कल्याण में NIFT परीक्षा केंद्र बना अव्यवस्था का अड्डा, बदबू और खराब सुविधाओं के बीच छात्रों ने दी परीक्षा

Kalyan Exam Center: कल्याण में आयोजित NIFT परीक्षा केंद्र पर अव्यवस्था, गंदगी और बुनियादी सुविधाओं की कमी ने छात्रों और अभिभावकों को परेशान कर दिया।
ulhasnagar-fake-cbi-officer-fraud-arrest-job-scam
ठाणे न्यूज
Updated on

NIFT Exam Centre Mismanagement India: एक ओर देश में 'डिजिटल इंडिया' और गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के बड़े-बड़े दावे किए जा रहे हैं, वहीं दूसरी ओर प्रतिष्ठित शैक्षणिक संस्थान नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ फैशन टेक्नोलॉजी (एनआईएफटी) की परीक्षा में कल्याण में जो दृश्य देखने को मिला, उसने पूरी व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए।

रविवार को कल्याण कृषि उत्पन्न बाजार समिति (एपीएमसी) के एक अनाज गोदाम में बनाए गए परीक्षा केंद्र पर छात्रों और अभिभावकों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ा।

मुंबई और आसपास के इलाकों वसई, विरार, डहाणू, बोरीवली, गोरेगांव सहित कई क्षेत्रों से सैकड़ों विद्यार्थी सुबह-सुबह परीक्षा देने कल्याण पहुंचे थे। लेकिन जैसे ही वे केंद्र पर पहुंचे, वहां की अव्यवस्था देखकर दंग रह गए।

परीक्षा केंद्र के ठीक पास बूचड़खाना और कूड़े का ढेर होने के कारण पूरे इलाके में तेज दुर्गंध फैली हुई थी। बताया जा रहा है कि बदबू और अस्वच्छ माहौल के कारण कई विद्यार्थियों की तबीयत खराब हो गई। कुछ छात्रों को उल्टी और घबराहट की शिकायत भी हुई। बावजूद इसके उन्हें उसी माहौल में परीक्षा देने को मजबूर होना पड़ा।

महिला और पुरुषों के लिए थी एक ही शौचालय की व्यवस्था

  • सबसे चौकाने वाली बात यह रही कि प्रत्येक विद्यार्थी से 2000 रुपये परीक्षा शुल्क वसूला गया, लेकिन केंद्र पर पीने का साफ पानी, बैठने की उचित व्यवस्था और स्वच्छ शौचालय जैसी बुनियादी सुविधाएं तक उपलब्ध नहीं थीं। महिला और पुरुषों के लिए एक ही शौचालय की व्यवस्था थी, वह भी बदहाल हालत में थी।
  • अभिभावकों ने इस अव्यवस्था पर कड़ा आक्रोश जताते हुए सवाल उठाए कि जब रविवार के दिन अधिकांश स्कूल-कॉलेज बंद रहते हैं, तो फिर इतने महत्वपूर्ण परीक्षा के लिए ऐसी असुविधाजनक और गंदी जगह का चयन क्यों किया गया। कई अभिभावकों ने नाराजगी जाहिर करते हुए कहा कि सरकार और संबंधित संस्थान बच्चों को बेहतर माहौल देने के बजाय उन्हें गंदगी के बीच बैठने पर मजबूर कर रहे हैं।
Navbharat Live
navbharatlive.com