-
बुध, 24 जून 2026 ई-पेपर
- Hindi News »
- Maharashtra »
- Nagpur »
- Nagpur Nit Land Layout Scam High Court Strict Action
जमीन 1 एकड़ और नक्शा 7.72 एकड़ का! हाई कोर्ट ने NIT को लगाई फटकार, जिम्मेदार अधिकारियों की मांगी कुंडली
- Written By: प्रिया जैस
Nagpur NIT Land Scam: नागपुर में 1 एकड़ जमीन पर 7.72 एकड़ का नक्शा! एनआईटी की धांधली को लेकर हाई कोर्ट सख्त, जिम्मेदार अधिकारियों के नाम 10 दिनों में तलब।

हाई कोर्ट (फाइल फोटो)
High Court Nagpur Bench: नागपुर में लेआउट में धांधली किए जाने का आरोप लगाते हुए शिवगंगा कांबले सहित 9 लोगों की ओर से हाई कोर्ट में फौजदारी रिट याचिका दायर की गई। याचिका में याचिकाकर्ताओं की ओर से इस संदर्भ में नेताजी को-ऑपरेटिव हाससिंग सोसाइटी के अध्यक्ष दीपक दुबे, रश्मी जोशी, इंदर शाहू, सुषमा शाहू, राज साखरे, राज खरे और कुदुस शेख के खिलाफ दायर मामले की जांच करने की मांग की।
याचिका पर सुनवाई के बाद न्यायाधीश अनिल पानसरे और न्यायाधीश निवेदिता मेहता ने एनआईटी के कामकाज पर कड़ी नाराजगी व्यक्त की। साथ ही संदिग्ध भूमि नियमितीकरण मामले में कड़ा रुख अपनाया है। कोर्ट ने सवाल उठाया कि कैसे एक व्यक्ति के पास केवल एक एकड़ जमीन होने के बावजूद एनआईटी ने 7.72 एकड़ भूमि का नक्शा मंजूर कर दिया?
किसने मंजूर की फाइल, गिरेगी गाज
हाई कोर्ट ने नोट किया कि बार-बार अवसर दिए जाने के बावजूद एनआईटी ने अपना जवाब दाखिल नहीं किया है। कोर्ट ने कहा कि इस संदर्भ में एनआईटी के खिलाफ प्रतिकूल निष्कर्ष निकाला जाएगा।
सम्बंधित ख़बरें
नागपुर जिला समिति का बड़ा फैसला: काटोल नगराध्यक्ष का कुनबी जाति का दावा खारिज, 3 लोगों ने की थी शिकायत
नागपुर में जरूरतमंदों को मिलेगा खुद का घर! म्हाडा शुरू कर रहा मेगा हाउसिंग प्रोजेक्ट
नागपुर एयरपोर्ट पर अचानक उतरा सैकड़ों बगुलों का विमान! रनवे पर कब्जा देख अथॉरिटी भी हैरान, 3 घंटे चला रेस्क्यू
नागपुर गोरेवाड़ा तालाब प्रदूषण पर HC सख्त; मनपा को 6 हफ्ते का अल्टीमेटम, पूछा-सीधे सीवेज क्यों छोड़ा जा रहा?
एनआईटी को निर्देश दिया है कि वह अगले 10 दिनों के भीतर एक विस्तृत हलफनामा दाखिल करे और उन अधिकारियों के विवरण प्रदान करे जिन्होंने इस फाइल को मंजूरी दी थी। याचिकाकर्ताओं का आरोप है कि एनआईटी ने 159 प्लॉट धारकों को अवैध रूप से नियमितीकरण पत्र जारी किए हैं।
यह भी पढ़ें – महापौर चुनाव से पहले अंडरग्राउंड कांग्रेस पार्षद, 34 के फेर ने बदले समीकरण, गठबंधन के मिले संकेत!
