-
मंगल, 7 जुलाई 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Maharashtra »
- Thane »
- Bhiwandi Mayor Election Sp Councillors Missing Congress Secular Front Crisis
महापौर चुनाव से पहले सपा के 6 पार्षद नॉट रीचेबल, भिवंडी में आया सियासी भूचाल, कांग्रेस के सपनों पर लगा ग्रहण!
- Written By: प्रिया जैस
Samajwadi Party Not Reachable: भिवंडी महापौर चुनाव से पहले सस्पेंस। सपा के 6 पार्षद हुए 'नॉट रीचेबल'। कांग्रेस के 'भिवंडी सेक्युलर फ्रंट' की रणनीति फेल? बहुमत के गणित में उलझा मेयर पद।

समाजवादी पार्टी (सौजन्य-सोशल मीडिया)
Bhiwandi Mayor Election: महाराष्ट्र के ठाणे जिले की भिवंडी निजामपुर शहर महानगरपालिका में महापौर का चुनाव अभी तय नहीं हुआ है, लेकिन इसके पहले ही सियासी हलचल तेज हो गई है। सभी प्रमुख राजनीतिक दल अपने-अपने गुट मजबूत करने में जुटे हुए हैं। इसी बीच समाजवादी पार्टी (सपा) के छह पार्षदों के अचानक नॉट रीचेबल होने से कांग्रेस की रणनीति को बड़ा झटका लग सकता है।
कांग्रेस ने राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (एनसीपी-एसपी) और सपा के साथ मिलकर ‘भिवंडी सेक्युलर फ्रंट’ का गठन किया था। इस फ्रंट के जरिए कांग्रेस महापौर पद पर कब्जा करने की तैयारी में थी, लेकिन सपा पार्षदों के संपर्क से बाहर होने के बाद गठबंधन की स्थिति कमजोर होती नजर आ रही है।
बहुमत के लिए 45 पार्षद जरूरी
भिवंडी महानगरपालिका में कुल 90 सीटें हैं और महापौर चुनाव जीतने के लिए 45 पार्षदों का समर्थन जरूरी है। हालिया चुनाव में कांग्रेस सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभरी है, जिसके 30 पार्षद निर्वाचित हुए हैं। इसके बाद भाजपा के 22, शिंदे गुट की शिवसेना के 12, एनसीपी के 12, सपा के 6, कोणार्क विकास आघाड़ी के 4, भिवंडी विकास मंच के 3 और एक निर्दलीय पार्षद चुना गया है।
सम्बंधित ख़बरें
कल्याण: शिंदे गुट के पार्षद रमेश म्हात्रे पर महिला डॉक्टर और नर्सों से मारपीट का आरोप; CCTV फुटेज आया सामने
Brahmin Sammelan: यूपी चुनाव से पहले सपा का ब्राह्मण सम्मेलन, “गूंजा नारा ब्राह्मण चला अखिलेश के संग”
Explainer: यूपी में बीजेपी के सामने सपा कितनी मजबूत? अखिलेश यादव को परेशान कर सकती हैं ये चुनौतियां
बीमारी में भी काम करते दिखे एकनाथ शिंदे, हाथ में ड्रिप और सामने लैपटॉप, अस्पताल से सामने आई फोटो
सभी दलों ने कोंकण विभागीय आयुक्त कार्यालय में अपने-अपने गुटों का पंजीकरण करा लिया है। अब महापौर पद को लेकर राजनीतिक जोड़-तोड़ तेज हो गई है। शिवसेना, भाजपा, सपा, कोणार्क विकास आघाड़ी और भिवंडी विकास मंच भी अपने-अपने स्तर पर बहुमत जुटाने की कोशिश कर रहे हैं।
यह भी पढ़ें – नागपुर महापौर चुनाव: गडकरी-फडणवीस ने तय किए नाम, पर सीधे 2 फरवरी को खुलेगा ‘राज’
