-
गुरु, 2 जुलाई 2026 ई-पेपर
- Hindi News »
- Maharashtra »
- Thane »
- Mns Leader Detained Before Rally
रैली से पहले हिरासत में मनसे नेता, फूड स्टॉल’ मालिक को थप्पड़ मारने का मामला
- Written By: आंचल लोखंडे
पुलिस ने मनसे की ठाणे और पालघर इकाई के प्रमुख अविनाश जाधव के मीरा भायंदर इलाके में प्रवेश पर रोक लगाने के आदेश दिए गए। बता दें कि जाधव रैली में भाग लेने वाले थे।

रैली से पहले हिरासत में मनसे नेता (सौजन्यः सोशल मीडिया)
ठाणे: मराठी में बात नहीं करने पर एक ‘फूड स्टॉल’ मालिक को थप्पड़ मारे जाने की घटना के विरोध में व्यापारियों के प्रदर्शन के जवाब में ठाणे में आयोजित की जाने वाली रैली से पहले महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना (मनसे) के नेता अविनाश जाधव को सोमवार देर रात पुलिस ने हिरासत में ले लिया। महाराष्ट्र में ठाणे जिले के मीरा भायंदर इलाके में महाराष्ट्र एकीकरण समिति द्वारा मंगलवार को प्रस्तावित रैली के आयोजन की पुलिस ने अनुमति नहीं दी है।
पुलिस ने मनसे की ठाणे और पालघर इकाई के प्रमुख अविनाश जाधव के मीरा भायंदर इलाके में प्रवेश पर रोक लगाने के आदेश दिए गए। बता दें कि जाधव रैली में भाग लेने वाले थे। ठाणे पुलिस नियंत्रण कक्ष के एक अधिकारी ने जानकारी दी कि जाधव को ठाणे में उनके घर से देर रात करीब साढ़े तीन बजे हिरासत में ले लिया गया।
फूड स्टॉल’ मालिक को थप्पड़ मारने का मामला
राज ठाकरे के नेतृत्व वाली मनसे ने जाधव को हिरासत लिए जाने का एक वीडियो सोशल मीडिया पर साझा किया। अधिकारियों ने बताया कि प्रस्तावित रैली के मद्देनजर मीरा भायंदर इलाके में सुरक्षा बढ़ा दी गई थी। पुलिस ने इस रैली के आयोजन पर फिलहाल रोक लगा दी है।
सम्बंधित ख़बरें
कल्याण-मुरबाड रेलवे लाइन का काम शुरू; 18 गांवों की 151 हेक्टेयर भूमि होगी अधिग्रहित, अधिसूचना जारी
चार छात्राएं एक ही स्कूल से अचानक लापता, कल्याण में मचा हड़कंप, पुलिस के हाथ भी नहीं लगा कोई सुराग
Rain Update: ठाणे में भारी बारिश से जनजीवन बेहाल, ट्रैफिक जाम और जलभराव के बीच 4 जुलाई तक अलर्ट जारी
कोपरी-पांचपाखाडी में SIR अभियान को मिली रफ्तार, जिलाधिकारी ने खुद घर-घर जाकर बांटे गणना फॉर्म
ज्ञात हो कि पिछले सप्ताह भायंदर इलाके में एक ‘फूड स्टॉल’ मालिक को कुछ मनसे कार्यकर्ताओं ने मराठी में बात न करने पर थप्पड़ मार दिया था जिसका वीडियो वायरल होने के बाद महाराष्ट्र की राजनीति में खलबली मच गई थी।
संभाजीनगर मनपा टीम पर भीड़ का पथराव, दिल्ली गेट रोड से 245 अवैध निर्माण ध्वस्त
मनसे के 7 सदस्यों को हिरासत में लिया गया
मनसे के 7 सदस्यों को बाद में हिरासत में लिया गया और पुलिस द्वारा उन्हें नोटिस दिए जाने के बाद छोड़ भी दिया गया। भायंदर इलाके के व्यापारियों ने ‘फूड स्टॉल’ मालिक पर हमला करने वालों के खिलाफ कार्रवाई की मांग को लेकर विरोध प्रदर्शन किया था। जिसके बाद मराठी गौरव और अधिकारों के समर्थन में मनसे ने मीरा रोड में ‘मराठी मार्च’ निकालने की घोषणा की थी।
