- Hindi News »
- Maharashtra »
- Thane »
- 3 People Including Wife Arrested For Murdering Husband Teenage Son Detained Navi Mumbai
Crime: पति को नशीली दवा पिलाकर घोटा गला, पोस्टमार्टम ने खोली पोल, पत्नी और बेटे समेत तीन गिरफ्तार
महाराष्ट्र के नवी मुंबई से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। इस मामले में पुलिस ने महाराष्ट्र के नवी मुंबई के उल्वे में पति की हत्या के आरोप में पत्नी सहित तीन लोगों को गिरफ्तार किया है।
- Written By: प्रिया जैस

गिरफ्तारी सांकेतिक, फोटो ( सो. सोशल मीडिया )
ठाणे: महाराष्ट्र के नवी मुंबई से एक दिल दहला देने वाली खबर सामने आई है। जिसने सभी को हैरानी में डाल दिया है कि एक पत्नी इतनी क्रूर कैसे हो सकती है। मामला नवी मुंबई के उल्वे का है। पुलिस ने महाराष्ट्र के नवी मुंबई के उल्वे में पति की हत्या के आरोप में पत्नी सहित तीन लोगों को गिरफ्तार किया गया है। अधिकारियों ने बताया कि इन लोगों को 38 वर्षीय व्यक्ति का शव बरामद होने के कुछ दिनों बाद गिरफ्तार किया गया।
उन्होंने बताया कि इस मामले में दंपति के नाबालिग बेटे को भी हिरासत में लिया गया और उसे बाल सुधार गृह भेज दिया गया। पुलिस ने बताया कि सचिन मोरे नामक व्यक्ति का शव 23 फरवरी की सुबह वावहाल गांव में एक पुल के पास मिला था।
थाने में दर्ज की शिकायत
एक अधिकारी ने बताया, ‘‘जब शव मिला तो उसकी पहचान नहीं हो पाई थी, जिसक बाद आकस्मिक मौत का मामला दर्ज किया गया था। इस बीच, एक महिला और उसके बेटे ने थाने में शिकायत दर्ज कराई कि उसका पति 22 फरवरी से लापता है। पुलिस ने मोरे की तस्वीर मां-बेटे को दिखाई और उन्होंने उसकी पहचान की।”
सम्बंधित ख़बरें
‘बकरीद से पहले बवाल’, पूनम क्लस्टर में कुर्बानी शेड को लेकर चले लात-घूंसे, पुलिस छावनी में तब्दील मीरा रोड
मीरा भाईंदर में बायोमाइनिंग अभियान तेज, दिसंबर 2026 तक डंपिंग ग्राउंड होगा कचरा मुक्त
करोड़ों खर्च के बाद भी बदहाल अंबरनाथ के पार्क, शिवगंगा नगर बाल उद्यान बना शराबियों का अड्डा
भंडारा पुलिस की बड़ी कार्रवाई, जुआ-सट्टा और अवैध शराब कारोबार पर छापेमारी
उन्होंने बताया कि जब पुलिस ने महिला से उसके पति के बारे में पूछताछ की तो उसने गोलमोल जवाब दिए, जिससे पुलिस को संदेह हुआ। अधिकारी ने बताया कि इसके बाद पुलिस ने महिला के मोबाइल फोन, कॉल रिकॉर्ड और उनके घर के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरे की जांच की।
पोस्टमार्टम ने खोली पोल
उन्होंने बताया, ‘‘पोस्टमार्टम रिपोर्ट में पता चला कि दम घुटने के कारण मोरे की मौत हुई थी। इसके बाद हत्या का मामला दर्ज किया गया। पूछताछ के दौरान महिला ने बताया कि उसका पति उसे परेशान करता था और वह उससे तलाक लेना चाहती थी।” पुलिस अधिकारी ने बताया कि जब मोरे तलाक देने के लिए तैयार नहीं हुआ तो उसकी पत्नी ने अपने बेटे, दोस्त रोहित टेमकर और ऑटोरिक्शा चालक प्रथमेश म्हात्रे के साथ मिलकर उसकी हत्या की साजिश रची।