अभी तक रद्द नहीं किया नक्शा
याचिकाकर्ता के वकील ने अदालत को बताया कि चूंकि एनआईटी ने अभी तक नक्शा रद्द नहीं किया है, इसलिए प्लॉट धारक इन संपत्तियों को बेचने के लिए समझौते कर रहे हैं जिससे भविष्य में मुकदमों की संख्या बढ़ सकती है।
सुनवाई के दौरान मानकापुर पुलिस स्टेशन के वरिष्ठ पुलिस निरीक्षक हरेश कलसेकर ने बताया कि एनआईटी ने 26 दिसंबर 2024 को विवादित भूखंडों पर नियमितीकरण और निर्माण पर रोक लगा दी थी। अदालत ने इस मामले की जांच की निगरानी कर रहे सदर डिवीजन के पुलिस अधिकारी सुहास जगताप और जांच अधिकारी को अगली सुनवाई पर व्यक्तिगत रूप से उपस्थित रहने का निर्देश दिया है।
Nagpur nit land layout scam high court strict action
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
अब मचेगी कल्पना से परे तबाही! किम जोंग-उन ने उतारा 5,000 टन का खूंखार विध्वंसक, दुश्मनों के छूटेंगे पसीने
Jun 24, 2026 | 01:41 PMMonsoon Snake Tips: सावधान! बारिश में कहीं आपके घर में घुस न जाएं सांप, बचाव के लिए अपनाएं ये जरूरी उपाय
Jun 24, 2026 | 01:38 PMPappu Yadav Statement: भरत तिवारी एनकाउंटर पर भड़के पप्पू यादव, बोले- बड़ी मछलियों को बचाने की साजिश
Jun 24, 2026 | 01:35 PMअमरावती में आरटीओ की सख्त कार्रवाई, 14 हजार से अधिक वाहन चालकों पर जुर्माना
Jun 24, 2026 | 01:31 PM‘चलती लोकल ट्रेन में हत्या’, सहम गई मुंबई, बारिश में दरवाजा बंद करने को लेकर हुई थी बहस
Jun 24, 2026 | 01:30 PMग्वालियर के थाटीपुर में दर्दनाक हादसा: कमरे में जिंदा जलकर युवक की मौत, शराब पीते समय लगी आग
Jun 24, 2026 | 01:27 PMनागपुर जिला समिति का बड़ा फैसला: काटोल नगराध्यक्ष का कुनबी जाति का दावा खारिज, 3 लोगों ने की थी शिकायत
Jun 24, 2026 | 01:21 PMवीडियो गैलरी

अतीक की बेनामी संपत्तियों पर प्रयागराज पुलिस का बड़ा प्रहार, 5 बड़े अफसरों की SIT गठित- VIDEO
Jun 23, 2026 | 11:21 PM
पापा बचा लो, यहां आग लग गई है…पिता से बेटे की अंतिम पुकार, लखनऊ अग्निकांड की रुला देने वाली कहानी- VIDEO
Jun 23, 2026 | 09:05 PM
लखनऊ अग्निकांड के बाद हरकत में आया प्रशासन, कानपुर के 22 कोचिंग सेंटरों पर हुई कार्रवाई; देखें- VIDEO
Jun 23, 2026 | 09:01 PM
अगले साल आनी थी बारात, अब उठी अर्थी, लखनऊ अग्निकांड में नीलेश-अनामिका की प्रेम कहानी का दर्दनाक अंत- VIDEO
Jun 23, 2026 | 08:24 PM
अपना देश संभालो… गंज शहिदा मस्जिद विवाद पर भड़के अफजाल अंसारी, पाकिस्तान को दी कड़ी नसीहत; देखें VIDEO
Jun 23, 2026 | 08:09 PM
ईरान को कौन देगा 300 अरब डॉलर? खाड़ी देशों की बढ़ी टेंशन, ‘चंदा’ मांगने जा रहे डोनाल्ड ट्रंप के दूत!
Jun 23, 2026 | 05:56 PM













