- Hindi News »
- Maharashtra »
- Thane »
- Ulhasnagar Municipal Education Board Staff Adjustment Delay 13 Years
उल्हासनगर मनपा प्रशासन की उदासीनता के कारण, शिक्षा बोर्ड के कर्मचारी 13 वर्षों से मनपा में समायोजन का इंतजार
Maharashtra Civic News: उल्हासनगर मनपा में शिक्षा बोर्ड के कर्मचारियों का समायोजन 13 वर्षों से लंबित है, जिस पर शिवसेना नेता राजेंद्र सिंह भुल्लर ने प्रशासन से तत्काल कार्रवाई की मांग की है।
- Written By: आंचल लोखंडे

Ulhasnagar Municipal Corporation (सोर्सः सोशल मीडिया)
Ulhasnagar Municipal Corporation: तेरह वर्ष पहले महाराष्ट्र सरकार ने राज्य की सभी मनपा के शिक्षा बोर्डों को भंग कर उनमें कार्यरत अधिकारियों, शिक्षकों और गैर-शिक्षण कर्मचारियों को संबंधित मनपा में ही समायोजित करने के आदेश जारी किए थे। लेकिन उल्हासनगर मनपा प्रशासन द्वारा सरकार के दिशा-निर्देशों का अब तक पालन नहीं किया गया है।
प्रशासन की इस उदासीनता को गंभीरता से लेते हुए संबंधित अधिकारियों, शिक्षकों और गैर-शिक्षण कर्मचारियों को मनपा में तत्काल समायोजित करने के मुद्दे को लेकर मनपा के वरिष्ठ नगरसेवक तथा शिवसेना के शहर प्रमुख राजेंद्र सिंह भुल्लर उर्फ महाराज ने मनपा आयुक्त मनीषा अव्हाले को विधिवत लिखित निवेदन पत्र दिया है।
प्रशासनिक लापरवाही का चरम उदाहरण
मनपा के स्कूलों से जुड़े सैकड़ों कर्मचारियों की उचित मांग के मुद्दे पर शिवसेना के शहर प्रमुख राजेंद्र सिंह भुल्लर ने ‘नवभारत’ को बताया कि राज्य सरकार के आदेश का पालन करते हुए राज्य की अन्य सभी नगर परिषदों और मनपाओं में शिक्षा बोर्ड के कर्मचारियों के समायोजन की प्रक्रिया वर्ष 2014 में पूरी हो चुकी है।
सम्बंधित ख़बरें
अकोला में भारतीय रियल एस्टेट सलाहकार एजेंट वेलफेयर यूनियन का शुभारंभ; सांसद धोत्रे ने किया उद्घाटन
‘निपुण महाराष्ट्र’ के लिए जिला परिषद का 30 दिवसीय अभियान, 5,625 विद्यार्थियों को मुख्य धारा में लाने का लक्ष्य
आडगांव क्षेत्र के बली मंदिर के पास हुआ हादसा, पोते की मौत, दादी गंभीर रूप से घायल
सूरत-चेन्नई हाईवे: भूमि अधिग्रहण मुआवजे से किसान असंतुष्ट, बढ़े हुए मुआवजे की मांग
लेकिन उल्हासनगर मनपा प्रशासन जानबूझकर इसकी अनदेखी कर रहा है। उन्होंने बताया कि वर्ष 2023 में तत्कालीन मनपा आयुक्त अजीज शेख ने इन कर्मचारियों के समायोजन के संबंध में एक स्पष्ट कार्यालय आदेश जारी किया था। भुल्लर ने कहा कि सरकार के निर्णय और आयुक्त के आदेश के बावजूद सामान्य प्रशासन विभाग ने इस पर कोई ठोस कार्रवाई नहीं की है, जो प्रशासनिक लापरवाही का चरम उदाहरण है।
कर्मचारियों के सेवा अधिकारों से संबंधित मामला
सीनियर मनपा सदस्य राजेंद्र सिंह भुल्लर के मुताबिक, समायोजन में देरी के कारण इन कर्मचारियों की सेवा पुस्तिकाओं में वर्ष 2013 से आवश्यक प्रविष्टियां नहीं की गई हैं। परिणामस्वरूप कर्मचारी सरकार द्वारा अनुमोदित वेतनमान, पदोन्नति, पेंशन और अन्य सहायक सरकारी लाभों से वंचित हो रहे हैं। कई कर्मचारियों को लगता है कि उनके साथ अन्याय हो रहा है, क्योंकि सेवानिवृत्ति के बाद भी उन्हें उनके उचित लाभ नहीं मिल रहे हैं। यह मामला कर्मचारियों के सेवा अधिकारों से संबंधित है और प्रशासन की दृष्टि से अत्यंत गंभीर है।
