- Hindi News »
- Maharashtra »
- Thane »
- 29 Children Rescued From Illegal Hostel In Thane District After Complaints Of Abuse
ठाणे में अवैध छात्रावास का पर्दाफाश, दुर्व्यवहार की शिकायत के बाद 29 बच्चे कराए मुक्त, पॉक्सो के तहत मामला दर्ज
ठाणे जिले में एक संगठन द्वारा संचालित अनधिकृत छात्रावास में दुर्व्यवहार की शिकायत के बाद कम से कम 29 बच्चों को मुक्त कराया गया।(पॉक्सो) अधिनियम के तहत 5 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया।
- Written By: आंचल लोखंडे

ठाणे जिले के अवैध छात्रावास का पर्दाफाश।
ठाणे: सरकार शिक्षा और स्वास्थ्य की ओर ध्यान केंद्रित करने की बात करती है। देश का भविष्य बच्चों को अच्छी शिक्षा मुहैया कराने का दावा करती है। लेकिन सरकार की आंखों में धूल झोंककर कुछ संगठन अवैध गतिविधियों को अंजाम देते हुए न सिर्फ कानून को तोड़ते हैं बल्कि मासूम बच्चों की जिंदगी के साथ भी खिलवाड़ करते हैं। ऐसे ही एक संगठन का पुलिस ने मिली शिकायत के बाद पर्दाफाश किया है।
महाराष्ट्र के ठाणे जिले में एक संगठन द्वारा संचालित अनधिकृत छात्रावास में दुर्व्यवहार की शिकायत के बाद कम से कम 29 बच्चों को मुक्त कराया गया। मामले की जांच कर रहे पुलिस अधिकारी ने यह जानकारी दी। जिला प्रशासन की ओर से जारी एक विज्ञप्ति में बताया गया कि पुलिस ने शुक्रवार को खडावली में एक आवासीय संस्थान, जिसका नाम पसायदान विकास संस्था बताया गया है, से 20 लड़कियों और 9 लड़कों को मुक्त कराया और किशोर न्याय अधिनियम 2015 तथा यौन अपराधों से बच्चों के संरक्षण यानी पॉक्सो अधिनियम के तहत 5 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया।
‘चाइल्ड हेल्पलाइन’ को मिली शिकायत
‘चाइल्ड हेल्पलाइन’ को बृहस्पतिवार को शिकायत मिली थी कि संस्था में बच्चों से मारपीट की जा रही है और उनका यौन शोषण किया जा रहा है। विज्ञप्ति में कहा गया है कि जिला महिला एवं बाल विकास कार्यालय की एक टीम ने पुलिस के साथ मिलकर शुक्रवार को संस्था का निरीक्षण किया और बच्चों से बातचीत करने के बाद आरोपों को सही पाया। मुक्त कराए गए बच्चों को बाल कल्याण समिति के समक्ष पेश किया गया।
सम्बंधित ख़बरें
उल्हासनगर मनपा प्रशासन की उदासीनता के कारण, शिक्षा बोर्ड के कर्मचारी 13 वर्षों से मनपा में समायोजन का इंतजार
MBMC में समितियों का गठन भाजपा का दबदबा बरकरार, अब परिवहन समिति पर टिकी निगाहें
दिल्ली जैसी हो जाएगी मुंबई और ठाणे की हवा, जस्टिस अभय ओक की चेतावनी, खतरे में है शहर
बहुमत बनाम मर्यादा, MBMC की पहली आमसभा में विपक्ष जमीन पर, सत्ता पर तानाशाही के आरोप
अपराध जगत से जुड़ी खबरें पढ़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें…
आगामी परीक्षाओं के लिए विशेष व्यवस्था
