- Hindi News »
- Maharashtra »
- Thane »
- Mbmc Committees Formation Bjp Dominance Mira Bhayander
MBMC में समितियों का गठन भाजपा का दबदबा बरकरार, अब परिवहन समिति पर टिकी निगाहें
Mira Bhayander Politics: मीरा-भाईंदर मनपा की पहली आमसभा में स्थायी और महिला एवं बाल कल्याण समितियों का गठन हुआ, जिसमें भाजपा ने बहुमत के दम पर अपना दबदबा कायम रखा।
- Written By: आंचल लोखंडे

MBMC standing committee (सोर्सः सोशल मीडिया)
MBMC Standing Committee: मीरा-भाईंदर मनपा की पहली आमसभा में बुधवार को सत्ता पक्ष और विपक्ष के बीच संतुलन साधते हुए विभिन्न महत्वपूर्ण समितियों का गठन कर दिया गया। महापौर डिंपल मेहता ने सदन में स्थायी समिति और महिला एवं बाल कल्याण समिति के सदस्यों के नामों की औपचारिक घोषणा की। बहुमत के बल पर भाजपा का वर्चस्व स्पष्ट रूप से देखने को मिला। मनपा के कुल 95 पार्षदों में से 78 भाजपा के हैं, जबकि 13 कांग्रेस, 3 शिवसेना और 1 निर्दलीय पार्षद हैं। इसी बहुमत के आधार पर समितियों में भाजपा को अधिकतम प्रतिनिधित्व प्राप्त हुआ।
स्थायी समिति में भाजपा का प्रभाव
स्थायी समिति, जिसे मनपा की सबसे प्रभावशाली समिति माना जाता है, में कुल 16 सदस्यों का चयन किया गया। भाजपा के गट नेता हसमुख गहलोत द्वारा सुझाए गए 13 नामों को महापौर ने मंजूरी दी। भाजपा की ओर से शामिल प्रमुख नामों में हसमुख गहलोत, पंकज उर्फ दारोगा पांडे, दीपक सावंत, विशाल पाटिल, अनंत मांजरेकर, गणेश शेट्टी, नवीन सिंह, श्रीप्रकाश उर्फ मुन्ना सिंह, संजय थेराडे, हेतल परमार, मनोज दुबे, अनिल विरानी और मदन सिंह शामिल हैं।
महिला-बाल कल्याण समिति में भी भाजपा को बढ़त
वहीं विपक्ष की ओर से कांग्रेस के जय ठाकुर और अनिल सावंत तथा शिवसेना की शर्मिला बागाजी-गंडोली को समिति में स्थान दिया गया है। सदन में इन नामों की घोषणा होते ही सत्ता पक्ष के पार्षदों में उत्साह का माहौल दिखाई दिया। स्थायी समिति को वित्तीय स्वीकृतियों, विकास कार्यों की निगरानी और प्रशासनिक निर्णयों में अहम भूमिका निभानी होती है, इसलिए इसके गठन को विशेष महत्व दिया जाता है। अब सबकी निगाहें इस बात पर टिकी हैं कि स्थायी समिति का सभापति कौन बनेगा। संभावना जताई जा रही है कि भाजपा के गट नेता हसमुख गहलोत को मनपा तिजोरी की चाबी मिल सकती है।
सम्बंधित ख़बरें
महाराष्ट्र सरकार का बड़ा फैसला: तकनीकी शिक्षकों के प्रमोशन के लिए PhD की शर्त खत्म, CAS नियमों में ढील
आपराधिक रिकॉर्ड, संपत्ति की गलत जानकारी दे रहे नेता? विधानसभा अध्यक्ष भी कानूनी पेंच में फंसे
सुनेत्रा पवार को NCP चीफ बनाने के प्रस्ताव पर 3 विधायकों ने नहीं किए साइन! रोहित पवार का दावे से मचा हड़कंप
दिल्ली जैसी हो जाएगी मुंबई और ठाणे की हवा, जस्टिस अभय ओक की चेतावनी, खतरे में है शहर
महिला एवं बाल कल्याण समिति में भी भाजपा को बढ़त
महिला एवं बाल कल्याण समिति के 9 सदस्यों में से 7 सीटें भाजपा को मिलीं, जबकि 2 सीटें मीरा-भाईंदर विकास आघाड़ी के हिस्से में आईं। भाजपा की ओर से अनीता पाटिल, रूपाली शिंदे-मोदी, स्नेहा पांडे, हेमा बेलानी, दीप्ति भट, सुरेखा सोनार और जया दत्ता के नाम प्रस्तावित किए गए। वहीं विकास आघाड़ी के नेता जय ठाकुर ने कांग्रेस की रुबीना शेख और रिजवाना खान के नाम सुझाए। महिला एवं बाल कल्याण समिति शहर में महिलाओं और बच्चों से जुड़े कल्याणकारी कार्यक्रमों, योजनाओं और सुरक्षा से संबंधित विषयों पर कार्य करेगी। समिति के गठन से सामाजिक योजनाओं को गति मिलने की उम्मीद जताई जा रही है।