ये भी पढ़े: ऋतु तावड़े को छोड़नी होगी कुर्सी! मुंबई महापौर पद पर डेढ़ साल होगा शिवसेना का कब्जा, शिंदे गुट की बड़ी जीत
कर्मचारियों को कब मिलेगा न्याय
इस पृष्ठभूमि में राजेंद्र सिंह भुल्लर ने प्रशासन को चेतावनी दी है कि शिक्षा बोर्ड के सभी अधिकारियों और कर्मचारियों को तुरंत मनपा विभाग में समायोजित किया जाए और वर्ष 2013 से उनकी सेवा पुस्तिकाओं में सभी प्रविष्टियां पूरी की जाएं। उन्होंने उन दोषी अधिकारियों के खिलाफ तत्काल प्रशासनिक कार्रवाई की भी मांग की है, जिन्होंने इस प्रक्रिया में इतने वर्षों तक देरी की है और सरकारी आदेश का उल्लंघन किया है। अब सबकी निगाहें इस बात पर टिकी हैं कि प्रशासन इस पत्र पर क्या रुख अपनाता है और कर्मचारियों को न्याय कब मिलेगा।
Ulhasnagar municipal education board staff adjustment delay 13 years
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
IPL 2026: गुजरात टाइटंस के लिए बड़ी खुशखबरी, मैदान पर लौटा सबसे घातक मैच विनर, विरोधी टीमों में खौफ
Feb 19, 2026 | 10:26 PMकैसे छुटाएं होली के जिद्दी रंग? जानिए बेहतरीन 5 ख़ास तरीके, जिससे त्वचा को नहीं होगा कोई नुकसान!
Feb 19, 2026 | 10:20 PMअकोला में भारतीय रियल एस्टेट सलाहकार एजेंट वेलफेयर यूनियन का शुभारंभ; सांसद धोत्रे ने किया उद्घाटन
Feb 19, 2026 | 10:16 PMसागर में नकली डीएसपी का भंडाफोड़, नई बोलेरो और वर्दी का रौब दिखाकर कर रहे थे ठगी, असली पुलिस ने ऐसे सिखाया सबक
Feb 19, 2026 | 10:15 PMबिहार में ओवैसी ने उड़ाई तेजस्वी की नींद! अख्तरुल ईमान ने किया ऐसा ऐलान…जिससे बीजेपी का काम हो जाएगा आसान
Feb 19, 2026 | 10:13 PM‘ब्रजेश पाठक का कदम योगी के गाल पर तमाचा’: शिखा विवाद पर भड़के शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद
Feb 19, 2026 | 10:11 PMवंदे भारत में सेहत से खिलवाड़! सीधे प्लास्टिक पैकेट में गर्म कर परोसी जा रही रोटियां, वीडियो ने खोली पोल
Feb 19, 2026 | 10:09 PMवीडियो गैलरी

रायबरेली में सिस्टम फेल! टूटे पुल के कारण घुटनों तक पानी में स्कूल जाने को मजबूर नौनिहाल- VIDEO
Feb 19, 2026 | 10:03 PM
राजस्थान में प्रिंसिपल की दबंगई, ‘बुला ले मुख्यमंत्री को, नहीं करूंगी साइन’, ₹200 की वसूली पर दी खुली धमकी
Feb 19, 2026 | 09:58 PM
UP पुलिस का काला चेहरा! कोतवाल की गंदी हरकत से तंग महिला सिपाही पहुंची डीआईजी के पास, रोते हुए सुनाई आपबीती
Feb 19, 2026 | 09:52 PM
क्या है PM मोदी का ‘मानव’ विजन? एआई समिट में प्रधानमंत्री ने बताया भारत का नया तकनीकी रोडमैप-VIDEO
Feb 19, 2026 | 09:46 PM
India AI Impact Summit: AI मानव इतिहास का सबसे बड़ा बदलाव; पीएम मोदी बोले- भविष्य संवारने की है बड़ी जिम्मेदारी
Feb 19, 2026 | 01:57 PM
‘एआई समिट है या झुग्गी-झोपड़ी का माहौल?’ अव्यवस्था और डेटा चोरी पर भड़के पप्पू यादव, जानें क्या कहा
Feb 19, 2026 | 01:51 PM