Mumbai, Maharashtra: MNS announced a ‘Marathi March’ in Mira Road in support of Marathi pride and rights. Following this, Thane MNS President Avinash Jadhav and several party leaders were detained by police last night (Video Source: MNS) pic.twitter.com/iaA7dBpZ0y — IANS (@ians_india) July 8, 2025
मराठी-हिंदी विवाद पर गरमाई राजनीति
बता दें कि महाराष्ट्र में हिंदी अनिवार्यता का जीआर रद्द होने के बाद मराठी-हिंदी विवाद पर राजनीति गरमा गई है। इस भाषाई विवाद में भाजपा सांसद दुबे ने जहां राज ठाकरे को ललकारा है वहीं समाजवादी पार्टी के नेता अबू आजमी भी इस विवाद में कूद पड़े हैं।
भाषाई विवाद पर अब सभी तरफ से आरोप-प्रत्यारोप की झड़ी शुरु हो गई है। यह विवाद और अधिक ने बढ़ें इस उद्देश पुलिस ने कारवाई करते हुए मनसे कार्यकर्ताओं को हिरासत में लिया है। अब देखना होगा कि यह विवाद थमता है या इसे चुनाव के मुहाने पर और भुनाया जाता है।
Mns leader detained before rally
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
Explainer: कौन थीं सरला भट्ट? 36 साल बाद अदालत पहुंचा मामला, क्या अब कश्मीरी पंडितों को मिल पाएगा न्याय?
Jul 02, 2026 | 04:27 PMReal TMC Claim: ‘हम ही असली TMC हैं’, चुनाव आयोग पहुंचा बागी गुट ने किया दावा; ममता बनर्जी की बढ़ीं मुश्किलें
Jul 02, 2026 | 04:27 PMSamsung की बढ़ेगी टेंशन, Apple का पहला Foldable iPhone Ultra करेगा एंट्री, जानिए किसमें मिलेगा ज्यादा दम?
Jul 02, 2026 | 04:25 PMOverthinking Tips: 81% भारतीय रोजाना सोचने में गंवा रहे हैं कई घंटे, जानें ओवरथिंकिंग रोकने के उपाय
Jul 02, 2026 | 04:25 PMकोटेदारों ने की मुख्य सचिव से शिकायत, सड़े गले चावल कैसे बांटे साहब, इसे जानवर ही खा सकते हैं, गरीब लोग नहीं
Jul 02, 2026 | 04:22 PMमंडला में बदहाल व्यवस्था के खिलाफ नरेंद्र का धरना; BJP सांसद और कैबिनेट मंत्री के नगर में आमजन विकास को मोहताज
Jul 02, 2026 | 04:18 PMछत्रपति संभाजीनगर में आयुक्त तुकाराम मुंढे के आदेश पर FDA ने दो रेस्तरां के लाइसेंस को किया निलंबित
Jul 02, 2026 | 04:15 PMवीडियो गैलरी

पुणे मर्डर केस में नया मोड़! केतन का मजाक उड़ाने वाली फीमेल डॉक्टर 5 साल के लिए ब्लैकलिस्ट
Jul 01, 2026 | 11:00 PM
वाराणसी दालमंडी कॉरिडोर का रास्ता साफ, भारी फोर्स के बीच 5 मस्जिदों पर कार्रवाई शुरू; देखें VIDEO
Jul 01, 2026 | 10:45 PM
Atiq Ahmed: अतीक की जमीन पर बनेगा गरीबों का आशियाना, PDA लाने जा रहा प्लान; देखें VIDEO
Jul 01, 2026 | 10:34 PM
‘मरने के बाद कोई…’, सना खान के ‘कयामत’ वाले VIDEO ने इंटरनेट पर मचाया बवाल; सोशल मीडिया पर खूब हो रहा वायरल
Jul 01, 2026 | 08:43 PM
Indus Water Treaty: भारत की सिंधु जल स्ट्राइक से पाकिस्तान में डर! आने वाला है बड़ा संकट?-VIDEO
Jul 01, 2026 | 06:30 PM
दिहाड़ी मजदूर की बेटी को मिला 21 करोड़ का टैक्स नोटिस, पैन कार्ड के दुरुपयोग से हैरान परिवार, video वायरल
Jul 01, 2026 | 02:49 PM














