-
रवि, 21 जून 2026 ई-पेपर
- Hindi News »
- Maharashtra »
- Thane »
- 35 Thousand Rupees Withdrawn On Google By Stealing Mobile 2 Arrested
मोबाइल चोरी कर गूगल पे से उड़ाए 35 हजार रुपये, 2 गिरफ्तार
- Written By: गुरुप्रसाद सिंह

File Photo
भिवंडी : मोबाइल चोरी (Mobile Theft) कर बैंकों (Bank) में जमा पैसों की चोरी करने का नया ट्रेंड (New Trend) चोरों ने शुरू किया है। नारपोली पुलिस स्टेशन अंर्तगत एक व्यक्ति के हुए मोबाइल फोन चोरी के उपरांत चोर ने गूगल पे (Google Pay) द्वारा 35 हजार बैंक (Bank) से निकाल लिया। पुलिस ने शिकायत के उपरांत मोबाइल चोर (Mobile Thief) को नकदी सहित गिरफ्तार (Arrested) किया है।
मिली जानकारी के अनुसार अंबुज श्याम बहादुर सिंह ने अपना मोबाइल फोन चोरी होने की शिकायत पिछले 4 जनवरी को पुलिस स्टेशन में दर्ज कराई थी। मोबाइल चोरी होने के अचानक दूसरे दिन उनके बैंक खाता से 35 हजार रूपये गूगल पे पद्धति से अज्ञात व्यक्ति ने निकाल लिया। नारपोली पुलिस स्टेशन में उन्होंने इसकी भी शिकायत दर्ज कराई थी। पुलिस ने अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ चोरी का मामला दर्ज तांत्रिक पद्धति से जांच करना शुरू किया। पुलिस ने समुचित तहकीकात के बाद शाहनवाज दाऊद अंसारी और तारिक अजगर अली अंसारी को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस की गहन पूछताछ के दरमियान खुलासा हुआ कि दोनों ने पहले मोबाइल चोरी किया और उसके बाद मोबाइल सिम को दूसरे मोबाइल में डालकर चालू किया। इसी नबंर पर दोनों ने गुगल पे शुरू कर शिकायतकर्ता अंबुज श्याम बहादुर सिंह के बैंक खाता से 35 हजार रूपये निकाल लिया। पुलिस ने चोरों के पास से 2 मोबाइल फोन और चोरी के पैसे सहित कुल 59 हजार रुपये बरामद किया है।
सम्बंधित ख़बरें
मुंबई: भिवंडी में रेल इंजीनियरिंग का कमाल, पटरियों के नीचे बना देश का पहला Waterproof Subway
जहरीले शोरमा वाली फेमस दुकान पर चला बुलडोजर, 24 घंटों में फूड पॉइजनिंग से 107 लोग अस्पताल में भर्ती
Indo Western Look: जींस के साथ दुपट्टा करें स्टाइल, कॉलेज और पार्टी के लिए है परफेक्ट ट्रेंडी फ्यूजन लुक
Gen Z क्यों हो रहा Cyberdeck का दीवाना, जाने किस काम आता है ये गैजेट
नागरिक बरतें सावधानी
भिवंडी पुलिस उपायुक्त योगेश चव्हाण ने नागरिकों को आह्वान करते हुए कहा कि मोबाइल फोन नंबर आपके नेट बैकिंग से जुड़ा हुआ है। साइबर क्राइम के अपराध बढ़ रहे हैं। ज्यादातर लोग अब मोबाइल फोन से ही पैसा पे करना पसंद कर रहे है। सुरक्षा बस अब मोबाइल को संभालकर रखने की आवश्यकता है। अगर आपका मोबाइल फोन चोरी होता है तो सबसे पहले संबंधित मोबाइल कंपनी से संपर्क कर मोबाइल फोन की सभी सेवा को तत्काल बंद कराऐ। मोबाइल फोन खो जाने अथवा चोरी होने पर फौरन पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज कराएं।
35 thousand rupees withdrawn on google by stealing mobile 2 arrested
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
Chhattisgarh High Court Recruitment 2026: लाइब्रेरी साइंस ग्रेजुएट्स के लिए नौकरी का मौका, 62 हजार तक सैलरी
Jun 21, 2026 | 09:58 PMनागभीड़ नगर परिषद के 13 कर्मचारी नियमितीकरण से वंचित, शासन से लगाई गुहार
Jun 21, 2026 | 09:57 PMनीतीश कुमार फिर बने JDU के राष्ट्रीय अध्यक्ष, स्वास्थ्य मंत्री निशांत कुमार ने कहा- अब विकसित बिहार पर है फोकस
Jun 21, 2026 | 09:56 PMकर्नाटक MLC चुनाव में ‘गद्दारी’ करने वालों की अब खैर नहीं, मंदिर में होगा BJP विधायकों का लाइ डिटेक्टर टेस्ट!
Jun 21, 2026 | 09:53 PM‘ब्रेकिंग बैड’ स्टार ने अपनाया इस्लाम, सऊदी अरब में बदली जिंदगी! वीडियो हुआ वायरल
Jun 21, 2026 | 09:50 PMनकली चांदी बेचकर ज्वेलर्स से 20 हजार की ठगी, फर्जी बिल और आधार कार्ड का सहारा
Jun 21, 2026 | 09:49 PM‘एक-दो रुपये की चोरी नहीं…यह डकैती है’, राम मंदिर चंदा विवाद पर भड़के कांग्रेस सांसद इमरान मसूद
Jun 21, 2026 | 09:43 PMवीडियो गैलरी

वाराणसी की मस्जिद पर पाकिस्तान ने उगला जहर, भारत के जवाब से बोलती बंद; देखें VIDEO
Jun 21, 2026 | 09:08 PM
तमिलनाडु की फैक्ट्री में अमोनिया गैस लीक से 7 की मौत, 40 से अधिक घायल अस्पताल में भर्ती; देखें VIDEO
Jun 21, 2026 | 08:57 PM
वाराणसी में उद्घाटन से चंद घंटे पहले रेस्टोरेंट पर चला सरकारी बुलडोजर, वजह जानकर उड़ जाएंगे होश; देखें VIDEO
Jun 21, 2026 | 08:46 PM
वायरल VIDEO के बाद फिर नया बवाल, भड़कीं इटली की PM मेलोनी! ट्रंप को अब क्या बोल दिया?
Jun 21, 2026 | 07:23 PM
अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर योगमय हुआ देश, पीएम मोदी-शाह-एस जयशंकर समेत दिग्गज नेताओं ने किया योग- VIDEO
Jun 21, 2026 | 02:40 PM
कानपुर के मशहूर ‘बोतल बाबा’ पर लगा दुष्कर्म के प्रयास का संगीन आरोप, मचा हड़कंप, देखें VIDEO
Jun 20, 2026 | 10:25 PM