ऐसे दिया साजिश को अंजाम
उन्होंने बताया कि साजिश के अनुसार, मोरे की पत्नी ने उसे करेले के जूस में नींद की दवा मिलाकर पिला दी और जब वह बेहोश हो गया, तो उन्होंने उसे ऑटोरिक्शा में बिठा दिया। इसके बाद महिला ने एक लंबे कपड़े से उसका गला घोंट दिया और फिर उसके शव को पुल पर फेंक दिया।
महाराष्ट्र की अन्य खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें…
अधिकारी ने बताया कि मामले की जांच के बाद पुलिस ने गुरुवार को मृतक की 35 वर्षीय पत्नी और दोस्त रोहित टेमकर और ऑटोरिक्शा चालक प्रथमेश म्हात्रे को गिरफ्तार कर लिया। साथ ही महिला के 16 वर्षीय बेटे को भी हिरासत में लेकर बाल सुधार गृह भेज दिया। उन्होंने बताया कि तीनों को अदालत में पेश किया गया, जहां उन्हें पांच मार्च तक पुलिस हिरासत में भेज दिया गया।
(एजेंसी इनपुट के साथ)
3 people including wife arrested for murdering husband teenage son detained navi mumbai
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
BJD छोड़ BJP में शामिल हुए देबाशीष सामंतराय, भगवा रंग में रंगे पटनायक के करीबी, ओडिशा में क्यों हुआ उलटफेर?
May 26, 2026 | 12:53 PMनासिक में प्याज किसानों का महाआक्रोश! मुंबई-आगरा हाईवे जाम, रोहित पवार सहित कई बड़े नेता पुलिस हिरासत में
May 26, 2026 | 12:48 PMरायगढ़ में सबसे ज्यादा वोटर, कोंकण एमएलसी सीट पर भाजपा-एनसीपी के बीच बढ़ी सियासी हलचल
May 26, 2026 | 12:48 PMजनगणना ड्यूटी में आनाकानी की तो खैर नहीं; नागपुर मनपा आयुक्त का आदेश- सीधे दर्ज करें FIR
May 26, 2026 | 12:46 PMQuad Summit: क्वाड बैठक में बोलीं ऑस्ट्रेलियाई मंत्री पेनी वोंग- इंडो-पैसिफिक में शांति और समृद्धि बेहद जरूरी
May 26, 2026 | 12:45 PMUPI Payment अटक जाए तो घबराइए नहीं, जानिए ऐसी स्थिति में क्या करें? पैसा वापस पाने का आसान तरीका
May 26, 2026 | 12:44 PMभारत-पाक बॉर्डर पर बुनियादी ढांचा होगा मजबूत; राजस्थान के सीमावर्ती गांवों को शाह देंगे 4G और सड़कों की सौगात
May 26, 2026 | 12:41 PMवीडियो गैलरी

फिर बढ़े डीजल-पेट्रोल, क्या रोजमर्रा की चीजें भी होंगी महंगी? VIDEO
May 25, 2026 | 06:19 PM
सामूहिक विवाह के नाम पर बड़ा फर्जीवाड़ा: 42 परिवारों से लाखों की ठगी, न आई दुल्हन, न मिले आयोजक
May 25, 2026 | 02:40 PM
पेट्रोल-डीजल के और बढ़ेंगे दाम! RJD नेता ने दिए बड़ी मुसीबत के संकेत, देखें VIDEO
May 25, 2026 | 02:16 PM
बांद्रा बुलडोजर एक्शन पर भड़के AIMIM नेता, बोले घुसपैठियों के बहाने जनता पर किया जुल्म, VIDEO वायरल
May 25, 2026 | 12:56 PM
जनता पर महंगाई की मार, फिर बढ़े पेट्रोल-डीजल के दाम, लोगों ने सरकार से की ये खास अपील, देखें VIDEO
May 25, 2026 | 12:36 PM
ट्रक क्या पलटा, इमान पलट गए! कौशंबी में मदद की जगह बकरियां लेकर भागे लोग, देखें VIDEO
May 25, 2026 | 11:32 AM














