-
रवि, 9 अगस्त 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Uttar Pradesh »
- Acharya Pramod Krishnam Ram Mandir Opposition Hindu Rights Statement
राम मंदिर पर बोलने का अधिकार सिर्फ हिंदुओं को, विपक्ष को कोई नैतिक हक नहीं: आचार्य प्रमोद कृष्णम
- Written By: करुणा नंद शाहवाल
Ayodhaya Ram Mandir: आचार्य प्रमोद कृष्णम ने कहा कि राम मंदिर पर बोलने का अधिकार सिर्फ हिंदुओं को है। उन्होंने विपक्ष पर 2027 चुनाव से पहले राम मंदिर के मुद्दे का राजनीतिक इस्तेमाल करने का आरोप लगाया।

आचार्य प्रमोद कृष्णम (सोर्स- सोशल मीडिया)
Acharya Pramod Krishnam Statement On Ram Mandir: आध्यात्मिक गुरु आचार्य प्रमोद कृष्णम ने राम मंदिर और भगवान श्रीराम को लेकर विपक्षी दलों पर तीखा हमला बोला है। उन्होंने कहा कि श्रीराम जन्मभूमि मंदिर और भगवान श्रीराम पर बोलने का अधिकार केवल हिंदुओं को है, क्योंकि विपक्ष ने कभी भी मंदिर निर्माण का समर्थन नहीं किया। उनके अनुसार, कांग्रेस, समाजवादी पार्टी और अन्य विपक्षी दल 2027 के उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव को ध्यान में रखते हुए राम मंदिर के मुद्दे का राजनीतिक इस्तेमाल कर रहे हैं और हिंदुओं को बांटने की कोशिश कर रहे हैं।
आचार्य प्रमोद कृष्णम ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के उस बयान का भी समर्थन किया, जिसमें उन्होंने पिछली सरकारों पर मंदिरों के प्रति नकारात्मक रवैया अपनाने का आरोप लगाया था। इसके अलावा उन्होंने अखिलेश यादव के ‘सनातन और समाजवाद एक हैं’ वाले बयान पर भी तंज कसते हुए कहा कि उनका समाजवाद के मूल विचारों से कोई संबंध नहीं है। ‘वंदे मातरम’ को उन्होंने भारत की आत्मा और स्वतंत्रता आंदोलन का प्रतीक बताया, जबकि वक्फ बोर्ड में गैर-मुस्लिमों की भागीदारी का समर्थन करते हुए कहा कि संविधान के तहत गठित किसी भी बोर्ड में हर भारतीय को सेवा करने का अधिकार है।
राम मंदिर पर विपक्ष को घेरा
आचार्य प्रमोद कृष्णम ने कहा, “श्री राम जन्मभूमि मंदिर और भगवान श्री राम के बारे में बात करने का अधिकार सिर्फ हिंदुओं को है। विपक्ष को श्री राम जन्मभूमि मंदिर पर टिप्पणी करने का कोई अधिकार नहीं है क्योंकि उन्होंने कभी भी राम मंदिर के निर्माण का समर्थन नहीं किया।” विपक्षी दलों पर निशाना साधते हुए उन्होंने कहा कि वे 2027 के उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनावों से पहले राजनीतिक फायदे के लिए राम मंदिर के मुद्दे का इस्तेमाल करने की कोशिश कर रहे हैं।
सम्बंधित ख़बरें
जल्द मिलेगा अयोध्या राम मंदिर को नया CEO! 5,300 आवेदन में से 18 नाम फाइनल, इस तारीख को होगा ऐलान
गिरगिट की तरह रंग बदलती है सपा- PDA में P का मतलब पिछड़ा या पंडित? अखिलेश यादव पर बीजेपी-बसपा का बड़ा हमला
Explainer: अयोध्या, तिरुपति से सबरीमाला तक, मंदिरों को दिया गया चंदा कितना सुरक्षित; क्यों उठ रहे हैं सवाल?
पुजारी का वेश और दान पेटी.. संसद में विरोध प्रदर्शन पड़ा भारी, राहुल गांधी समेत 5 नेताओं के खिलाफ केस दर्ज
उन्होंने कहा कि चाहे कांग्रेस हो, समाजवादी पार्टी हो या पूरा विपक्ष, वे हिंदुओं को गुमराह करके और उन्हें बांटकर 2027 का चुनाव जीतने के लिए राम मंदिर के मुद्दे का इस्तेमाल करने की कोशिश कर रहे हैं। उनका मानना है कि अगर हिंदू एकजुट रहे, तो वे 2027 का चुनाव नहीं जीत पाएंगे।
योगी आदित्यनाथ के बयान का समर्थन
उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के इस बयान पर कि पिछली सरकारें मंदिरों पर हमले की योजना बनाती थीं, आचार्य प्रमोद कृष्णम ने मुख्यमंत्री की बात का समर्थन किया। उन्होंने कहा कि जैसे-जैसे उत्तर प्रदेश में चुनाव नजदीक आ रहे हैं, समाजवादी पार्टी को लगता है कि वह हिंदुओं को बांटकर जीत सकती है। मंदिरों पर हमला करना समाजवादी पार्टी की आदत रही है। इसलिए, मुख्यमंत्री ने जो कुछ भी कहा है, वह सही है।
अखिलेश यादव पर साधा निशाना
समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव के इस बयान पर कि सनातन धर्म और समाजवाद एक ही हैं, आचार्य प्रमोद कृष्णम ने कहा कि अखिलेश यादव का समाजवाद के आदर्शों से कोई लेना-देना नहीं है। राम मनोहर लोहिया और अखिलेश यादव के बीच वैसा ही रिश्ता है, जैसा महात्मा गांधी और राहुल गांधी के बीच है। ‘वंदे मातरम’ को लेकर केंद्रीय गृह मंत्रालय की कथित गाइडलाइंस पर बात करते हुए उन्होंने इस नारे को भारत के स्वतंत्रता आंदोलन का प्रतीक बताया।
वंदे मातरम भारत की आत्मा
उन्होंने कहा कि वंदे मातरम’ भारत की आत्मा की आवाज है। हमने इसी नारे के साथ आजादी की लड़ाई लड़ी थी। यह हर भारतीय का सम्मान है और हर भारतीय को इसे कहना चाहिए। जो भी भारत का है और भारत में विश्वास रखता है, वह ‘वंदे मातरम’ कहेगा। गृह मंत्रालय की गाइडलाइंस देश को मजबूत करेंगी और भारतीयता की भावना को और बढ़ाएंगी।
साजिद रशीदी के बयानों पर साधा निशाना
आचार्य प्रमोद कृष्णम ने ऑल इंडिया इमाम एसोसिएशन के अध्यक्ष साजिद रशीदी की विवादित टिप्पणियों पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि इस्लाम महिलाओं का सम्मान करना सिखाता है, लेकिन लगता है कि मौलाना रशीदी इससे अनजान हैं। सबसे पहले, उन्हें एक सच्चा मुसलमान बनना चाहिए और इस्लाम की शिक्षाओं को समझना चाहिए। तभी उन्हें पता चलेगा कि महिलाओं का सम्मान कैसे किया जाता है। देखने में तो वे इस्लामिक विद्वान लग सकते हैं, लेकिन मुझे नहीं लगता कि वे इस्लाम के सच्चे मूल्यों को समझते हैं। अगर वे समझते, तो ऐसी बातें नहीं कहते।
ये भी पढ़ें- अखिलेश यादव से मिलने का ‘रेट कार्ड’ लीक, राजभर ने खोली सपा की पोल, कार्यकर्ताओं ने खुद बताया सच! मचा बवाल
वक्फ बोर्ड पर भी रखी अपनी राय
वक्फ कमेटियों में गैर-मुसलमानों को शामिल करने पर आचार्य प्रमोद कृष्णम ने कहा कि भारत के संविधान के तहत गठित कोई भी बोर्ड देश का होता है। भारत में हर भारतीय को ऐसे किसी भी बोर्ड का हिस्सा बनने और उसमें सेवा करने का अधिकार है।
Acharya pramod krishnam ram mandir opposition hindu rights statement
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
हिम्मत है तो रांची आएं… BJP ने राहुल गांधी को दी सीएम आवास घेरने की चुनौती, JPSC-JSSC विवाद पर सियासत तेज
Aug 09, 2026 | 01:04 PMवंचितों को मुख्यधारा में लाए बिना भारत नहीं बनेगा विश्वगुरु, खामगांव में मोहन भागवत का बड़ा बयान
Aug 09, 2026 | 01:01 PMदतिया उपचुनाव में जीत के दो दिन बाद ही बैनर से गायब हुए जीतू पटवारी, कांग्रेस में नई सियासी चर्चा शुरू
Aug 09, 2026 | 12:56 PMRaksha Bandhan: बहनें ट्राई करें ये 7 ट्रेंडी आउटफिट आइडिया, ट्रेडिशनल से इंडो वेस्टर्न तक हर लुक लगेगा खास
Aug 09, 2026 | 12:52 PMजल्द मिलेगा अयोध्या राम मंदिर को नया CEO! 5,300 आवेदन में से 18 नाम फाइनल, इस तारीख को होगा ऐलान
Aug 09, 2026 | 12:47 PMसरकार से बातचीत बेनतीजा, भूख हड़ताल पर छात्र नेता महतो को चढ़ा सलाइन; 10 अगस्त को विधानसभा घेराव
Aug 09, 2026 | 12:46 PMब्रेट ली ने बताया क्रिकेट का असली GOAT कौन? सचिन नहीं बल्कि इस दिग्गज को दी सबसे बड़ी उपाधि
Aug 09, 2026 | 12:44 PMवीडियो गैलरी

JPSC-JSSC छात्रों के आंदोलन में पहुंचे पीयूष मिश्रा, बोले- युवाओं को नजरअंदाज करना सौतेला व्यवहार! देखें VIDEO
Aug 08, 2026 | 10:53 PM
ना मशीन, ना मोटर…अचानक कुएं उठने लगीं समुद्र जैसी लहरें! वैज्ञानिक वजह जानकर हैरान रह जाएंगे आप-VIDEO
Aug 08, 2026 | 09:54 PM
Exclusive: बलूचिस्तान ने किया ‘रिपब्लिक ऑफ बलूचिस्तान’ का ऐलान! 11 अगस्त को पाकिस्तान में मचेगा गदर- VIDEO
Aug 08, 2026 | 09:45 PM
यूनिवर्सिटी से मीडिया तक RSS के प्रचारक, प्रयागराज में गरजे राहुल गांधी, सरकार पर बोला तीखा हमला; देखें VIDEO
Aug 08, 2026 | 09:34 PM
15 दिन से भूख हड़ताल पर देवेंद्र नाथ महतो! उग्र हुआ JPSC-JSSC छात्रों का आंदोलन, देखें VIDEO
Aug 08, 2026 | 09:06 PM
सोनीपत वीडियो कॉल अंतिम संस्कार में सबसे बड़ा मोड़! वृद्धाश्रम के संचालक ने खोला 5100 रुपये का असली राज- VIDEO
Aug 07, 2026 | 10:47 PM