परिवहन समिति के गठन पर अगली बैठक में फैसला
परिवहन समिति में कुल 12 सदस्यों का चयन किया जाना है। इस संबंध में महाराष्ट्र नगर निगम अधिनियम की धारा 25(2) का उल्लेख किया गया, जिसके तहत परिवहन समिति में ऐसे व्यक्तियों को भी शामिल किया जा सकता है जो मनपा के सदस्य न हों, लेकिन प्रशासन, परिवहन, इंजीनियरिंग, औद्योगिक, वाणिज्यिक, वित्तीय या श्रम मामलों में सिद्ध अनुभव रखते हों।
ये भी पढ़े: अब ‘अशफाक उल्ला खान’ के नाम से जाना जाएगा टीपू सुल्तान चौक; मीरा-भाईंदर नगर निगम में बीजेपी का प्रस्ताव पास
सदन में निर्णय लिया गया कि इन विशेषज्ञ सदस्यों का चयन अगली आम बैठक में किया जाएगा। यह कदम मनपा के परिवहन उपक्रम को सशक्त और व्यावसायिक दृष्टिकोण से सक्षम बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण माना जा रहा है।
राजनीतिक समीकरण और आगे की रणनीति
मनपा में स्पष्ट बहुमत होने के कारण भाजपा की पकड़ मजबूत है, लेकिन विपक्ष की सीमित भागीदारी से लोकतांत्रिक संतुलन बनाए रखने का प्रयास भी दिखाई देता है। आने वाले समय में इन समितियों के माध्यम से शहर के विकास कार्यों की दिशा तय होगी।
Mbmc committees formation bjp dominance mira bhayander
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
जर्सी बदली पर किस्मत न बदल पाई…अभिषेक शर्मा ने पहनी सिराज की जर्सी, फिर भी शून्य पर हुए आउट, फोटोज वायरल
Feb 19, 2026 | 07:22 PMमहाराष्ट्र सरकार का बड़ा फैसला: तकनीकी शिक्षकों के प्रमोशन के लिए PhD की शर्त खत्म, CAS नियमों में ढील
Feb 19, 2026 | 07:22 PMआपराधिक रिकॉर्ड, संपत्ति की गलत जानकारी दे रहे नेता? विधानसभा अध्यक्ष भी कानूनी पेंच में फंसे
Feb 19, 2026 | 07:12 PMMBMC में समितियों का गठन भाजपा का दबदबा बरकरार, अब परिवहन समिति पर टिकी निगाहें
Feb 19, 2026 | 07:09 PMIT सेक्टर में खुशियों की लहर, TCS ने खोला खजाना, वेरिएबल पे में की बड़ी बढ़ोतरी; जानें किसे मिलेगा 80% बोनस
Feb 19, 2026 | 07:07 PMसिर्फ साइकोलॉजिकल वॉर या होगी असली जंग? बस एक इशारे का इंतजार, ट्रंप के ‘अटैक प्लान’ से दुनिया भर में खलबली
Feb 19, 2026 | 07:03 PMपलाश के फूलों से बनाएं ऑर्गेनिक गुलाल, इसका रंग भी पक्का और स्किन के लिए फायदेमंद भी
Feb 19, 2026 | 07:02 PMवीडियो गैलरी

India AI Impact Summit: AI मानव इतिहास का सबसे बड़ा बदलाव; पीएम मोदी बोले- भविष्य संवारने की है बड़ी जिम्मेदारी
Feb 19, 2026 | 01:57 PM
‘एआई समिट है या झुग्गी-झोपड़ी का माहौल?’ अव्यवस्था और डेटा चोरी पर भड़के पप्पू यादव, जानें क्या कहा
Feb 19, 2026 | 01:51 PM
वाराणसी की बकरा मंडी में बवाल: ‘अधिकारी’ बनकर आए हिंदू संगठन के कार्यकर्ताओं को भीड़ ने खदेड़ा, देखें वीडियो
Feb 19, 2026 | 01:45 PM
चीनी रोबोट का ‘स्वदेशी’ मुखौटा उतरा! गलगोटिया यूनिवर्सिटी समिट से बाहर, जानें यूनिट्री Go2 का पूरा सच
Feb 18, 2026 | 10:10 PM
AI Impact Summit 2026: जब रोबोट ने लगाए ठुमके तो थमी रह गईं नजरें, देखें भविष्य की तकनीक का जलवा-VIDEO
Feb 18, 2026 | 10:06 PM
वाराणसी की दालमंडी में बुलडोजर एक्शन, जर्जर भवनों पर चला नगर निगम का पंजा; पुलिस छावनी में तब्दील इलाका
Feb 18, 2026 | 10:01 PM