कांग्रेस की राह मुश्किल
कांग्रेस की योजना थी कि सपा विधायक रईस शेख के प्रभाव और एनसीपी के सहयोग से भिवंडी में महापौर बनाया जाए। विधायक रईस शेख ने मनपा चुनाव में कांग्रेस उम्मीदवारों के पक्ष में सक्रिय प्रचार किया था, जिसका फायदा कांग्रेस को मिला। हालांकि टिकट वितरण को लेकर नाराजगी के चलते सपा सिर्फ छह पार्षदों तक सिमट गई।
कांग्रेस, एनसीपी (एसपी) और सपा के 48 पार्षदों के साथ बने ‘भिवंडी सेक्युलर फ्रंट’ को बहुमत का आंकड़ा पार करने की उम्मीद थी, लेकिन अब सपा के सभी छह पार्षदों के नॉट रीचेबल होने से कांग्रेस का मेयर बनाने का सपना अधर में लटक सकता है।
Bhiwandi mayor election sp councillors missing congress secular front crisis
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
‘कुछ लेते क्यों नहीं? विक्स की गोली लो’, अखिलेश के नोटिस पर BJP सांसद ने कसा तंज, बोले- क्या हाल बना रखा है?
Jul 07, 2026 | 09:24 PMNHIDCL Recruitment 2026: सिविल इंजीनियरों के लिए 100 पदों पर भर्ती, ₹80 हजार तक मिलेगी सैलरी
Jul 07, 2026 | 09:22 PMIOB Apprentice Recruitment: इंडियन ओवरसीज बैंक में 750 अप्रेंटिस पदों पर भर्ती, ग्रेजुएट्स के लिए सुनहरा मौका
Jul 07, 2026 | 09:13 PMजबलपुर के बड़ा फुहारा में अचानक ढही 3 मंजिला इमारत, बंद था बाजार; हो सकता था बड़ा हादसा
Jul 07, 2026 | 08:59 PMCCI Recruitment 2026: असिस्टेंट मैनेजर समेत 148 पदों पर भर्ती, 9 जुलाई से आवेदन शुरू, जानें पूरी जानकारी।
Jul 07, 2026 | 08:57 PMमुरैना में महापौर के पुराने घर की गली बदहाल, 4 साल से सड़क-नाली को तरस रहे लोग; लोगों ने कलेक्टर से लगाई गुहार
Jul 07, 2026 | 08:46 PMनुसरत भरूचा ने रेड जिम वियर में फ्लॉन्ट की टोन्ड बॉडी, बारिश एंजॉय करते हुए शेयर किया मजेदार पोस्ट
Jul 07, 2026 | 08:39 PMवीडियो गैलरी

CM के काफिले के लिए घंटों रुका ट्रैफिक! अस्पताल जा रहे शख्स की गुहार का वायरल VIDEO देख भड़के लोग।
Jul 07, 2026 | 06:16 PM
कृष्ण मोहन ने संभाली राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट की जिम्मेदारी, जानें क्या करेंगे पहला काम
Jul 07, 2026 | 03:51 PM
वाराणसी के महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ में छात्रों का प्रदर्शन, कॉलेज प्रशासन पर लगाए गंभीर आरोप- VIDEO
Jul 07, 2026 | 02:01 PM
बांकीपुर उपचुनाव: जनता ही असली मालिक है-संजय झा का बड़ा बयान, प्रशांत कुमार पर साधा सीधा निशाना
Jul 07, 2026 | 11:17 AM
आगरा में बाथरूम हत्याकांड का खौफ! पत्नियों के डर से कॉलोनी के मर्दों ने छोड़ी शराब, देखें VIDEO
Jul 06, 2026 | 11:12 PM
आगरा में ट्रैफिक पुलिस का बड़ा एक्शन! 49 बसों के चालान, 17 बसें सीज, मचा हड़कंप। देखें VIDEO
Jul 06, 2026 | 11:00 PM














