नीतीश के सुशासन में जंगलराज! जमुई में दौड़ा-दौड़ा कर पीटे गए पुलिस वाले, देखिए भूचाल लाने वाला VIDEO

Jamui Viral Video: बिहार में जमुई के एक गांव में अवैध शराब की सूचना पर छापेमारी करने पहुंची पुलिस टीम पर ग्रामीणों ने हमला बोल दिया। इस घटना का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी के साथ वायरल हो रहा है।
jamui-police-officers-thrashed-video-goes-viral-nitish-kumar
जमुई में पुलिसकर्मियों की पिटाई (सोर्स- सोशल मीडिया)
Published on: 
Updated on: 

Bihar News: बिहार के जमुई से शनिवार को एक ऐसी घटना सामने आई है, जो इस बात की तस्दीक कर रही है कि नीतीश कुमार के निजाम में सूबे की कानून व्यवस्था पूरी तरह से ध्वस्त हो चुकी है। यहां एक गांव में अवैध शराब की सूचना मिलने पर छापेमारी के लिए पहुंची पुलिस टीम पर गांव के लोगों ने हमला कर दिया। इस घटना में चार पुलिसकर्मी गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

वायरल वीडियो में दिख रहा है कि ग्रामीण पुलिसकर्मियों को दौड़ा-दौड़ाकर पीट रहे हैं और पुलिसकर्मी खुद को बचाने के लिए भीड़ के सामने हाथ जोड़ रहे हैं, लेकिन फिर भी ग्रामीणों ने उन्हें नहीं बख्शा। वीडियो में ग्रामीण पुलिसकर्मियों का हथियार छीनने की भी कोशिश कर रहे हैं। वहीं, दरोगा शुभम झा को दौड़ा-दौड़ाकर लाठियों से पीटा गया है।

जानिए क्या है पूरा मामला?

दरअसल, बरहट थाने को कंट्रोल रूम से सूचना मिली कि कद्दूतरी गांव में मनोज बेसरा के घर पर भारी मात्रा में महुआ शराब बनाई जा रही है। सूचना के बाद, थानेदार कुमार संजीव ने एसआई उर्मिला कुमारी और शुभम झा के साथ जवानों को छापेमारी के लिए भेजा।

पुलिसकर्मियों को दौड़ाकर पीटा

पुलिस ने मनोज बेसरा के घर से प्लास्टिक के बड़े ड्रमों में फुला हुआ जावा महुआ बरामद किया। जिसके बाद पुलिस द्वारा फुला हुआ जावा महुआ नष्ट किया जा रहा था। इसी बात पर ग्रामीण उग्र हो गए और पुलिस पर लाठियों से हमला कर दिया। पुलिसकर्मियों की बेरहमी से पिटाई की गई।

घटना पर क्या बोले ग्रामीण?

ग्रामीण अनीता देवी, आरती देवी, धन्नी देवी, बलदेब सोरेन, शिवलाल मुर्मू आदि ने बताया कि करमा पर्व के समापन पर सभी लोग एकत्रित हुए थे। इसी दौरान पुलिस ने महिलाओं और बच्चों की पिटाई शुरू कर दी। रोकने पर पुरुषों को भी पीटना शुरू कर दिया और जेल में डालने की धमकी दी।

इस दौरान पुलिस ने घर में रखे पैसे और जेवर भी छीन लिए। पुलिस हमेशा हमें परेशान करती रहती है। बताया कि पुलिस रात के अंधेरे में जबरन घुसकर 13 निर्दोष लोगों को उठा ले गई। अगर पुलिस उन लोगों को नहीं छोड़ती है तो हम आंदोलन करने को मजबूर होंगे।

दोषियों पर होगा एक्शन: DSP

घटना के बाद पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया है। मामले पर जमुई डीएसपी सतीश सुमन ने कहा कि पुलिस लगातार अवैध शराब के खिलाफ अभियान चला रही है और इस तरह का हमला बेहद निंदनीय है। उन्होंने कहा कि हमले में शामिल लोगों की पहचान की जा रही है और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

Navbharat Live
navbharatlive.com