शोपियां लौटे रिटायर्ड ब्रिगेडियर दीप भगत, बोले- कभी सोचा नहीं था बिना हथियार यहां आ पाऊंगा

Retired Brigadier Viral Video : रिटायर्ड ब्रिगेडियर दीप भगत का शोपियां दौरे का वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें उन्होंने कश्मीर के बदले हालात और अपने भावुक अनुभव साझा किए।
Retired Brigadier Deep Bhagat’s visit to Shopian has gone viral, highlighting the changing situation in Kashmir.
वायरल वीडियो के स्क्रीनशॉट। (सोर्स - सोशल मीडिया)
Updated on

Kashmir Tourism : इंटरनेट पर भारतीय सेना के रिटायर्ड ब्रिगेडियर दीप भगत का एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। यह वीडियो जम्मू कश्मीर के शोपियां जिले से जुड़ा है, जहां वह इस बार एक सैलानी के रूप में पहुंचे।

वीडियो में भगत भावुक अंदाज में कहते हैं कि उन्होंने कभी सपने में भी नहीं सोचा था कि वह शोपियां में बिना हथियार और बिना सुरक्षा के लौट पाएंगे। उनके चेहरे पर दिख रही भावनाएं बीते समय की यादों और वर्तमान के बदलाव की कहानी खुद बयां कर रही हैं।

रिटायर्ड ब्रिगेडियर दीप भगत का वीडियो वायरल

तीन दशकों तक सेना में सेवा दे चुके भगत ने बताया कि 1990 के दशक और 2000 के शुरुआती वर्षों में कश्मीर के हालात बेहद कठिन थे। उस समय आतंकवाद चरम पर था और शोपियां जैसे इलाकों का नाम डर के साथ लिया जाता था। इंस्टाग्राम पर शेयर किए गए वीडियो के कैप्शन में उन्होंने लिखा कि दो दशक पहले वह कश्मीर में कॉम्बैट गियर और हथियारों के साथ तैनात थे।

वहीं कुछ समय पहले वह बाइक पर एक आम पर्यटक की तरह लौटे। न कोई हथियार, न कोई सुरक्षा, सिर्फ खुली सड़कें और खुले दिल। उन्होंने लिखा कि जिस शोपियां को कभी खौफ की नजर से देखा जाता था, आज वही जगह शांति से उनका स्वागत कर रही है।

यूजर्स ने सेवा के लिए आभार जताया

खबर लिखे जाने तक इस वीडियो को लाखों लोग देख चुके हैं। कमेंट सेक्शन में यूजर्स ने भगत की सेवा के लिए आभार जताया और कश्मीर में सकारात्मक बदलाव की सराहना की।

एक यूजर ने लिखा कि उसने भी हाल ही में शोपियां और आसपास के इलाकों की यात्रा की और खुद को पूरी तरह सुरक्षित महसूस किया। यह वीडियो सिर्फ एक पूर्व सैनिक की यादें नहीं, बल्कि बदलते कश्मीर और बढ़ते पर्यटन की एक सशक्त झलक भी पेश करता है।

Navbharat Live
navbharatlive.com