-
गुरु, 2 जुलाई 2026 ई-पेपर
- Hindi News »
- Maharashtra »
- Mumbai »
- Abu Salem No Relief Court Said 25 Years Imprisonment Is Not Over Yet
अब भी सलाखों के पीछे रहेगा अबू सलेम, कोर्ट बोला- अभी खत्म नहीं हुई 25 साल की सजा
- Written By: आकाश मसने
बंबई उच्च न्यायालय ने सोमवार को गैंगस्टर अबू सलेम को राहत देने से इनकार कर दिया। कोर्ट ने कहा कि सलेम ने पुर्तगाल से प्रत्यर्पण की शर्तों के तहत भारत की जेल में अभी तक 25 साल पूरे नहीं किए है।

अबू सलेम (सोर्स: सोशल मीडिया)
मुंबई: बंबई उच्च न्यायालय ने 1993 मुंबई सीरियल बम धमाकों के आरोपी गैंगस्टर अबू सलेम को राहत देने से इनकार दिया है। सोमवार को कोर्ट ने कहा प्रथम दृष्टया उसकी राय है कि सलेम ने पुर्तगाल से प्रत्यर्पण की शर्तों के तहत भारत की जेल में अभी तक 25 साल पूरे नहीं किए हैं। सलेम ने उच्च न्यायालय में याचिका दायर कर उसे जेल से रिहा करने का अनुरोध किया है। उसने दलील दी है कि अगर अच्छे आचरण के लिए छूट को शामिल किया जाए, तो वह पहले ही 25 साल के कारावास की सजा काट चुका है।
याचिका में कहा गया है कि जब सलेम को पुर्तगाल से प्रत्यर्पित किया गया था, उस समय भारत सरकार ने आश्वासन दिया था कि उसे किसी भी मामले में मौत की सजा नहीं दी जाएगी और उसे 25 साल से अधिक की जेल की सजा भी नहीं दी जाएगी। फिलहाल अबू सलेम नासिक सेंट्रल जेल में बंद है।
न्यायमूर्ति ए एस गडकरी और न्यायमूर्ति राजेश पाटिल की पीठ ने सोमवार को सलेम की याचिका स्वीकार कर ली, लेकिन कोई अंतरिम राहत देने से इनकार कर दिया। पीठ ने कहा कि सुप्रीम कोर्ट के आदेश के अनुसार, सलेम की गिरफ्तारी अक्टूबर 2005 में हुई थी और इसलिए प्रथम दृष्टया यह स्पष्ट है कि 25 साल की अवधि अभी पूरी नहीं हुई है। पीठ ने कहा कि वह इस याचिका पर अंतिम सुनवाई उचित समय पर करेगी।
सम्बंधित ख़बरें
नासिक में मूसलाधार बारिश: सुहावना हुआ मौसम, निचले इलाकों में जलभराव के बीच खरीफ फसलों को मिला नया जीवन
Rain Update: ठाणे में भारी बारिश से जनजीवन बेहाल, ट्रैफिक जाम और जलभराव के बीच 4 जुलाई तक अलर्ट जारी
36 करोड़ खर्च किए फिर भी कई गांवों में जल संकट, वर्धा में 906 उपाययोजनाएं कागजों पर मंजूर
Pune Airport Metro कॉरिडोर को अंतिम मंजूरी, कल्याणीनगर से मिलेगी सीधी मेट्रो कनेक्टिविटी
पुर्तगाल को भारत ने दिया था 25 साल की सजा का आश्वासन
1993 मुंबई सीरियल बम धमाकों और बिल्डर प्रदीप जैन की हत्या के मामले में अबू सलेम को उम्रकैद की सजा सुनाई गई थी। हालांकि, सलेम ने अदालत में यह दलील दी कि जब उसे पुर्तगाल से प्रत्यर्पण कर भारत लाया गया था, तब भारत सरकार ने पुर्तगाल सरकार को यह आश्वासन दिया था कि उसे 25 साल से अधिक की सजा नहीं दी जाएगी।
सुप्रीम कोर्ट ने भी इस आश्वासन को मान्यता दी और कहा कि सलेम को 25 साल बाद रिहा किया जाना चाहिए- यानी 2030 तक। सुप्रीम कोर्ट द्वारा की गई पिछली टिप्पणी के मुताबिक, अबू सलेम की हिरासत 12 अक्टूबर 2005 से मानी जाती है।
अबू सलेम के खिलाफ क्या थे आरोप?
