- Hindi News »
- Technology »
- If You Live Alone This App Could Be Your Lifesaver Are You Dead Has Created A Sensation
अगर अकेले रहते हैं तो ये ऐप बन सकता है आपकी जान का रखवाला! Are You Dead? ने मचाया तहलका
- Written By: सिमरन सिंह
Are You Dead App: अब अकेले रहना मजबूरी नहीं, बल्कि आम बात बनती जा रही है। नौकरी, पढ़ाई या अन्य कारणों से लोग दूसरे शहरों में अकेले रहने को मजबूर हैं। ऐसे में सबसे बड़ा डर होता है।

Are You Dead App (Source. Design)
What is the Are You Dead App: तेजी से बदलती लाइफस्टाइल में अब अकेले रहना मजबूरी नहीं, बल्कि आम बात बनती जा रही है। नौकरी, पढ़ाई या अन्य कारणों से लोग दूसरे शहरों में अकेले रहने को मजबूर हैं। ऐसे में सबसे बड़ा डर होता है अचानक तबीयत बिगड़ जाए तो मदद कौन करेगा? इमरजेंसी में समय पर सहायता न मिलने की आशंका लोगों को भीतर ही भीतर परेशान करती रहती है। इसी चिंता का अनोखा समाधान बनकर सामने आया है चीन में वायरल हो रहा एक मोबाइल ऐप “Are You Dead?”
क्या है Are You Dead? ऐप?
इस ऐप को चीनी भाषा में Sileme कहा जाता है। यह ऐप समय-समय पर यूजर की एक्टिविटी को चेक करता है और यह सुनिश्चित करता है कि यूजर सुरक्षित है या नहीं। खास बात यह है कि अगर किसी कारणवश यूजर एक्टिव नहीं रहता, तो यह ऐप खुद ही अलर्ट भेज देता है। मई में लॉन्च होने के बाद से ही यह चीन का सबसे ज्यादा डाउनलोड किया जाने वाला पेड ऐप बन चुका है।
कैसे काम करता है यह अनोखा ऐप?
इस ऐप का कॉन्सेप्ट बेहद सरल लेकिन असरदार है। हर दो दिन में यूजर को ऐप खोलकर एक बड़े बटन पर टैप करना होता है, जिससे यह कन्फर्म होता है कि वह पूरी तरह सुरक्षित है। अगर यूजर समय पर टैप नहीं करता या भूल जाता है, तो ऐप अपने आप यूजर द्वारा चुने गए इमरजेंसी कॉन्टैक्ट को मैसेज भेज देता है। इस मैसेज में साफ संकेत होता है कि संबंधित व्यक्ति को मदद की जरूरत हो सकती है।
सम्बंधित ख़बरें
Tolyamory Trend: क्या है टोल्यामोरी, रिश्तों को देखने का बदलता नजरिया; ईमानदारी या उलझन?
AI+ स्मार्टफोन बना नया धमाका, 1 महीने में बिके 3 लाख स्मार्टफोन, 350 करोड़ की कमाई से मचाई धूम
पड़ोसी देशों में सस्ता हुआ पेट्रोल: चीन,पाकिस्तान और नेपाल में घटे दाम; भारत में कब मिलेगी राहत?
