पर डाला डाका
Jul 11, 2026 | 04:17 PMवीडियो गैलरी

फिरोजाबाद में मेयर के सामने सफाईकर्मी का बड़ा खुलासा, ‘डेढ़-दो साल से नहीं मिली तनख्वाह’-VIDEO
Jul 11, 2026 | 01:31 PM
मथुरा में पुलिस को मिली एक सफलता! अपहरण के मामलों में वांछित कुख्यात अपराधी ओमप्रकाश उर्फ भूरा गिरफ्तार-VIDEO
Jul 11, 2026 | 01:05 PM
जगन्नाथ रथ यात्रा विवाद: ISKCON की तारीखों पर भड़के साधु-संत, लगाए गंभीर आरोप, देखें VIDEO
Jul 11, 2026 | 12:32 PM
मास्टर प्लान पर भिड़े विधायक, कांग्रेस ने बीच बैठक किया वॉकआउट-VIDEO
Jul 11, 2026 | 12:31 PM
आदित्य ठाकरे का महाराष्ट्र सरकार पर बड़ा हमला, डॉक्टर पिटाई से लेकर UCC तक लगाए गंभीर आरोप-VIDEO
Jul 11, 2026 | 11:51 AM
संविधान के आंदोलन के अधिकार का हवाला देकर चंद्रशेखर ने उठाए बड़े सवाल-VIDEO
Jul 11, 2026 | 11:03 AM