उनमें से कुछ खडावली के जिला परिषद स्कूल में पढ़ते हैं। आगामी परीक्षाओं के मद्देनजर शिक्षा विभाग, शिक्षा अधिकारी कार्यालय से समन्वय करके उनकी परीक्षाओं के लिए विशेष व्यवस्था कर रहा है। विज्ञप्ति के अनुसार संस्था के संचालक, उसके परिवार के दो सदस्यों और दो अन्य व्यक्तियों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है।
दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई
ठाणे के जिलाधिकारी अशोक शिंगारे ने कहा कि बच्चों की सुरक्षा व कल्याण हमेशा से प्रशासन की प्राथमिकता रही है। दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई के लिए उन्होंने आश्वस्त किया है। जिला महिला एवं बाल विकास अधिकारी संतोष भोसले ने लोगों से अपील की है कि वे ऐसे अनधिकृत संस्थानों के खिलाफ आगे आएं और बच्चों से दुर्व्यवहार या शोषण के बारे में सूचना दें।
29 children rescued from illegal hostel in thane district after complaints of abuse
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
मुंबईकरों के लिए खुशखबरी! सीधे 15 डिब्बे की पहली लोकल हुई तैयार, जानें कहां से कहां तक चलेगी
Feb 20, 2026 | 01:17 PM‘थोड़ी देर और होती तो…’, एक्सीडेंट के बाद सड़क पर तड़प रहा था शख्स, लोग बना रहे थे वीडियो, DCP ने बचाई जान
Feb 20, 2026 | 01:16 PMपरंपरा को नई उड़ान: आधुनिक दौर में विरासत जिंदा, युवाओं ने शुरू की बैलगाड़ी तीर्थयात्रा; जेजुरी की ओर निकला का
Feb 20, 2026 | 01:11 PMनागपुर में यूपी के हथियारों की बड़ी खेप पकड़ी गई: 2 पिस्तौल और 34 कारतूस के साथ 4 तस्कर गिरफ्तार!
Feb 20, 2026 | 01:08 PMअनुराग कश्यप और बॉबी देओल की ‘बंदर’ की रिलीज डेट से उठा पर्दा, जानें कब दस्तक देगी फिल्म
Feb 20, 2026 | 01:08 PMपेंच के पानी में दहशत और रुबाब का अनोखा मंजर, मगरमच्छों की वार्षिक गणना में सामने आए चौंकाने वाले आंकड़े!
Feb 20, 2026 | 12:59 PMभारत से जाते ही PM मोदी की दोस्त पर भड़के मैक्रों, बोले- हद में रहो मेलोनी, जानें क्या है पूरा मामला
Feb 20, 2026 | 12:59 PMवीडियो गैलरी

सागर में नकली डीएसपी का भंडाफोड़, नई बोलेरो और वर्दी का रौब दिखाकर कर रहे थे ठगी, असली पुलिस ने ऐसे सिखाया सबक
Feb 19, 2026 | 10:15 PM
वंदे भारत में सेहत से खिलवाड़! सीधे प्लास्टिक पैकेट में गर्म कर परोसी जा रही रोटियां, वीडियो ने खोली पोल
Feb 19, 2026 | 10:09 PM
रायबरेली में सिस्टम फेल! टूटे पुल के कारण घुटनों तक पानी में स्कूल जाने को मजबूर नौनिहाल- VIDEO
Feb 19, 2026 | 10:03 PM
राजस्थान में प्रिंसिपल की दबंगई, ‘बुला ले मुख्यमंत्री को, नहीं करूंगी साइन’, ₹200 की वसूली पर दी खुली धमकी
Feb 19, 2026 | 09:58 PM
UP पुलिस का काला चेहरा! कोतवाल की गंदी हरकत से तंग महिला सिपाही पहुंची डीआईजी के पास, रोते हुए सुनाई आपबीती
Feb 19, 2026 | 09:52 PM
क्या है PM मोदी का ‘मानव’ विजन? एआई समिट में प्रधानमंत्री ने बताया भारत का नया तकनीकी रोडमैप-VIDEO
Feb 19, 2026 | 09:46 PM