Google Gemini में आया बड़ा बदलाव, अब जवाब देने से पहले ज्यादा सोचेगा AI, यूजर्स को मिलेंगे और बेहतर रिजल्ट्स
नाम को लेकर छिड़ा विवाद
हालांकि यह ऐप सेफ्टी के लिहाज से काफी कारगर माना जा रहा है, लेकिन इसके नाम “Are You Dead?” को लेकर सोशल मीडिया पर बहस छिड़ गई है। कई यूजर्स का कहना है कि यह नाम डर पैदा करता है। कुछ लोग इसे बदलकर “Are You Alive?” रखने की सलाह भी दे रहे हैं। बावजूद इसके, ऐप की लोकप्रियता पर इस विवाद का कोई खास असर नहीं पड़ा है।
ये भी पढ़े: फोन की स्टोरेज फुल? बिना ऐप डिलीट किए ऐसे खाली करें स्पेस, जानिए आसान ट्रिक
अब फ्री नहीं, चुकाने होंगे पैसे
शुरुआत में यह ऐप बिल्कुल फ्री था, लेकिन बढ़ती डिमांड के बाद अब इसकी कीमत 8 युआन यानी लगभग ₹95 कर दी गई है। यह ऐप ऐसे समय में चर्चा में है, जब चीन में अकेले रहने वालों की संख्या तेजी से बढ़ रही है। अनुमान है कि 2030 तक चीन में करीब 20 करोड़ लोग अकेले रहेंगे, जिनमें युवा और बुजुर्ग दोनों शामिल होंगे। डेवलपर्स इसमें आगे डायरेक्ट एसएमएस अलर्ट और इन-ऐप मैसेजिंग जैसे नए फीचर्स जोड़ने की तैयारी में हैं।
If you live alone this app could be your lifesaver are you dead has created a sensation
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
MP News: सिंगरौली के देवसर बाजार में ‘गोमती’ नामक दुकान धू-धू कर जली; घरेलू गैस सिलेंडर बना काल
Jun 04, 2026 | 05:23 PMमूंछ मुंडवाकर और नकली दाढ़ी लगाकर ‘इकबाल शेख’ बने थे छगन भुजबल, 40 साल पुराने आंदोलन की कहानी
Jun 04, 2026 | 05:22 PMइंडिया पोस्ट ने शुरू किए बारकोड वाले अंतर्देशीय पत्र; कवरश्योर के साथ मिलकर बढ़ाएंगे इंश्योरेंस अवेयरनेस
Jun 04, 2026 | 05:19 PMGovinda के करियर का टर्निंग पॉइंट बने थे पहलाज निहलानी, डांस टैलेंट देखकर सौंप दी थी पहली बड़ी फिल्म
Jun 04, 2026 | 05:18 PMपहले अन्नामलाई…अब कैप्टन अमरिंदर, एक साथ बीजेपी को दो बड़े झटके? कांग्रेस में वापसी कर सकते हैं पूर्व सीएम
Jun 04, 2026 | 05:15 PMDRDO Recruitment 2026: साइंटिस्ट C, D और E के 33 पदों पर भर्ती, 19 जून तक करें आवेदन
Jun 04, 2026 | 05:15 PMBhanu Saptami 2026: भानु सप्तमी पर भूल से भी न करें ये गलतियां, वरना कुपित हो जाएंगे सूर्यदेव
Jun 04, 2026 | 05:02 PMवीडियो गैलरी

चंद दिनों के मुख्यमंत्री है सम्राट! तेज प्रताप यादव ने कर दी भविष्यवाणी, गिना दिए राजनीति में बचे दिन
Jun 04, 2026 | 02:01 PM
बचाने कोई नहीं आया…मुजफ्फरपुर अस्पताल अग्निकांड का खौफनाक सच, चश्मदीदों ने बताई पूरी घटना- VIDEO
Jun 04, 2026 | 01:39 PM
21 मौतों का जिम्मेदार कौन? BNB के नाम पर चल रहा था मौत का होटल, दिल्ली अग्निकांड हादसे के बाद उठे सवाल
Jun 03, 2026 | 10:28 PM
वाराणसी में आधी रात चला CM योगी का बुलडोजर, काशी रेलवे स्टेशन परिसर से मजार और मस्जिद पूरी तरह जमींदोज- VIDEO
Jun 03, 2026 | 10:14 PM
UP पुलिस का महा-ऑपरेशन, 453 बंधकों को आजाद कर भेजा गया नेपाल; लोग बोले- थैंक यू योगी जी, VIDEO वायरल
Jun 03, 2026 | 10:11 PM
Exclusive: प्रयागराज में सील हुआ Exampur कोचिंग, तो क्यों रो पड़े विवेक सर? खास इंटरव्यू में किया खुलासा
Jun 03, 2026 | 09:58 PM