अबू सलेल पर पहला आरोप 7 मार्च 1995 को एक सिविल विवाद में कुछ पैसे न चुकाने पर प्रदीप जैन नामक व्यक्ति की हत्या का था। उस पर भारतीय दंड संहिता, शस्त्र अधिनियम और आतंकवादी और विघटनकारी गतिविधियां (रोकथाम) अधिनियम (टाडा) की विभिन्न धाराओं के तहत आरोप लगाए गए थे।
महाराष्ट्र: एक साल में 12438 बच्चों की मौत, किसान आत्महत्या के आंकड़े भी डरावने
वहीं दूसरा मामला 1993 मुंबई सीरियल बम धमाकों से जुड़ा है। सलेम ने कथित तौर पर गुजरात के एक गोदाम से मुंबई तक अवैध रूप से तस्करी की गई एके-56 राइफलें, हथगोले, साथ ही मैगज़ीन बॉक्स को एक मारुति वैन में संग्रहीत, वितरित और परिवहन किया, जिसमें विशेष रूप से गुप्त गुहाएं बनाई गई थीं। यह सब कथित तौर पर धमाकों से संबंधित षड्यंत्रकारी बैठकों के बाद किया गया था। इसके बाद, वह मुंबई छोड़कर पाकिस्तानी पासपोर्ट पर फर्जी नाम से पुर्तगाल में घुस गया।
Abu salem no relief court said 25 years imprisonment is not over yet
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
नासिक में मूसलाधार बारिश: सुहावना हुआ मौसम, निचले इलाकों में जलभराव के बीच खरीफ फसलों को मिला नया जीवन
Jul 02, 2026 | 08:30 AMचालान से काम नहीं चलेगा, अब दर्ज होगी FIR! दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने चलाया विशेष अभियान, 2000 से ज्यादा केस दर्ज
Jul 02, 2026 | 08:28 AMरीवा में जमीनी विवाद ने लिया हिंसक रूप, ट्रैक्टर से कुचलकर हत्या की कोशिश का VIDEO आया सामने
Jul 02, 2026 | 08:21 AMनवभारत विशेष: जानलेवा गर्मी से झुलसता यूरोपः भारत क्या सीखे ? हीटवेव का प्रभाव बना रहेगा
Jul 02, 2026 | 08:19 AMSamantha Ruth Prabhu का मां इंति बंगारम में रिकॉर्डतोड़ परफॉर्मेंस, तोड़ दिया 17 साल पुराना रिकॉर्ड
Jul 02, 2026 | 08:11 AMआधी रात अफगानिस्तान में जोरदार भूकंप, 5.5 की तीव्रता से हिली धरती; नींद से जाग उठे लोग
Jul 02, 2026 | 08:06 AMRain Update: ठाणे में भारी बारिश से जनजीवन बेहाल, ट्रैफिक जाम और जलभराव के बीच 4 जुलाई तक अलर्ट जारी
Jul 02, 2026 | 08:03 AMवीडियो गैलरी

पुणे मर्डर केस में नया मोड़! केतन का मजाक उड़ाने वाली फीमेल डॉक्टर 5 साल के लिए ब्लैकलिस्ट
Jul 01, 2026 | 11:00 PM
वाराणसी दालमंडी कॉरिडोर का रास्ता साफ, भारी फोर्स के बीच 5 मस्जिदों पर कार्रवाई शुरू; देखें VIDEO
Jul 01, 2026 | 10:45 PM
Atiq Ahmed: अतीक की जमीन पर बनेगा गरीबों का आशियाना, PDA लाने जा रहा प्लान; देखें VIDEO
Jul 01, 2026 | 10:34 PM
‘मरने के बाद कोई…’, सना खान के ‘कयामत’ वाले VIDEO ने इंटरनेट पर मचाया बवाल; सोशल मीडिया पर खूब हो रहा वायरल
Jul 01, 2026 | 08:43 PM
Indus Water Treaty: भारत की सिंधु जल स्ट्राइक से पाकिस्तान में डर! आने वाला है बड़ा संकट?-VIDEO
Jul 01, 2026 | 06:30 PM
दिहाड़ी मजदूर की बेटी को मिला 21 करोड़ का टैक्स नोटिस, पैन कार्ड के दुरुपयोग से हैरान परिवार, video वायरल
Jul 01, 2026 | 02:49 PM












